लीक हुई Realme C55 स्मार्टफोन की ग्लोबल लॉन्च तारीख़ और स्पेक्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

थोड़े समय पहले खबर आई थी कि Realme फ्रंट-फेसिंग डिस्प्ले नॉच कंपोनेंट को डिजाइन करने पर काम कर रहा है, जो iPhone 14 Pro में मिलने वाले डायनामिक आइलैंड एलिमेंट के समान दिखता है। काफी समय से यह में चर्चा भी थी, कि Realme कथित तौर पर एक नए डिवाइस पर काम कर रहा है, जो कि Realme C55 है। हाल ही में उसी का एक टीज़र वीडियो लीक हुआ था और अब एक टिपस्टर ने संभावित लॉन्च की तारीख और इसके फीचर्स का खुलासा कर दिया है।

पॉपुलर टिपस्टर पारस गुगलानी के एक ट्वीट के अनुसार, C55 अगले सप्ताह यानी की 7 मार्च को वैश्विक बाजार में लॉन्च हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि डिवाइस इस साल के अंत में भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़े :-3D कर्व्ड डिस्प्ले और कलर चेंजिंग पैनल के साथ भारत में लॉन्च हुई Vivo V27 सीरीज़

Realme C55 लीक स्पेक्स

टिपस्टर द्वारा ट्वीट के माध्यम से Realme C55 के कुछ स्पेसिफिकेशन का पता चला है। लीक खबर के अनुसार डिवाइस Helio G88 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। यह 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की पेशकश करेगा। इसके अतिरिक्त, C55 उपयोगकर्ताओं को 8GB तक की वर्चुअल रैम प्रदान करेगा। हैंडसेट 33W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक करेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा होगा। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा होगा।

कुछ और लीक से पता चला है, कि Realme C55 में 6.52 इंच का LCD पैनल होगा, जो फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन और 90Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। डिवाइस साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होगा।

डिवाइस एंड्रॉइड 13 OS और Realme UI 4.0 पर चलेगा। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, 3.5 mm ऑडियो जैक और यूएसबी-सी पोर्ट जैसी अन्य विशेषताएं होंगी। बड़ी बैटरी होने के बावजूद इसकी मोटाई 7.89mm होगी। C55 तीन रंगों में उपलब्ध हो सकता है, रेनफॉरेस्ट, रेनी नाइट और सनशॉवर।

यह भी पढ़े :-Vivo V27 Pro रिव्यु: एक बेहतरीन मिड-रेंज फ़ोन

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: भारत में इस महीने आ रहा vivo का नया फोन, बैटरी और परफॉर्मेंस को लेकर बड़ी जानकारी

मोबाइल इंडस्ट्री को कवर करते हुए पिछले एक दशक में हमने देखा है कि “mid-range” सेगमेंट अब सिर्फ समझौते वाला विकल्प नहीं रहा, बल्कि यह एक असली मुकाबले का मैदान बन चुका है। समय-समय पर कुछ ऐसे फोन सामने आते हैं जो सिर्फ इस रेस में शामिल नहीं होते, बल्कि यह भी तय करते हैं …

ImageNokia ब्रांड के एंड्राइड स्मार्ट टीवी भारत में 5 दिसंबर को होंगे लॉन्च: Flipkart पर शुरू होगी सेल

कुछ समय पहले खबर आई थी कि Nokia भारत में ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart के साथ साझेदारी के तहत मार्केट में अपना पहला TV लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद से हम इस टीवी की कुछ लीक्स भी देख चुके हैं। अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने …

Imageदिसंबर में ही लॉन्च हो सकती है Redmi K60 सीरीज़ :- K60 5G में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर

अभी हाल ही में Xiaomi ने अपनी Xiaomi 13 सीरीज़ को चीन में लॉन्च किया था। कंपनी ने इसमें दो प्रीमियम फोनों Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro को शामिल किया था। अब Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप Redmi K सीरीज़ को लॉन्च करने का प्लान कर रहा है। कंपनी इस सीरीज़ में तीन नए डिवाइसों …

Image10,001mAh बैटरी और 80W चार्जिंग वाला realme NARZO Power 5G लॉन्च, जानिए कीमत

realme ने भारत में अपना नया realme NARZO Power 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है और इसकी सबसे बड़ी खासियत है 10,001mAh की विशाल बैटरी। कंपनी का दावा है कि यह भारत में मिलने वाले सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोनों में से एक है। यानी अगर आप ऐसे फोन की तलाश में हैं जो बार-बार …

Imagerealme का अफोर्डेबल फोन 7000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च

realme ने भारत में अपना नया realme C83 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मात्र 13,499 रुपए की कीमत पर ये फोन 7000mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन ऑफर करता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो लंबी बैटरी लाइफ, बड़ी स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी …

Discuss

Be the first to leave a comment.