Realme GT 5 Pro होगा अगला फ्लैगशिप फ़ोन, Snapdragon 8 Gen 3 और पेरिस्कोप ज़ूम कैमरा के साथ होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन हमें जल्दी ही देखने को मिल सकता है। रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी पिछले कुछ समय से Realme GT 5 Pro पर काम कर रही है। हालांकि कंपनी ने इस पर कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा है, लेकिन प्रचलित चीनी टिपस्टर Digital Chat Station ने इस स्मार्टफोन के सभी मुख्य फीचरों से पर्दा उठा दिया है। इस स्मार्टफोन का कैमरा सेटअप काफी ख़ास होने वाला है, जिसमें प्राइमरी सेंसर Sony IMX9-सीरीज़ के लेंस से लैस होगा और साथ ही इसमें एक नया पेरिस्कोप ज़ूम कैमरा भी मिलेगा। इसके अलावा सूत्रों के अनुसार, ये फ़ोन Qualcomm के आने वाले लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 3 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

ये पढ़ें: प्रीमियम फ्लैगशिप फोनों को टक्कर देने आ रहा है Realme GT Neo 5 Pro

टिपस्टर Digital Chat Station ने Weibo पर अपने नए पोस्ट में Realme GT 5 Pro के कैमरा डिटेल साझा किये हैं। इस नए लीक के अनुसार ये फ़ोन Sony IMX9 1/1.4x प्राइमरी सेंसर के साथ आएगा, जिसमें OIS सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा यहां 64MP का पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस भी 3x ज़ूम के साथ आएगा, जिसमें कंपनी OmniVision OV64B सेंसर का इस्तेमाल कर सकती है।

Realme GT 5 Pro स्पेसिफिकेशन

Realme GT 5 Pro के स्पेसिफिकेशनों की बात की जाए, तो अब तक सामने आयी रिपोर्ट बताती हैं कि इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74 इंच की OLED डिस्प्ले आ सकती है। इसके अलावा फ़ोन में 50MP प्राइमरी सेंसर समेत ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। साथ ही ये स्मार्टफोन भी Realme की 240W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आ सकता है, जिसे इस साल MWC में पेश किया गया था। हालांकि इसका एक अन्य वैरिएंट आने के अभी आसार हैं, जिसमें 5200mAh की बैटरी, 150W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। वहीँ 240W फ़ास्ट चार्जिंग वैरिएंट में 4600mAh की ड्यूल सेल बैटरी देखने को मिल सकती है।

ये पढ़ें: अगस्त 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming smartphones in August 2023

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 3 आने के आसार हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी चीन में Realme GT Neo 6 और Realme GT Neo 6 Pro को भी इसी चिपसेट के साथ लॉन्च करने वाली है। पूरे पूरे आसार हैं कि कंपनी पहले चीन में Realme GT Neo 6 सीरीज़ को पेश करे और बाद में इसे विश्व स्तर पर और भारत में Realme GT 5 Pro के नाम से पेश किया जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageSnapdragon 8 Gen 1 के साथ लॉन्च होगा Realme GT 2 Pro; लॉन्च डेट, फ़ीचर, यहां जानें सब कुछ

Realme GT 2 Pro कल यानि कि 9 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च की घोषणा कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर अपने आधिकारिक अकाउंट से की है। साथ ही ये पहले से बताया जा चुका है कि ये फ़ोन नए फ्लैगशिप चिपसेट Snapdrgaon 8 Gen 1 के साथ ही …

Imageप्रीमियम फ्लैगशिप फोनों को टक्कर देने आ रहा है Realme GT Neo 5 Pro

Realme काफी तेज़ी से अपना पोर्टफोलियो बढ़ा रही है। भारत में Realme 11 सीरीज़ के बाद कंपनी और भी नए स्मार्टफोनों को लाने की तैयारी में है। हाल ही में Narzo सीरीज़ का एक फ़ोन गीकबेंच पर स्पॉट हुआ और अब कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप Realme GT Neo 5 Pro पर भी काम कर रही …

ImageXiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 भारत में लॉन्च, Leica कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

Xiaomi ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने पिछले हफ्ते इन्हें MWC 2026 में ग्लोबली पेश किया था और अब इन्हें भारतीय बाज़ार में उतारा गया है। इस लॉन्च के साथ Xiaomi और Leica की साझेदारी को भी नया स्तर मिला है। कंपनी …

ImageSnapdragon 8 Elite Gen 5 और 200MP कैमरा, क्या realme GT 8 Pro होगा सबसे बड़ा अपग्रेड?

realme अपने अगले फ्लैगशिप realme GT 8 Pro को अक्टूबर 2025 में लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके कुछ ज़बरदस्त फीचर पहले ही कन्फर्म कर दिए हैं। इन फीचरों के कारण फोन काफी चर्चा में है। दिलचस्प बात ये है कि realme इस बार कैमरा को लेकर खेल बदल …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products