Realme GT 7 Pro बैटरी लीक्स आये सामने, 120W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी शानदार बैटरी लाइफ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • Realme GT 7 Pro बैटरी लीक्स सामने आये हैं।
  • फ़ोन 6500mAh बैटरी के साथ 120W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

Realme जल्द ही भारत में अपना अगला फ्लैगशिप फ़ोन Realme GT 7 Pro लॉन्च कर सकता है। फ़ोन से सम्बंधित काफी लीक्स सामने आये हैं, और अब हाल ही में एक चीनी टिपस्टर Digital Chat Station द्वारा फ़ोन की बैटरी और चार्जिंग की जानकारी साझा की गयी है। आगे Realme GT 7 Pro बैटरी लीक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।  

ये पढ़ें: टॉप 10 बेस्ट बाथरूम वॉटर हीटर्स 2024: जो काफी कम कीमत पर लम्बे समय तक देंगे शानदार परफॉरमेंस

Realme GT 7 Pro बैटरी लीक्स

इसकी जानकारी चीनी टिपस्टर Digital Chat Station द्वारा एक Weibo पोस्ट के माध्यम से साझा की गयी है। जानकारी के अनुसार Realme GT 7 Pro में 6500mAh की नयी सिलिकॉन बैटरी दी जा सकती है, और फ़ोन 120W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। टिपस्टर ने फ़ोन के पैनल से सम्बंधित जानकारी देते हुए बताया है, कि इसमें Samsung का 10000 yuan की कीमत वाला स्क्रीन पैनल उपयोग किया जा सकता है, हालाँकि नयी बैटरी तकनीक की वजह से पॉवर कन्सप्शन कम होगा, और पिछले वर्जन्स के मुकाबले फ़ोन काफी पतला होगा।

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार फ़ोन में इस नए Samsung 1.5K माइक्रो क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले के साथ बेहतरीन कलर परफॉरमेंस और 2,000 nits की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। डिस्प्ले में आँखों की सुरक्षा के लिए ग्लोबल DC डिम्मिंग का उपयोग किया जा सकता है। ये नयी आँखों की सुरक्षा वाली तकनीक iPhone 16 Pro Max को भी पीछे छोड़ सकती है।

इसमें आपको अल्ट्रासोनिक इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। फ़ोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और Realme UI 5 लेयर के साथ Android 15 पर रन हो सकता है। बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल (LYT-700) प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल (LYT-600, 3x) पेरिस्कोप कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

ये पढ़ें: Gmail AI स्कैम से हो रहें लोगों के अकाउंट हैक, आप भी न करें ये गलती

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअब इंतज़ार खत्म? Apple का Foldable iPhone लेकर आया बड़ा सरप्राइज़

अगर आप लंबे समय से इस सवाल का इंतज़ार कर रहे हैं कि “Apple आखिर foldable iPhone कब लाएगा?”, तो अब तस्वीर थोड़ी साफ होती नज़र आ रही है। पिछले करीब 7 सालों से Samsung जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में आगे हैं, लेकिन Apple अब अपनी एंट्री की तैयारी में है। आइये जानते हैं कि …

ImageRealme GT 7 Pro स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लीक; Snapdragon 8 Gen 4 SoC के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च

इस साल के आखिर तक Realme GT 7 Pro भारत में लॉन्च किया जा सकता है, इसकी जानकारी खुद कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट चेस जू द्वारा दी गयी है। इस जानकारी के बाद से इस फ़ोन के कई लीक्स इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक वीबो यूजर द्वारा Realme GT 7 …

ImageRealme GT 5 Pro होगा अगला फ्लैगशिप फ़ोन, Snapdragon 8 Gen 3 और पेरिस्कोप ज़ूम कैमरा के साथ होगा लॉन्च

Realme का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन हमें जल्दी ही देखने को मिल सकता है। रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी पिछले कुछ समय से Realme GT 5 Pro पर काम कर रही है। हालांकि कंपनी ने इस पर कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा है, लेकिन प्रचलित चीनी टिपस्टर Digital Chat Station ने इस स्मार्टफोन के सभी मुख्य …

Imageएक्सक्लूसिव: Realme GT 8 Pro की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, 200MP कैमरा और 120W चार्जिंग के साथ देगा दस्तक

Realme GT 8 Pro ने अपने चाइना लॉन्च के साथ ही टेक दुनिया में हलचल मचा दी थी। फोन के स्पेक्स काफी शानदार हैं। लेकिन Realme फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही था की ये इंडिया में कब लॉन्च होगा? अब इसका जवाब मिल गया है। भरोसेमंद टेक इनसाइडर योगेश ब्रार के मुताबिक, Realme …

ImageGeekbench पर दिखा Poco X8 Pro, 7,560mAh बैटरी और 100W चार्जिंग से मचाएगा हलचल

लॉन्च से पहले ही Poco X8 Pro ने ऑनलाइन एंट्री मार दी है। इस फोन के फीचर जैसे – 7,560mAh की विशाल बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और Android 16 के साथ ये फोन लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है। फोन Geekbench पर स्पॉट हुआ है और सामने आए आंकड़े इशारा करते हैं कि मिड-रेंज …

Discuss

Be the first to leave a comment.