Realme GT 8 Pro की भारत में एंट्री – क्यों इस बार डिज़ाइन और कैमरा सबसे ज़्यादा चर्चा में हैं?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने अपने फैंस के लिए आज भारतीय बाज़ार में Realme GT 8 Pro और Dream Edition लॉन्च किए हैं। सच कहें तो ब्रांड ने इस बार सीधी चुनौती दी है बाकी प्रीमियम ब्रांड्स को।

Realme की GT सीरीज़ हमेशा से “performance-first” पहचान के साथ आती रही है। लेकिन इस साल कहानी थोड़ी अलग है। इस बार कंपनी ने इस बार केवल परफॉरमेंस पर नहीं, बल्कि कैमरा, डिज़ाइन और एक पूरे स्मार्टफोन एक्सपीरियंस पर भी दांव लगाया है। खासकर Ricoh जैसी कैमरा कंपनी के साथ पार्टनरशिप। आइये जानते हैं कि इसमें क्या प्रीमियम स्पेसिफिकेशन हैं और इनके साथ ये आपको किस कीमत पर मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Nothing Phone 3a Lite के बारे में लॉन्च से पहले जानें सबकुछ: कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स

Realme GT 8 Pro की कीमत और उपलब्धता

Realme ने भारत में GT 8 Pro को दो वैरिएंट में लॉन्च किया है –

  • 12GB + 256GB: ₹72,999
  • 16GB + 512GB: ₹78,999
  • इन पर ₹5,000 का बैंक डिस्काउंट भी है, जिसके बाद शुरूआती कीमत 67,999 होगी।
Realme GT 8 Pro

वहीं, खास डिज़ाइन वाला Realme GT 8 Pro Dream Edition (Aston Martin से प्रेरित सिर्फ एक variant में आया है –

  • 16GB + 512GB: ₹79,999

दोनों स्मार्टफोन Flipkart, Realme वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोरों पर 25 से 29 नवंबर के बीच बिक्री पर रहेगा। शुरुआती खरीददारों को कुछ ऑफर भी मिलेंगे, जैसे –

  • ₹5,000 का बैंक डिस्काउंट, जिसे बाद शुरूआती कीमत 67,999 होगी
  • Free Deco Set (स्वैप किये जानते वाले कैमरा मॉड्यूल)
  • 6 महीने तक EMI विकल्प
  • Dream Edition पर 12 महीने तक की EMI (बिना बैंक डिस्काउंट)

ये भी पढ़ें: Nothing Phone 3a Lite के बारे में लॉन्च से पहले जानें सबकुछ: कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स

डिज़ाइन: स्वैप कर सकेंगे कैमरा मॉड्यूल

जब आज के फ्लैगशिप फोन एक जैसे दिखने लगे हैं, तब Realme GT 8 Pro एक अनोखा ट्विस्ट लेकर आया है। इसमें आसानी से बदलने वाले कैमरा मॉड्यूल (swappable camera modules) हैं। चौकोर, गोल और रोबोट थीं वाले मॉड्यूल दो टर्क्स (Torx) स्क्रू और मैगनेट के साथ आसानी से बदल जाते हैं।

इसके अलावा वीगन लैदर बैक (vegan leather back), पेपर जैसा टेक्सचर इसे ख़ास बनाते हैं। साथ ही photonic nano-carving इसे प्रीमियम और अलग करती है। Dream Edition में Aston Martin का टेक्सचर वाला लोगो भी आपको पहली ही नज़र में एक लक्ज़री वाली वाइब देता है।

डिस्प्ले

इस फोन में 6.79-इंच QHD+ AMOLED (1440×3136 px) डिस्प्ले है। ये 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स HBM / 4000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।

स्क्रीन में आपको HDR सपोर्ट और Gorilla Glass 7i की सुरक्षा भी मिलती है।

realme GT 8 Pro

परफॉरमेंस

Realme GT 8 Pro भारत का दूसरा फोन है जिसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप मौजूद है, जो 3nm पर बनी है। इसमें भी आठ कोर हैं, जिनकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 4.60GHz तक की है। साथ में आपको मिलते हैं:

  • R1 graphics chip (gaming को और smooth बनाता है)
  • Hyper Vision AI Chip (AI features को boost करता है)
  • LPDDR5X RAM + UFS 4.1 storage
  • 7,000 sq mm VC cooling system

अगर आप वाजिब दाम में बेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 performance चाहते हैं, तो ये फोन एक पावरहाउस है।

ये भी पढ़ें: Realme GT 8 Pro Camera Samples:200MP टेलीफोटो लेंस ने सबको चौंकाया

Camera: Ricoh GR Mode

Realme और Ricoh की साझेदारी 4 साल से चल रही है और नतीजा साफ दिखता है। इस फोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है:

  • 50MP Sony IMX906 एंटी-ग्लेयर प्राइमरी सेंसर (OIS)
  • 50MP अल्ट्रा वाइड
  • 200MP टेलीफ़ोटो (3x ऑप्टिकल, 12x लॉसलेस ज़ूम, 120x डिजिटल)
Realme GT 8 Pro

इसके अलावा आपका कैमरा एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए यहां Ricoh GR Mode में मिलते हैं पाँच फिल्म टोन:

  • Positive
  • Negative
  • High-contrast B&W
  • Standard
  • Monochrome

ये कैमरे 4K 120fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं और वो भी Dolby Vision सपोर्ट के साथ। वहीँ फ्रंट पर इस फोन में 32MP का कैमरा है।

बैटरी

Realme GT 8 Pro की एक और बड़ी खासियत, इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी। साथ ही इसमें आपको 120W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹10,999 में आया नया 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 22 भाषाओं वाला AI ऐप मिलेगा

HMD ने भारत के बजट 5G सेगमेंट में नया HMD Vibe 2 5G लॉन्च किया है। ₹10,999 की शुरुआती कीमत पर आया यह फोन सिर्फ बड़ी बैटरी या 5G सपोर्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें Sarvam Indus AI ऐप भी पहले से मिलता है, जो 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है। इसी …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE के आज भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्यों बढ़ गई है चर्चा?

Vivo आज भारत में अपनी X300 सीरीज़ के दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE। ये दोनों फोन कंपनी के प्रीमियम लाइनअप को और मज़बूत करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, बल्कि कीमत की भी हो …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

ImageRealme GT 8 Pro Hindi Review: स्वैप होने वाले कैमरा मॉड्यूल के साथ क्या ₹73,000 में ये सबसे पावरफुल फ्लैगशिप है? जानें सच

realme GT 8 Pro इस्तेमाल करते ही यह महसूस होता है कि realme इस बार एक अलग दिशा में आगे बढ़ी है। यह फोन GT 7 Pro की कॉपी नहीं है, बल्कि ज़्यादा फोकस्ड, ज़्यादा बेहतर और कई मामलों में ज़्यादा ambitious लगता है। कंपनी ने अपने गेमिंग वाली पहचान को इस बार कैमरा, डिज़ाइन …

ImageRealme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products