मिड-रेंज में Realme GT Neo 3T भारत में लॉन्च, इस तरह 7,000 रूपए तक के डिस्काउंट के साथ खरीदें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme GT Neo 3T का इंतज़ार काफी समय से हो रहा है। ये कंपनी की प्रीमियम GT सीरीज़ में नया मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जिसमें Snapdragon 870 चिपसेट, AMOLED HDR10+ डिस्प्ले, और 80W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। अच्छी बात ये है कि ये स्मार्टफोन जल्दी ही शुरू होने वाली दिवाली सेल में अच्छे डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होगा।

ये पढ़ें: Vivo V25 भारत में लॉन्च, लेकिन क्या कीमत कुछ ज़्यादा नहीं ?

Realme GT Neo 3T कीमतें और उपलब्धता

GT Neo 3T को तीन – काले (Shade Black), पीले (Dash Yellow) और सफ़ेद (Dashing White) रंगों में पेश किया गया है। आप इसे Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान तीन स्टोरेज वैरिएंट में 23 सितम्बर, दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं। इसके अलावा इसी दिन से ये realme.com और नज़दीकी ऑफलाइन स्टोरों पर भी उपलब्ध होगा।

  • 6+128GB – ₹29,999
  • 8GB+128GB – ₹31,999
  • 8GB+256GB – ₹33,999

ऑफर:

Flipkart Big Billion Days Sale में Realme GT Neo 3T के सभी वैरिएंट पर 7000 रूपए का डिस्काउंट मिलेगा, यानि फ़ोन के तीनों वैरिएंट की कीमत ₹22,999, ₹24,999 और ₹26,999 होगी। लेकिन इस सेल के बाद ये अपनी ओरिजिनल लॉन्च प्राइस पर ही उपलब्ध होंगे।

Realme GT Neo 3T स्पेसिफिकेशन

GT Neo 3T में 6.62 इंच की फुल एचडी+ AMOLED E4 डिस्प्ले है। AMOLED पैनल पर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ सभी ऐप्स और स्मूथ होंगी। फ़ोन Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट पर चलता है, जिसके साथ 8GB तक की रैम और 128GB तक की इंटरनल मेमोरी मौजूद है।

ये पढ़ें: Oppo F21s Pro 5G भारत में 30,000 रूपए की कीमत में लॉन्च; मगर इस कीमत पर ये हैं और भी बेहतर विकल्प

Realme के इस नए स्मार्टफोन में भी फ्रंट पर 16MP का ही सेल्फी सेंसर मौजूद है और इस रेंज में लगभग सभी फ़ोन 16MP सेल्फी कैमरा के साथ ही उपलब्ध हैं। रियर कैमरा की बात करें तो, यहां 64MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस समेत यहां ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है।

GT Neo 3T भी Android 12 के साथ realmeUI 3.0 स्किन के साथ आता है। साथ ही फ़ोन की 5000mAh की बैटरी भी दिन भर के लिए काफी होती है और अगर हैवी यूज़र हैं, तो साथ आने वाला 80W चार्जर आपके काफी काम आने वाला है। फ़ोन में लिक्विड कूलिंग वेपर चैम्बर सिस्टम है, जिससे आपको थर्मल परफॉरमेंस भी यहां अच्छी मिलती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

ImageRealme GT Neo 3T 80W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिड-रेंज बाज़ार में लॉन्च हुआ

Realme ने आखिरकार Realme GT Neo 3T को ग्लोबल मार्किट में लॉन्च कर दिया है। और अब भारत में भी इसके जल्दी ही लॉन्च होने के आसार हैं। जैसे कि कयास लगाए जा रहे थे, ये स्मार्टफोन चीन में पहले लॉन्च हो चुके Realme Q5 Pro का ही रीब्रैंडेड वर्ज़न है। इस स्मार्टफोन को मिड-रेंज …

ImageRealme GT Neo 3T की लॉन्च डेट सामने आयी; इन फीचरों के साथ हो सकता है लॉन्च

Realme ने हाल ही में भारत में सबसे तेज़ फ़ास्ट चार्जिंग के साथ GT Neo 3 (रिव्यु) को पेश किया। इस स्मार्टफोन को मार्च 2022 में पहले चीन में लॉन्च किया जा चुका है और अब कंपनी इसका अपग्रेडेड वर्ज़न लेकर आने वाली है। Realme ने आज घोषणा कर दी है कि 7 जून 2022 …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Discuss

Be the first to leave a comment.