Realme GT Neo 5 की लॉन्च डेट सामने आयी, 240W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने 5 जनवरी को चीन में अपने एक लॉन्च इवेंट की घोषणा की है। कंपनी का ये लॉन्च इवेंट नेक्स्ट जनरेशन चार्जिंग तकनीक के बारे में है। हालांकि यहां कंपनी ने और कुछ नहीं बताया है, लेकिन जैसा कि आप सब जानते हैं कि कंपनी के नया फ़ोन 240W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ कई दिनों से चर्चा में बना हुआ है। कई रिपोर्ट और लीक सामने आने के बाद आसार यही हैं कि Realme इस इवेंट में नयी 240W SuperDart फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को पेश कर सकती है और साथ ही इस तकनीक के साथ आने वाले पहले फ़ोन Realme GT Neo 5 की घोषणा भी इसी दिन किये जाने के आसार हैं।

इसके अलावा इस बार ये एक फ़ोन नहीं बल्कि GT Neo 5 सीरीज़ के अंदर दो स्मार्टफोन हो सकते हैं, जिनके कुछ स्पेसिफिकेशन लीक भी हुए हैं। साथ ही GT Neo 5 का डिज़ाइन कैसा होगा, इससे सम्बंधित एक्सक्लूसिव तस्वीरें हम भी आपको Smartprix पर दिखा चुके हैं।

ये पढ़ें: Realme 10 4G भी होगा जनवरी में लॉन्च, कंपनी ने पेश किया टीज़र

Realme GT Neo 5 सीरीज़

Realme GT Neo 5 को GT Neo 3 के सक्सेसर के रूप में पेश किया जायेगा। GT Neo 3 भी कंपनी का भारत में 150W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन था। अब GT Neo 5 सीरीज़ में कंपनी 240W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश करेगी। हालांकि सामने आयी रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज़ में दो फ़ोन GT Neo 5 और GT Neo 5 Pro नज़र आ सकते हैं, लेकिन इनमें से ये फ़ास्ट चार्जिंग एक में होगी या दोनों में, फिलहाल कहा नहीं जा सकता।

GT Neo 5 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, टिपस्टर मुकुल शर्मा के अनुसार उन्होंने Weibo पर इस स्मार्टफोन का पोस्टर स्पॉट किया है, और इसके अनुसार ये फ़ोन Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर के साथ आएगा। ये वही सेंसर है, जिसे हाल ही में Find N2 में देखा गया है और आने वाले OnePlus 11 फ्लैगशिप फ़ोन में भी इसी सेंसर का इस्तेमाल होगा। साथ ही फ़ोन में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट होगा और इसमें 240W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। ये इस टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा।

अन्य रिपोर्ट जो सामने आयी हैं, उनके अनुसार Realme GT Neo 5 में दो वैरिएंट आएंगे, जिनमें 240W फ़ास्ट चार्जिंग वैरिएंट में 4600mAh की बैटरी और 150W चार्जिंग वैरिएंट में 5000mAh की बैटरी मिलेगी।

ये पढ़ें: Realme 10 Pro या Redmi Note 12 Pro कौन सा फोन है दमदार, जानिए यहाँ

इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, ट्रिपल रियर सेंसर और Android 13 आधारित realme UI 4.0 सपोर्ट होगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z11 की इंडिया लॉन्च डेट आख़िरकार तय, लेकिन पर ये फोन सस्ता नहीं मिलेगा

दर्जनों लीक, अफवाहों और टीज़र के बाद iQOO India ने आख़िरकार अपने अगले मिड-रेंज फोन iQOO Z11 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। iQOO Z11x का रिव्यू हम इसी साल कर चुके हैं, लेकिन iQOO Z11 उससे ऊपर के सेगमेंट में रखा जाएगा और कीमत भी उससे ज़्यादा होगी। ये पढ़ें: अगस्त 2026 में …

Imageइस साल कई स्मार्टफोन होंगे 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च

MWC 2022 में इस बार काफी नए डिवाइसों से मुलाक़ात हुई है। हालांकि स्मार्टफोनों की दुनिया में ज़्यादा आविष्कार नहीं हुए हैं। फिलहाल स्मार्टफोनों में या तो कैमरा पर या फ़ास्ट चार्जिंग तकनीकों में ही कुछ नया देखने को मिल रहा है। MWC में भी नए डिवाइसों के साथ इस बार कुछ कंपनियों ने नयी …

ImageRealme ने पेश की अपनी 240W फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक, Realme GT Neo 5 फोन के साथ होगी लॉन्च

इतने सारे लीक और टीज़र के बाद, Realme ने अपनी नई 240W फास्ट चार्जिंग तकनीक को पेश कर दिया है। यह चार्जिंग टेक्नोलॉजी टाइप-सी इंटरफेस को सपोर्ट करने वाली सबसे फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। यह फास्ट-चार्जिंग तकनीक अगले महीने Realme GT Neo 5 फोन के साथ पेश की जाएगी। यह भी पढ़े :- Samsung के …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products