realme Narzo 90 सीरीज़ लॉन्च: 7000mAh बैटरी के साथ कौन सा फोन है ज़्यादा दमदार?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme ने भारत में अपनी नई Narzo 90 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें realme Narzo 90x 5G और realme Narzo 90 5G शामिल हैं। ये फोन किफायती होने के साथ साथ लम्बी बैटरी लाइफ, AI और लॉन्ग-टर्म यूज़र एक्सपीरियंस देने के उद्देश्य से पेश किये गए हैं। इनमें 144Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी जैसे फीचर इन्हें इस प्राइस सेगमेंट में एक बेहतर विकल्प बना सकते हैं। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये भी पढ़ें: Nothing Phone 4a की बड़ी लीक आयी सामने – क्या इस बार इतना महंगा होगा नया मॉडल

Narzo 90x और Narzo 90 स्पेसिफिकेशन

realme Narzo 90x 5G उन यूज़र्स को टारगेट करता है जो बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और स्टेबल परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें 6.8-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें VC कूलिंग के साथ 8GB RAM + 10GB Dynamic RAM का सपोर्ट भी मिलता है।

वहीँ फोटोग्राफी के लिए, ये फोन 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा और AI Edit Genie से लैस है। इसमें मौजूद 7000mAh बैटरी आपको पूरे दिन का बैटरी बैकअप आराम से दे सकती है। साथ ही 60W फ़ास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी आपको इसमें मिलेगा।

कंपनी ने इसे IP65 रेटिंग के साथ पेश किया है, यानि ये धूल और हल्के पानी की बौछार से सुरक्षित है।

दूसरी तरफ, realme Narzo 90 5G थोड़ा प्रीमियम एक्सपीरियंस देने की कोशिश करता है। इसमें 6.57-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM eye protection के साथ आती है।

इसे पावर देने के लिए Dimensity 6400 Max चिपसेट और एक बड़ा 6050mm² AirFlow VC कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। फोन की मोटाई केवल 7.9mm है, और इसमें भी आपको 7000mAh की बैटरी मिलती है।

कैमरा सेक्शन में 50MP रियर और 50MP फ्रंट कैमरे, कई AI फीचर्स के साथ दिए गए हैं। दोनों स्मार्टफोन Android 15 आधारित realme UI 6.0 पर काम करते हैं और दोनों में आपको 3 साल के OS अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कंपनी कर रही है।

ये भी पढ़ें: Galaxy S26 Ultra के फीचर लीक: इस बार चार्जिंग में मिलेगा बड़ा अपग्रेड

realme Narzo 90 सीरीज़ की कीमतें और उपलब्धता

स्मार्टफोनस्टोरेज वैरिएंटMRPबैंक ऑफरप्रभावी कीमतपहली सेल
realme Narzo 90x 5G6GB + 128GB₹13,999₹2,000 की छूट₹11,99923 दिसंबर
realme Narzo 90x 5G8GB + 128GB₹15,499₹2,000 की छूट₹13,49923 दिसंबर
realme Narzo 90 5G6GB + 128GB₹16,999₹1,000 की छूट₹15,99924–26 दिसंबर
realme Narzo 90 5G8GB + 128GB₹18,499₹1,000 की छूट₹17,49924–26 दिसंबर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi फोन खरीदने वालों को झटका, जनवरी से दूसरी बार बढ़ी कीमत, ये हैं नए दाम

अगर आप Redmi Note 15 या Redmi 15 खरीदने का सोच रहे थे, तो अब बजट फिर से चेक करना पड़ेगा। Redmi ने भारत में अपने इन लोकप्रिय फोनों की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। खास बात यह है कि यह पहली बढ़ोतरी नहीं है। Note 15 जनवरी 2026 में लॉन्च हुआ था, …

ImageRealme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, …

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

Discuss

Be the first to leave a comment.