₹7,999 में 6300mAh बैटरी, realme P4 Lite 4G लॉन्च, जानें क्या है खास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme P4 Lite 4G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी 6300mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स के साथ आता है। बैंक ऑफर और कूपन के बाद इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत ₹7,999 रखी गई है।

कीमत और उपलब्धता

4GB + 64GB वेरिएंट की MOP कीमत ₹9,999 है, लेकिन ऑफर्स के बाद प्रभावी कीमत ₹7,999 हो जाती है। यह Obsidian Black (काले), Sea Blue (नीले) और Beach Gold (सुनहरे) रंगों में 24 फरवरी से Flipkart, realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

  • 4GB + 64GB – ₹9,999
  • 4+128 GB – ₹11,999

realme P4 Lite 4G स्पेसिफिकेशन

फोन में 6.67-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। ब्राइटनेस 563 निट्स (HBM) तक जाती है। पीछे की तरफ Pulse Light डिज़ाइन मिलता है, जिसमें 9 रंग और 5 कस्टम मोड हैं। ये कॉल, मैसेज और चार्जिंग के दौरान एक्टिव हो जाते हैं।

realme P4 Lite 4G में UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 4GB RAM के साथ 12GB तक वर्चुअल RAM सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज 64GB और 128GB विकल्प में है, जिसे microSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 15 पर आधारित realme UI 6.0 पर चलता है।

पीछे 13MP का मुख्य कैमरा और सामने 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन में 6300mAh बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ ही 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी मिलती है।

यह IP54 रेटिंग और MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। कंपनी के अनुसार यह 1.8 मीटर ड्रॉप और 33kg प्रेशर टेस्ट पास कर चुका है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageRealme P4 Lite 5G लॉन्च: अब बेहद सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगी

भारत में बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट लगातार दिलचस्प होता जा रहा है, और इसी कड़ी में Realme ने अपना नया फोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि इसका 4G वर्जन पिछले महीने ही पेश किया गया था, और अब कंपनी ने इसे 5G के साथ अपग्रेड कर दिया …

Image200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च, जानें दोनों फोनों में क्या है फर्क

Realme ने भारत में अपनी नई Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। कंपनी ने इस बार इन फोनों को अपर मिड-रेंज सेगमेंट में रखा है। इन दोनों स्मार्टफोनों के कैमरा, बैटरी और मज़बूती पर खास फोकस किया गया है। अच्छी बात यह …

ImageiQOO 15R भारत में लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 और 7600mAh बैटरी के साथ जानें क्या होगी कीमत

₹50,000 से कम में Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग? iQOO 15R की भारत में एंट्री ने अप्पर मिड रेंज सेगमेंट में सीधी हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ज़्यादातर ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं, iQOO ने ऐसा स्पेक शीट पेश किया है जो सीधे OnePlus 15 जैसे फोनों …

Image₹7,499 में Lava का नया फोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 90Hz स्क्रीन के साथ

कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 लॉन्च कर दिया है। ₹7,499 की कीमत पर आया यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट को टारगेट करता है और Redmi, Realme व Infinix जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देता है। खास …

Discuss

Be the first to leave a comment.