Realme V11 5G हुआ Dimensity 700 चिपसेट और 5,000mAh की बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने आज अपने होम ग्राउंड यानि चीनी मार्किट में MediaTek Dimensity 700 और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ Realme V11 5G को लांच कर दिया है। यह डिवाइस 5G कनेक्टिविटी के साथ किफायती कीमत में 5,000mAh की बैटरी के साथ आती है। तो चलिए फोन के डिटेल्ड फीचर के साथ प्राइस पर नज़र डालते है:

Realme V11 5G के फीचर

फोन में सामने की तरफ 6.52-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिनी-ड्राप नौच के साथ के साथ आती है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर MediaTek Dimensity 700 चिपसेट का इस्तेमाल 4GB/6GB LPDDR4x तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज के साथ किया गया है।

Realme V11 5G आपको एंड्राइड 10 आधारित Realme UI पर रन करता हुआ मिलता है। फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ आपको 13MP प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP का डेप्थ लेंस भी दिया है। सामने की तरफ आपको 8MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है। बायोमेट्रिक अनलॉक के लिए फोन में आपको रियर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर तथा फेस अनलॉक दोनों का ही सपोर्ट दिया गया है।

पॉवर के लिए फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी 18W के फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm ऑडियो जैक, WiFi 802.11 सपोर्ट, ड्यूल मोड 5G और ब्लूटूथ 5.1 का सपोर्ट भी दिया गया है।

Realme V11 5G की कीमत और उपलब्धता

V11 को Vibrant Blue और QUiet Grey ऑप्शन में पेश किया गया है। डिवाइस के 4GB रैम मॉडल को 1,199 युआन तथा 6GB मॉडल को 1,399 युआन की कीमत में पेश किया गया है। फ़ोन की बिक्री आज से चीन में शुरू की जाएगी। अभी के लिए इसके इंडियन मार्किट में लांच किये जाने से जुडी कोई जानकारी शेयर नहीं की गयी है।

Related Articles

ImageRealme 16T रिव्यू: 7 चीज़ें जो अच्छी हैं, लेकिन ये 4 कमियां सोचने पर मजबूर करती हैं

realme 16T पहली नज़र में बहुत प्रभावी और आकर्षक लगता है। इसका डिज़ाइन प्रीमियम दिखता है, बैटरी बहुत बड़ी है, और कागज़ पर इसकी बुनियादी फीचर लिस्ट भी काफी दमदार नज़र आती है। इसमें 8,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, 144Hz रिफ्रेश रेट, हर-जगह AI फीचर्स और ऐसा डिज़ाइन, जो काफी हद तक ज़्यादा प्रीमियम realme 16 …

ImageRealme Q2 Pro हुआ 5G सपोर्ट और 48MP क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme ने आज चीन में अपनी नयी Q2 सीरीज को लांच किया है। इस सीरीज में आपको Realme Q2 Pro 5G, Q2 5G और Q2i 5G तीन स्मार्टफोन देखने को मिलते है। दोनों ही फोन आपको मीडियाटेक चिपसेट के साथ मिलते है। इनमे आपको 5G सपोर्ट, AMOLED (Q2 Pro 5G) / LCDडिस्प्ले, 48MP क्वैड …

ImageRealme X7 Pro 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 1000+ चिपसेट के साथ आया सामने, Realme X7 भी हुआ लांच

Realme X7 और Realme X7 Pro को चीन में लांच कर दिया गया है। दोनों ही फोन आपको 5G कनेक्टिविटी के साथ मिलते है। इनमे आपको MediaTek चिपसेट, AMOLED डिस्प्ले, 64MP क्वैड कैमरा और 65W की सुपर फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फीचर देखने को मिलते है। रियलमी ने दोनों ही फ़ोनों को 30,000 रुपए से कम की कीमत …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

Discuss

Be the first to leave a comment.