Realme X2 Pro हुआ 90Hz डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 855+ और 64MP कैमरा सेंसर के साथ लांच: जाने कीमत, स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme X2 आज चीन में लांच कर दिया गया है। रियलमी ने इस डिवाइस के साथ फ्लैगशिप सेगमेंट में कदम रख लिया है। फोन में आपको स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट, 12GB तक की रैम जैसे हाई-एंड फीचर मिलते है जबकि लेटेस्ट ट्रेंडी 64MP कैमरा सेंसर और 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्पले भी इसको बहुत ही खास बनाते है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

Realme X2 Pro की कीमत और उपलब्धता

फोन को वाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में लांच किया है। इसके बेस वरिएन्त यानि 6GB+64GB को 2699 युआन, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वरिएन्त को 2899 युआन की कीमत में पेश किया गया है। इसके अलावा टॉप-एंड वरिएन्त 12GB रैम और 256GB स्टोरेज को Realme X2 Pro Master Edition के नाम से 3299 युआन की कीमत में लांच किया गया है।

यह डिवाइस इंडिया में शायद से दिसम्बर महीने में लांच की जा सकती है।

Realme X2 Pro के फीचर

सामने की तरफ आपको 91.7% स्क्रीन तू-बॉडी रेश्यो के साथ 6.55-इंच की FHD+ 90Hz AMOLED डिस्प्ले HDR10, DC Dimming 2.0 के सपोर्ट के साथ दी गयी है। डिस्प्ले के ऊपर V-शेप का नौच भी दिया है जिसमे 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा फेस रिकग्निशन की सुविधा भी दी गयी है।

Realme X2 Pro

यह भी पढ़िए: Realme XT रिव्यु (समीक्षा): 64MP के साथ मिड-रेंज फोटोग्राफी का “रियल” लेवल

पीछे की तरफ देखे तो यह क्वैड कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमे 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ आपको एक 8MPअल्ट्रा-वाइड सेंसर, 13MP का टेलीफ़ोटो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया है। Realme X2 लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ आता है। प्रोसेसर के साथ 12GB तक की रैम और 256GB UFS 3.0 स्टोरेज भी मिलती है।

Realme ने यहाँ लिक्विड कुलिंग सपोर्ट के साथ एंड्राइड पाई आधारित Color OS सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया है। फोन में पॉवर के लिए 4,000mAH की बड़ी बैटरी के साथ 50W SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

Realme X2 Pro Master Edition

Realme X2 Pro की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Realme X2 Pro
डिस्प्ले 6.55-इंच, 2400×1080p (20:9); 90Hz, 402 PPI; Fluid AMOLED; गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, 90Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+; Adreno 640
रैम 6GB/8GB/12GB LPDDR4X
स्टोरेज 64GB/128GB/256GB; UFS 3.0
रियर कैमरा 64MP + 13MP+ 8MP +2MP
फ्रंट कैमरा 16MP, F2.0
बैटरी 4000mAh; 50W SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9.0 पाई आधारित ColorOS
फिंगरप्रिंट सेंसर ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले सेंसर
अन्य USB टाइप-C, ड्यूल nanoSIM, ड्यूल-स्टीरियो डॉल्बी अट्मोस स्पीकर, GPS,

 

Related Articles

Image₹10,999 में आया नया 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 22 भाषाओं वाला AI ऐप मिलेगा

HMD ने भारत के बजट 5G सेगमेंट में नया HMD Vibe 2 5G लॉन्च किया है। ₹10,999 की शुरुआती कीमत पर आया यह फोन सिर्फ बड़ी बैटरी या 5G सपोर्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें Sarvam Indus AI ऐप भी पहले से मिलता है, जो 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है। इसी …

ImageRedmi K20 Pro हुआ स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट और पॉप-अप कैमरे के साथ चीन में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Xioami के सब-ब्रांड Redmi ने काफी दिनों से K20 और K20 Pro को टीज़ करने के बाद आज चीन में दोनों फ़ोनों को लांच कर दिया है। Redmi K20 में आपको स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट मिलती है जबकि Redmi K20 Pro शाओमी का पहला स्मार्टफोन है जिसमे स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। तो चलिए …

ImageRealme X2 हुआ स्नैपड्रैगन 730G और 64MP के साथ चीन में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफकेशन

Realme ने आज काफी दिनों से टीज़ किये जा रहे स्मार्टफोन Realme X2 को चीन में लांच कर दिया है। फोन में आपको गेमिंग चिपसेट स्नैपड्रैगन 730G देखनव को मिलती है साथ ही 64MP इसको बेहतरीन कैमरा डिवाइस भी बनाता है। कंपनी ने इंडियन मार्किट में भी Realme XT 730G को लांच करने का वादा …

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageVivo T5 Pro रिव्यू: 9020mAh बैटरी और 5000 निट्स स्क्रीन, फिर भी एक कमी खटकती है

vivo की T-सीरीज़ अब तक परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के बीच संतुलन बनाने के लिए जानी जाती रही है। पिछले साल का T4 Pro उसी फॉर्मूले का मज़बूत उदाहरण था, जो Snapdragon 7 Gen 4, 50MP 3x पेरिस्कोप ज़ूम और 6,500mAh बैटरी के साथ, अपनी कीमत पर बेहद संतुलित फोन साबित हुआ। vivo T5 Pro …

Discuss

Be the first to leave a comment.