Realme X3 SuperZoom और Realme X3 हुआ इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने आज इंडियन मार्किट में अपने कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन Realme X3 SuperZoom को लांच कर दिया गया है। यह डिवाइस पिछले महीने यूरोप में लांच की जा चुकी है। लेकिन साथ में पेश किया गया Realme X3 पहली बार लांच किया गया है। दोनों ही फ़ोनों में आपको कैमरा के अलावा लगभग सभी स्पेसिफिकेशन के जैसी मिलती है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर नज़र डालते है:

Realme X3 SuperZoom के फीचर

सामने की तरफ 6.6-इंच की बड़ी डिस्प्ले FHD+ रेज़ोलुशन और ड्यूल पंच होल सेटअप के साथ आती है। स्क्रीन पर 2.5D गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आपको 120Hz रिफ्रेश रेट और 480निट्स की ब्राइटनेस भी देखने को मिलती है।

इंटरनल हार्डवेयर की बात करे तो फोन स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ 12GB तक की रैम और 258GB स्टोरेज का वरिएन्त में पेश किया गया है। फोन में आपको साइड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ-साथ लिक्विड कुलिंग सिस्टम भी मिलता है। 4,200mAH की बड़ी बैटरी डिवाइस में 30W हिफ्ह स्पीड चार्जर के साथ आती है।

फ़ोन के मुख्य आकर्षण यानि की कैमरा सेटअप के तौर पर पीछे की तरफ तो 64MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 8MP के पेरिस्कोप ज़ूम लेंस और 2MP के मैक्रो लेंस के साथ दिया गया है। Realme ने यहाँ पर Starry Mode का भी सपोर्ट दिया गया है जिसकी वजह से आप रात में काफी आकर्षक इमेज कैप्चर कर सकते है।

फोन में इस बार 3.5mm ऑडियो जैक को जगह नहीं मिलती है लेकिन वायरलेस ऑडियो क्वालिटी को बेहतर करने के लिए Dolby Atmos और DTS साउंड का सपोर्ट दिया है। कनेक्टिविटी विकल्प के तौर पर, फोन में ब्लूटूथ 5.0, ड्यूल बैंड WiFi और USB टाइप C पोर्ट का सपोर्ट आता है। फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर साइड में दिया है।

Realme X3 के फीचर

कंपनी द्वारा पेश किया Realme X3 भी आपको X3 SuperZoom जैसे ही फीचरों के साथ पेश किया गया है। इसमें भी आपको स्नैपड्रैगन 855+ और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया है। यह डिवाइस 6GB/8GB रैम विकल्प के साथ उपलब्ध है।

सिर्फ जो अंतर है वो फोटोग्राफी डिपार्टमेंट में है। यहाँ पर आपको पीछे की तरफ 64MP की जगह पर 48MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8MP टेलीफ़ोटो लेंस (20x हाइब्रिड ज़ूम सपोर्ट) और मैक्रो और वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। सामने की तरफ भी आपको 32MP की जगह पर 16MP प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP का सेकंड्री सेंसर मिलता है। साथ ही यहाँ पर आपको 100mAH कम यानि 4,100mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है।

Realme X3, X3 SuperZoom की कीमत और उपलब्धता

रियलमी X3 SuperZoom को इंडिया में दो मॉडल मे पेश किया है। जहाँ पर 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 27,999 रुपए रखी गयी है वही इसके 12GB रैम मॉडल को 32,999 रुपए की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जायेगा। दोनों ही फ़ोनों फ्लिप्कार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

Realme X3 के स्टैण्डर्ड मोडल को 8GB और 6GB रैम ऑप्शन के साथ क्रमश: 25,999 रुपए और 24,999 रुपए कीमत के साथ लांच किया है। इस कीमत के साथ यह डिवाइस इंडिया में 855+ चिपसेट वाली सबसे किफायती डिवाइस साबित होती है।

 

Related Articles

ImageOPPO के अगले फ्लैगशिप फोन में बड़ी बैटरी का संकेत, नई लीक से खुलासा

OPPO आने वाले समय में अपनी बैटरी स्ट्रैटेजी को एक बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी में दिख रहा है। चीन के टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, OPPO (जिसे उन्होंने “欧加” कहा है, यानी इसमें OnePlus भी शामिल हो सकता है) ने एक नए ड्यूल-सेल बैटरी सिस्टम के लिए ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर …

ImageRealme X3 aur Realme X3 SuperZoom होंगे 25 जून को इंडिया में लांच, फ्लिप्कार्ट पर होगी सेल

Realme ने अपनी अपकमिंग Realme X3 सीरीज को लांच करने के लिए फ्लिप्कार्ट पर टीज़ कर दिया है फ्लिप्कार्ट ने भी अपनी वेबसाइट पर डिवाइस से जुड़ा डेडिकेटेड पेज भी लाइव करके फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन शेयर की है। कंपनी और फ्लिप्कार्ट दोनों ने ही डिवाइस की ज़ूम सपोर्ट टेक्नोलॉजी, नाईट-मोड सपोर्ट जैसे फीचरों के …

ImageRealme X3 SuperZoom हुआ 60x ज़ूम सपोर्ट और 120Hz डिस्प्ले के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

जैसा की फोन के नाम से ही साफ़ हो जाता है Realme X3 SuperZoom में आपको 60x का डिजिटल ज़ूम सपोर्ट फीचर दिया गया है। यह रियलमी का पहला स्मार्टफोन है जिसमे आपको पेरिस्कोप कैमरा आता है। फोन में आपको 6 कैमरा सेंसर दिए गये है। साथ ही यहाँ पर 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और …

Imagerealme C85 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और नए फीचर्स ने बढ़ाई चर्चा

realme ने भारत में अपनी C-series का नया स्मार्टफोन realme C85 5G लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी एक बजट 5G मॉडल है। इसमें बड़ा डिस्प्ले, नया realme UI 6.0 (Android 15), और IP69 रेटिंग जैसी खूबियाँ भी मौजूद हैं। आइये इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं। कीमत और उपलब्धता …

ImagePoco X3 इंडिया में हुआ स्नैपड्रैगन 732G चिपसेट और 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Poco X3 को स्नैपड्रैगन 732G चिपसेट के साथ लांच कर दिया गया है। यह डिवाइस इंडिया में पोको की दूसरी X सीरीज डिवाइस है। हाल ही में X3 को यूरोप के बाजारों में पेश किया गया था। इंडिया वरिएत्न यहाँ थोड़े से बदलाव के साथ पेश किया गया है। तो चलिए डिवाइस की फुल स्पेसिफिकेशन …

Discuss

Be the first to leave a comment.