Realme X50 Pro हुआ स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और 5G सपोर्ट के साथ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme X50 Pro 5G को कंपनी ने चीन में पहले 5G स्मार्टफोन के तौर पर लांच किया था। साफ़ तौर पर इसको कल पेश होने वाले Vivo iQOO 3 5G को टक्कर देने के लिए ही मार्किट में उतारा गया है। Realme X50 पिछले महीने लांच हो चूका है तो इसके लगभग सभी फीचर पता चले चुके थे। फोन को 12GB रैम, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 65W SuperDART फ़ास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। तो चलिए डिटेल्ड में नज़र डालते है इसके फीचरों पर:

यह भी पढ़िए: बेस्ट 120fps रिफ्रेश रेट गेम्स आपकी स्मूथ AMOLED डिस्प्ले डिवाइस के लिए

Realme X50 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता

X50 Pro को मार्किट में Mose Green, Rust Red कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। Realme X50 Pro 5G के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वरिएन्त को 37,999 रुपए की कीमत पर तथा 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वरिएन्त को 39,999 रुपए की कीमत पर लांच किया गया है। X50 Pro 5G के टॉप वरिएन्त यानि 12GB + 256GB के लिए 44,999 रुपए खर्च करने होंगे।

Realme X50 Pro 5G के फीचर

X50 Pro 5G में सामने की तरफ आपको 6.57-इंच की FHD+ sAMOLED डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गयी है। ड्यूल पंच होल के साथ डिवाइस 92% स्क्रीन-टू-रेश्यो प्राप्त करती है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ 12GB तक की LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.0 स्टोरेज तक के ऑप्शन के साथ इस्तेमाल की गयी है।

यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो एंड्राइड 10 आधारित Realme UI पर रन करने के साथ 5G कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ Realme X50 5G में 64MP प्राइमरी कैमरा (Samsung GW1 सेंसर) सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 8MP 119-डिग्री अल्ट्रा -वाइड लेंस + मैक्रो लेंस और 12MP का टेलीफ़ोटो लेंस के साथ पोर्ट्रेट लेंस भी दिए गये है। सामने की तरफ पंच होल के तहत 32MP का प्राइमरी सेंसर 8MP के वाइड एंगल लेंस के साथ दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए Realme X50 5G में 5G के लिए ड्यूल-बैंड SA/NSA सपोर्ट के साथ VoLTE नेटवर्क सपोर्ट, Wi-FI, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, NFC, USB टाइप C पोर्ट और 3.5 ऑडियो जैक को भी शामिल किया गया है। बैटरी के तौर पर यहाँ 4,200mAh की बड़ी बैटरी 65W SuperDART फ़ास्ट चार्जिंग के साथ दी गयी है।

Realme X50 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Realme X50 Pro 5G
डिस्प्ले 6.57-इंच (2340 x 1080 पिक्सेल) FHD+ LCD, 120HZ रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 865
रैम 6GB/8GB/12GB LPDDR5
इंटरनल स्टोरेज 128GB/256GB UFS 3.0
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित Realme UI
रियर कैमरा 64MP (f/1.8) + 8MP वाइड-एंगल लेंस और मैक्रो + 12MP टेलीफ़ोटो + पोर्ट्रेट लेंस
फ्रंट कैमरा 32MP+8MP
फीचर SA/NSA ड्यूल बैंड सपोर्ट, GPS/A-GPS, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
बैटरी 4200mAh, 65W SuperDART चार्जर
कीमत 37,999 रुपए / 39,999 रुपए / 44,999 रुपए

Related Articles

Imageजून 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in June 2026 in India

मई 2026 स्मार्टफोन लॉन्च के मामले में थोड़ा ठंडा रहा। कुछ फोन आए ज़रूर, लेकिन मिड-रेंज सेगमेंट में वह हलचल नहीं दिखी, जिसकी भारतीय खरीदार सबसे ज़्यादा उम्मीद करते हैं। इस साल वैल्यू-फॉर-मनी का मतलब भी बदल गया है। जो फीचर्स पहले ₹15,000-₹18,000 वाले फोन में मिलते थे, वे अब ₹25,000 या उससे ऊपर की …

ImageRealme X50 5G हुआ 120Hz डिस्प्ले, Realme UI और स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme X50 5G को कंपनी ने चीन में लांच कर दिया है जो Realme का पहला 5G स्मार्टफोन है। साफ़ तौर पर इसको पिछले महीने पेश किये गये Redmi K30 5G को टक्कर देने के लिए ही मार्किट में उतारा गया है। Realme X50 ने पहले ही ड्यूल-पंच डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी को टीज़ कर …

ImageRealme X50 5G होगा 7 जनवरी को लांच: कंपनी ने मीडिया इनवाइट किये रोल-आउट

Realme के पहले 5G स्मार्टफोन Realme X50 के पहले से ही 2020 की शुरुआत में लांच किये जाने की ख़बरें सामने आ रही थी और आज कंपनी ने X50 5G स्मार्टफोन की लांच डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी के द्वारा भेजे गये मीडिया इनवाइट में डिवाइस का नाम और लांच डेट साफ़ तौर …

ImageRealme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, …

ImageiQOO 3 हुआ इंडिया में 5G कनेक्टिविटी और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

लगता है इंडियन मार्किट में 5G स्मार्टफोन का ट्रेंड शुरू हो होने के लिए पूरी तरह तैयार है क्योकि कल Realme X50 Pro के लांच के बाद आज इंडियन मार्किट में एक और 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट वाला स्मार्टफोन iQOO 3 को भी लांच कर दिया गया है। फोन में आपको स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट, UFS 3.1 …

Discuss

Be the first to leave a comment.