Realme XT 730G होगा दिसम्बर महीने में गेमिंग सेंट्रिक SD730G के साथ लांच: जाने क्या होगी खासियत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme XT को आज इंडिया में 15,999 रुपए की शुरूआती कीमत के साथ लांच कर दिया गया है। इसी इवेंट में आपको Realme Wireless EarBuds 2.0 ,Realme 10,000mAh पॉवर बैंक भी देखने को मिलते है। पर हर बार की तरफ कंपनी ने इस बार भी यही पर अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में बता दिया है जो Realme XT का एक गेमिंग सेंट्रिक वर्जन होगा जिसे मार्किट में दिसम्बर महीने में लांच किया जायेगा। तो चलिए नज़र डालते है Realme XT 730G के फीचरों और आपेक्षित कीमत पर:

यह भी पढ़िए: Realme 5 Pro रिव्यु: बजट सेगमेंट में “रियल” प्रो अपग्रेड?

Realme XT 730G के फीचर

Realme XT 730G announced

अगर हम इवेंट में बताई गयी जानकरी की बात करे तो माधव सेठ के अनुसार Realme XT 730G में आपको Raelme XT की ही तरह हाइपरबोला 3D ग्लास डिजाईन मिलेगा। लगभग समान डिजाईन के साथ इसमें भी आपको पीछे की तरफ 64MP का क्वैड कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जो इस प्राइस सेगमेंट में शायद पहला होगा।

जैसा की इवेंट में ही साफ़ किया गया था की इस अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको गेमिंग सेंट्रिक स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट का इस्तेमाल किया जायेगा साथ ही इस डिवाइस को गेमिंग के लिए बेहतर बनाने के लिए 30W VOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलेगी। यहाँ खास बात ये भी है की फ़ास्ट चार्जर आपको बॉक्स में ही दिया जायेगा।

64MP के प्राइमरी सेंसर के साथ यहाँ भी डेप्थ सेंसर, अल्ट्रा वाइड सेंसर और मैक्रो लेंस भी दिया जायेगा। 64MP का सैमसंग GW1 सेंसर भी पिक्सेल बिन्निंग टेक्नोलॉजी के साथ आपको 16MP की आकर्षक इमेज देने में सक्षम है। इसके अलावा AMOLED डिस्प्ले की के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जायेगा जिसका अनलॉक टाइम 334ms रहेगा जो काफी तेज़ है।

अगर कीमत की बात करे तो यह डिवाइस भी आपको 20,000 से 25,000 रुपए के सेगमेंट में 2 या 2 से अधिक रैम विकल्प के साथ दिसम्बर महीने में पेश किया जा सकता है।

Realme XT 730G के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Realme XT 730G
डिस्प्ले 6.4-इंच FHD+ स्क्रीन, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो,
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 730G
रैम 4GB/6GB/8GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB/128GB (माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट)
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई आधिरत Color 6.0
रियर कैमरा 64MP + 8MP + 2MP + 2MP
फ्रंट कैमरा 32MP
बैटरी 4000mAh, 30W VOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट

 

Related Articles

Imageनई TVS Raider 125 शोरूम पहुंची: ड्यूल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ क्या-क्या बदला

TVS Raider 125 में अब तक ABS सिर्फ आगे वाले पहिये पर काम करता था, यानी अचानक ब्रेक लगाने पर पिछला पहिया लॉक होने का खतरा बना रहता था। अब इसके नए यूनिट शोरूम तक पहुंच गए हैं, जिनमें ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, और ये बदलाव Machine Rules के एक शोरूम वीडियो में सामने …

ImageRealme X2 हुआ स्नैपड्रैगन 730G और 64MP के साथ चीन में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफकेशन

Realme ने आज काफी दिनों से टीज़ किये जा रहे स्मार्टफोन Realme X2 को चीन में लांच कर दिया है। फोन में आपको गेमिंग चिपसेट स्नैपड्रैगन 730G देखनव को मिलती है साथ ही 64MP इसको बेहतरीन कैमरा डिवाइस भी बनाता है। कंपनी ने इंडियन मार्किट में भी Realme XT 730G को लांच करने का वादा …

ImageRealme जल्द ला रहा है स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट और 64MP कैमरा फोन: हो सकता है Realme XT Pro?

Realme ने कुछ दिनों पहले 64MP कैमरा वाले स्मार्टफोन Realme XT से पर्दा उठाया था। Realme का ये स्मार्टफोन जल्द ही बिक्री के लिए मार्केट में उपलब्ध होगा। इस बीच कंपनी एक और स्मार्टफोन चाइनीज सोशल मीडिया साइट weibo पर देखा गया है। फिलहाल तो इस स्मार्टफोन का नाम क्या होगा ये पता नहीं है …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.