लीक हुई Redmi K60 सीरीज़ की स्पेसिफिकेशन, जानिए क्या है इसमें खास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi जल्द ही अपनी K60 सीरीज़ को लॉन्च कर सकता है। अफवाहों के अनुसार यह स्मार्टफोन सीरीज दिसम्बर के अंत तक लॉन्च हो सकती है। लेकिन आज लॉन्च होने से पहले ही इसकी मुख्य स्पेसिफिकेशन लीक हो गई है। आइए उनके बारे में जानते हैं।

ये पढ़ें: 2022 दिसंबर में आने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming smartphones in December 2022)

Redmi K60 सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन होंगे लॉन्च

पॉपुलर टिपस्टर Kacper Skrzypek के द्वारा Redmi K60 सीरीज़ से सम्बंधित मुख्य जानकारी सामने आयी है, जिसके अनुसार इस स्मार्टफोन सीरीज़ के तीन वैरिएंट हो सकते हैं, Redmi K60, Redmi K60 Pro और Redmi K60E। उन्होंने अपने ट्वीट में इन फोन के Codename का भी खुलासा किया, जो इस प्रकार हैं – Socrates, Mondrian और Rembrandt ।

लीक न्यूज़ के अनुसार, Redmi K60 में लेटेस्ट फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट, Redmi K60 pro में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर आएगा। वहीँ Redmi K60E ओक्टा कोर MediaTek प्रोसेसर के साथ रिलीज़ हो सकता है, लेकिन इसका नाम अभी खबरों में नहीं आया है।

Redmi K60 स्पेसिफिकेशन

इसके अलावा इस सीरीज़ के टॉप मॉडल Redmi K60 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की सम्भावना है, जिसमें 64 MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल हो सकते हैं और सामने की तरफ पंच-होल में 16 MP सेल्फी कैमरा यहां मिलने के आसार हैं। इसके अलावा इस फ़ोन में हमें 6.67 इंच की डिस्प्ले 2K रेज़ॉल्यूशन के साथ देखने को मिल सकती है और साथ ही K60 में 67W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 5500mAh बैटरी भी हो सकती है।

हालांकि इसको लेकर कंपनी की तरफ से अभी कोई खबर नहीं आयी है। वहीँ इसके प्रेडेसर Redmi K50 सीरीज़ में कई स्मार्टफोन आये, जिसमें पहले फ़ोन Redmi K50G को कंपनी ने चीन में फरवरी 2022 में लॉन्च किया और इसका लेटेस्ट फ़ोन Redmi K50 Ultra अगस्त 2022 में ही आया है। अब नयी Redmi 60 सीरीज़ अपने इस प्रेडेसरों के मुकाबले कितनी बेहतर होगी, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।  

Related Articles

Imageजून 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in June 2026 in India

मई 2026 स्मार्टफोन लॉन्च के मामले में थोड़ा ठंडा रहा। कुछ फोन आए ज़रूर, लेकिन मिड-रेंज सेगमेंट में वह हलचल नहीं दिखी, जिसकी भारतीय खरीदार सबसे ज़्यादा उम्मीद करते हैं। इस साल वैल्यू-फॉर-मनी का मतलब भी बदल गया है। जो फीचर्स पहले ₹15,000-₹18,000 वाले फोन में मिलते थे, वे अब ₹25,000 या उससे ऊपर की …

Imageदिसंबर में ही लॉन्च हो सकती है Redmi K60 सीरीज़ :- K60 5G में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर

अभी हाल ही में Xiaomi ने अपनी Xiaomi 13 सीरीज़ को चीन में लॉन्च किया था। कंपनी ने इसमें दो प्रीमियम फोनों Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro को शामिल किया था। अब Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप Redmi K सीरीज़ को लॉन्च करने का प्लान कर रहा है। कंपनी इस सीरीज़ में तीन नए डिवाइसों …

ImageRedmi K60E Geekbench लिस्टिंग पर आया नज़र, लीक हुए ये स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 13 सीरीज़ के अलावा Xiaomi की सब-ब्रैंड Redmi द्वारा भी Redmi K60 सीरीज़ जल्दी ही लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज़ में अभी तक दो स्मार्टफोन Redmi K60 और Redmi K60 Pro के आने की खबर थी, लेकिन अब नए स्मार्टफोन Redmi K60E के लॉन्च होने की भी रिपोर्ट सामने आयी है। दरअसल, Redmi …

ImagePro में क्या है खास? Nothing Phone (4a) सीरीज़ की पूरी स्पेसिफिकेशन लीक

5 मार्च के लॉन्च से पहले Nothing Phone (4a) सीरीज़ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नई लीक के अनुसार, Phone (4a) और Phone (4a) Pro में कुछ अहम हार्डवेयर एक जैसे हो सकते हैं, जिसमें प्रोसेसर, बैटरी और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone (4a) में 6.7-इंच का फ्लैट AMOLED …

ImageRedmi का पहला Turbo फोन भारत आ रहा है, गेमिंग और बड़ी बैटरी पर रहेगा बड़ा फोकस

Redmi ने भारतीय बाज़ार के लिए Redmi Turbo 5 को टीज़ करना शुरू कर दिया है। इसके साथ यह भी साफ हो गया है कि कंपनी की परफॉर्मेंस पर ज़ोर देने वाली Turbo सीरीज़ अब भारत आ रही है। खास बात यह है कि यह भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने वाला पहला Turbo-ब्रांडेड …

Discuss

Be the first to leave a comment.