Redmi Note 10 Ultra हो सकता है Dimensity 1100 चिपसेट के साथ 26 मई को लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अपने फ्लैगशिप लाइनअप की तरह लगता है Xiaomi अपने सब ब्रांड Redmi की काफी लोकप्रिय Note10 सीरीज में भी एक अल्ट्रा वैरीअंट पेश करने वाली है। क्योंकि हाल ही में सामने आई अफवाहें तो इसी तरफ इशारा करती हैं। फोन के कुछ पोस्टर और ऑनलइन लिस्टिंग के अनुसार यह डिवाइस जल्द ही आपको मार्केट में देखने को मिलेगी।

Redmi Note 10 Ultra की स्पेसिफिकेशन

जैसा कि आप जानते हैं शाओमी इस समय एक नए तरह के कैमरा मॉडल के साथ डिवाइसों को पेश कर रहा है और उम्मीद है कि यही कैमरा डिजाइन आपको इस रेडमी नोट 10 अल्ट्रा फोन में भी देखने को मिलेगा। इमेज में आप 3 सेंसर देख सकते हैं लेकिन अभी यह कितने मेगापिक्सल के सेंसर हैं इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

सामने की तरफ आपको एक सेल्फी कैमरा दिया जाएगा और यहाँ उम्मीद के अनुसार 6.53 इंच की AMOLED डिस्पले भी देखने को मिलेगी।

फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Dimensity 1100 का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह MediaTek की एक 5G सपोर्टेड चिप है। उम्मीद है कि फोन को 6GB तथा 8GB और 128GB स्टोरेज तथा 256 जीबी स्टोरेज के रैम एंड स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जाएगा। यहां पर आपको 5000mAh की बैटरी चार्जिंग सपोर्ट मिल सकती है।

Redmi Note 10 Ultra की कीमत और उपलब्धता

जैसा कि ऊपर दिखाई गई लिस्टिंग से साफ पता चलता है कि कंपनी 6GB रैम और 128GB मॉडल को RMB 1799 की कीमत में पेश कर सकती है। Redmi 26 मई को रेडमी नोट 10 और रेडमी नोट 10 प्रो के साथ नोट 10 अल्ट्रा को पेश करने के लिए एक इवेंट का आयोजन भी कर रही है इनमें से एक स्मार्टफोन Poco M3 प्रो 5G का रिब्रांड हो सकता है तथा प्रो वैरिएंट में आपको डाइमेंसिटी 900 चिपसेट का इस्तेमाल होते दिखाई दे सकता है। ऊपर बताई सभी जानकारी किसी आधिकारिक सोर्स सामने नहीं आई है तो देखते हैं कि लॉन्च इवेंट में हमको रेडमी नोट 10 अल्ट्रा के तौर पर किस स्पेसिफिकेशन साथ देखने को मिलता है।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageRedmi Note 7 का इन्तजार हुआ खत्म; 48MP के साथ 27 फरवरी को आ रहा है इंडिया

Xiaomi Redmi Note 7 पिछले महीने चीन में लांच कर दिया गया था और इंडिया में इस डिवाइस का काफी इन्तजार किया जा रहा है। इसी बीच Xiaomi ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्विट किया है जहाँ पर Note 7 की लांच डेट का खुलासा होता है। Xiaomi अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को …

ImageRedmi लाने वाला है सबसे तेज़ प्रोसेसर के साथ अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन

Redmi ने अभी हाल ही में Redmi Note 7 को चीन में लांच किया है और Redmi Note 7 Pro भी जल्द ही लांच किया जायेगा। अभी हाल ही में कंपनी के सीईओ Lu Weibing ने अपने Weibo अकाउंट पर यह सुनिश्चित किया है की कंपनी ने किफायती फ्लैगशिप फोन पर काम करना शुरू कर …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

Discuss

Be the first to leave a comment.