Redmi Note 14 सीरीज भारत में लॉन्च, Redmi Buds 6, Xiaomi Outdoor Sound Speaker की भी हुई घोषणा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी इंतज़ार के बाद Xiaomi India ने भारत में अपनी Xiaomi Redmi Note 14 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में  Redmi Note 14 5GRedmi Note 14 Pro 5G, और Redmi Note 14 Pro Plus 5G इन तीन मॉडल्स को शामिल किया गया है, इतना ही नहीं इवेंट के दौरान कंपनी ने इस सीरीज के साथ Redmi Buds 6, Xiaomi Ultra Slim Powerbank, और Xiaomi Sound Outdoor speaker की भी घोषणा की है, आगे इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: CMF Phone 1 के ब्लास्ट होने की खबर सामने आयी, ब्लास्ट से एक आदमी की मौत दूसरा घायल

Redmi Note 14 कीमत और फीचर्स

इस फ़ोन को Phantom Purple, Mystique White, और Titan Black इन तीन रंगों के साथ इन स्टोरेज ऑप्शंस में पेश किया गया है:

  • 6GB RAM+128GB storage-Rs. 17,999
  • 8GB RAM+128GB storage- Rs. 18,999
  • 8GB RAM+256GB storage- Rs. 20,999

फ़ोन में 6.67 इंच का FHD+ 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2100 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फ़ोन Dimensity 7300 Ultra SoC द्वारा संचालित होता है, और HyperOS लेयर के साथ Android 14 पर रन होता है। बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड, और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है।

फ़ोन 5110mAh बैटरी के साथ आता है, और 45W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फ़ोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, इसके अतिरिक्त इसमें 6 AI फंक्शन्स भी दिए गए हैं।

Redmi Note 14 Pro 5G कीमत और फीचर्स

इस फ़ोन को 2 स्टोरेज ऑप्शंस में पेश किया गया है।

  • 8GB RAM+128GB storage-Rs. 23,999
  • 8GB RAM+256GB storage-Rs. 25,999

ये फ़ोन 6.67 इंच के FHD+ 1.5 AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 Ultra चिपसेट का उपयोग किया गया है, और HyperOS लेयर के साथ Android 14 पर ही रन होता है। फ़ोन के बैक पैनल में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड, और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस का ही ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल जाता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

इस फ़ोन में 5500mAh बैटरी का उपयोग किया गया है, और ये 45W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। पानी और धुल से बचाव के लिए IP66+IP68+IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी गयी है। ये फ़ोन 12 AI फंक्शनलिटी के साथ आता है।

Redmi Note 14 Pro Plus 5G कीमत और फीचर्स

इस फ़ोन को Spectre Blue, Phantom Purple, और Titan Black hues रंगों के साथ 3 स्टोरेज ऑप्शंस में पेश किया गया है।

  • 8GB RAM+128GB storage-Rs. 29,999
  • 8GB RAM+256GB storage- Rs. 31,999
  • 12GB RAM+512GB storage- Rs. 34,999

इस फ़ोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है। फ़ोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3  चिपसेट द्वारा संचालित होता है। बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड, और 50 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। वीडियो कालिंग के लिए फ्रंट में 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है।

फ़ोन 6200mAh बैटरी के साथ आता है, और 90W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें IP66+IP68+IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी गयी है। फ़ोन HyperOS लेयर के साथ Android 14 पर रन होता है। इसमें Circle to Search, AI Call Translation, Image Expansion, Erase Pro, और AI Subtitle जैसी 20 AI फंक्शनलिटी को शामिल किया गया है। इस फ़ोन में 4 साल के OS अपडेट्स मिलेंगे।

तीनो ही फ़ोन की बताई गयी कीमतों में ऑफर भी शामिल हैं। इस सीरीज की बिक्री13 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, और इसे आप Mi.com, Amazon, और Xiaomi Retail से खरीद सकते हैं।

Redmi Buds 6 कीमत और फीचर्स

इन्हें 2799 रूपए की कीमत है, और इन्हें black, white, और green इन तीन रंगों में पेश किया गया है। इन्हें आप 13 दिसंबर से Mi.com, Flipkart, और Xiaomi Retail के माध्यम से खरीद सकते हैं।

इनमें डुअल ड्राइवर को शामिल किया गया है, और ये सुपर ANC सपोर्ट के साथ आते हैं। इन बड्स में 42 घंटे की बैटरी लाइफ मिल जाती है। चार्जिंग केस में केस फ्लो-लेड बैटरी इंडिकेटर दिया गया है। इनमें आपको क्वाड माइक सेटअप और 260-डिग्री स्पैटियल ऑडियो जैसे फीचर्स मिल जाएंगे, इसके अतिरिक्त Bluetooth 5.4, Xiaomi HyperOS सपोर्ट और कस्टमाइज्ड ट्रांसपेरेंसी मोड जैसे फीचर्स को भी शामिल किया गया है। इनमें IP54 रेटिंग की सुरक्षा दी गयी है, इसके अतिरिक्त ये Xiaomi Earbuds ऐप सपोर्ट और डुअल-डिवाइस पेयरिंग सपोर्ट के साथ आते हैं।

Xiaomi Outdoor Sound Speaker कीमत और फीचर्स

इन स्पीकर्स को 3499 रूपए की कीमत पर पेश किया गया है, और ये red, black, और blue इन तीन रंगों में उपलब्ध होंगे। इनकी बिक्री भी 13 दिसंबर से से शुरू होगी, और इन्हें आप Mi.com, Flipkart, और Xiaomi Retail के माध्यम से खरीद सकते हैं।

ये एक 30W लाउड स्पीकर है। इसमें 100 स्पीकर तक सिंक किया जा सकता है, जिसमें वायरलेस स्टीरियो सिंक फीचर भी शामिल है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4 दिया गया है। ये subwoofer boost के साथ आता है, और एक बार पूरा चार्ज होने पर 12 घंटों का प्लेबैक देता है। इसमें IP67 रेटिंग की सुरक्षा दी गयी है।

Xiaomi Ultra Slim Powerbank कीमत और फीचर्स

पहले 1000 खरीदारों के लिए कंपनी ने क्राउडफंडिंग के ज़रिए श्याओमी अल्ट्रा स्लिम पावरबैंक की कीमत 1499 रुपये निर्धारित की है। क्राउडफंडिंग आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

ये काफी स्लिम पॉवरबैंक है, जो सिर्फ 10mm पतला है। इसमें 4900mAh की बैटरी का उपयोग किया गया है., इसके अतिरिक्त 18W इनपुट और 20W आउटपुट मिल जाता है। इसका वजन 93 ग्राम है। ये 12 लेयर प्रोटेक्शन के साथ आता है, और C टाइप चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके साथ एक अतिरिक्त पाउच भी मिलता है।

ये पढ़ें: TECNO PHANTOM V Flip 2 और TECNO PHANTOM V Fold 2 धांसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageइन 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनके साथ अब होगा आपका सफर आसान

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की कहानी पिछले कुछ सालों में पूरी तरह बदल चुकी है। जो स्कूटर कभी गिने-चुने लोगों की पसंद थे, अब आम परिवारों के रोज़मर्रा के सफर का हिस्सा बन गए हैं। आंकड़े भी यही बात कहते हैं। मई 2026 में देश में 1.7 लाख से ज़्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके, जो पिछले …

ImageXiaomi इसी महीने भारत में लॉन्च कर सकता है ये चारों फ़ोन, आपकी पसंद क्या होगी ?

Xiaomi इस समय काफी चर्चा में है। हाल ही में कंपनी की लीडरशिप का मुख्य हिस्सा रहे मुरलीकृष्णन बी (Muralikrishnan B)ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ये एक बड़ी खबर है, जिससे स्मार्टफोन जगत में काफी हलचल है और इसके ठीक बाद अब कंपनी दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर …

Imageभारत में लॉन्च से पहले ही कंपनी ने खुद बतायी Redmi K60 सीरीज़ की कीमतें

Redmi ने भारत में Note 12 सीरीज़ के लॉन्च से कुछ समय पहले चीन में Redmi K60 सीरीज़ को लॉन्च किया है। इसमें भी तीन स्मार्टफोन Redmi K60, Redmi K60 Pro और Redmi K60E शामिल हैं। अब इन तीनों स्मार्टफोनों को भी कंपनी जल्दी ही भारत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि भारत में अभी …

ImageRedmi की Turbo सीरीज़ भारत पहुंची: Turbo 5 में 7,540mAh बैटरी और Dimensity 8500 Ultra, ये है कीमत

Redmi ने आख़िरकार अपनी परफ़ॉर्मेंस वाली Turbo सीरीज़ भारत में लॉन्च कर दी है और इसकी शुरुआत हुई है Redmi Turbo 5 से। ₹37,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में MediaTek का Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, 7,540mAh की दमदार बैटरी और 6.59 इंच का 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। खास बात ये …

ImageRedmi का अब तक का सबसे तेज़, Redmi Turbo 5 इस दिन भारत में होगा लॉन्च – मिलेगा Dimensity 8500 Ultra

अगर आप एक ऐसे फोन का इंतज़ार कर रहे थे जो तेज़ परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी, दोनों एक साथ दे, तो Redmi आपके लिए कुछ खास लेकर आ रहा है। कंपनी ने आखिरकार अपनी Turbo सीरीज़ को भारत लाने का ऐलान कर दिया है, और Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो गई …

Discuss

Be the first to leave a comment.