Redmi Note 14 सीरीज इंडिया लॉन्च टीज़र आया सामने, इन फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चीन के बाद अब Redmi जल्द ही भारत में भी अपनी Redmi Note 14 सीरीज को लॉन्च करने वाला है, हाल ही में कंपनी ने इसका टीज़र आधिकारिक तौर पर साझा किया है, इसके अतिरिक्त कल कंपनी भारत में अपना सबसे अफोर्डेबल 5G फ़ोन  Redmi A4 5G भी लॉन्च करने वाली है। Note 14 सीरीज को कुछ खास फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है, आगे Redmi Note 14 सीरीज इंडिया लॉन्च टीज़र और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung AR Smart Glasses साल 2025 में होंगे लॉन्च, शामिल होंगे कई AI फंक्शन्स

Redmi Note 14 सीरीज इंडिया लॉन्च टीज़र आया सामने

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने इस सीरीज के इंडिया लॉन्च का टीज़र आधिकारिक तौर पर साझा किया है, जिसके अनुसार इस सीरीज को दिसंबर के महीने तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि कंपनी ने स्पष्ट रूप से सीरीज का नाम मेंशन नहीं किया है। कंपनी ने मजाकिया अंदाज में हिंट देते हुए “Ready For A Noteworthy Reveal?” भी लिखा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि इस बार कंपनी नयी जनरेशन सीरीज को पेश कर सकती है।

ये सीरीज चीन में लॉन्च हो चुकी है, जिससे उम्मीद की जा सकती है, कि इस सीरीज में Redmi Note 14 5GRedmi Note 14 Pro 5G, and Redmi Note 14 Pro Plus 5G इन 3 मॉडल्स को शामिल किया जा सकता है, हालाँकि कुछ भी स्पष्ट रूप से कहना मुश्किल है, इसके ग्लोबल वैरिएंट में कुछ बदलाव भी किये जा सकते हैं।

Redmi Note 14 सीरीज फीचर्स

अन्य खबरों के अनुसार Note 14 Pro, और 14 Pro Plus में 6.67 इंच का 1.5K कर्व्ड OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। Pro मॉडल Dimensity 7300 Ultra और Pro Plus मॉडल Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त दोनों फ़ोन्स IP69 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आ सकते हैं। Pro मॉडल में 45W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बैटरी और Pro Plus मॉडल में 90W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 6,200mAh की बैटरी दी जा सकती है।

बात करें कैमरा सेटअप की, तो Pro Plus मॉडल के बैकपैनल पर 200 मेगापिक्सल Samsung S5KHP3 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जबकि Pro मॉडल में 200 मेगापिक्सल Samsung S5KHP3 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा देखने को मिल सकता है।

ये पढ़ें: Jio ने पेश किया Ultimate 5G Upgrade Voucher, मिलेगी 1 साल के लिए अनलिमिटेड 5G कनेक्टिविटी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageNothing OS 4.0 रोलआउट शुरू: क्या आपका फोन भी लिस्ट में है?

Nothing ने अपना बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट Nothing OS 4.0 जारी कर दिया है। यह अपडेट Android 16 पर आधारित है और कंपनी की AI-first strategy को अगले स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से कंपनी इसे लायी है। बीटा टेस्टिंग के बाद अब ये अपडेट 21 नवंबर, 2025 से यूज़र्स के लिए रोलआउट होना शुरू …

ImageRealme 13 सीरीज टीजर आया सामने, जल्द होगी लॉन्च

Realme जल्द ही भारत में Realme 13 सीरीज को पेश करने वाला है। इसके पहले कंपनी ने Realme 13 Pro सीरीज को पेश किया था। कंपनी आगामी सीरीज के लॉन्च से पहले उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीज कर रही है। आगे Realme 13 सीरीज टीजर के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये …

Imageदिसंबर में ही लॉन्च हो सकती है Redmi K60 सीरीज़ :- K60 5G में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर

अभी हाल ही में Xiaomi ने अपनी Xiaomi 13 सीरीज़ को चीन में लॉन्च किया था। कंपनी ने इसमें दो प्रीमियम फोनों Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro को शामिल किया था। अब Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप Redmi K सीरीज़ को लॉन्च करने का प्लान कर रहा है। कंपनी इस सीरीज़ में तीन नए डिवाइसों …

ImageVivo X200 सीरीज इंडिया लॉन्च टीजर आया सामने, जल्द होगी इन फीचर्स के साथ लॉन्च

Vivo ने हाल ही में चीन में अपनी Vivo X200 सीरीज को लॉन्च किया है, और अब कंपनी इस सीरीज को अब जल्द ही भारत में पेश करने वाली है। Vivo ने अभी से इस सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है, जिसमेंVivo X200 और Vivo X200 Pro इन दो मॉडल्स को शामिल किया …

ImageXiaomi 15 CIVI जल्द लेगा भारत में एंट्री, इन धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च की जानकारी आयी सामने

Xiaomi जल्द ही CIVI सीरीज में अपना नया मॉडल Xiaomi 15 CIVI शामिल करने वाला है। पहले इसे फोन से संबंधित कई लीक्स की जानकारी सामने आयी थी और अब इंडिया में Xiaomi 15 CIVI लॉन्च टाइमलाइन से संबंधित जानकारी सामने आयी है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Jaat OTT …

Discuss

Be the first to leave a comment.