Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 हुआ 64MP कैमरा सेंसर और MediaTek Helip G90T चिपसेट के साथ चीन में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज शाओमी ने अपने Redmi ब्रांड के साथ लोकप्रिय सीरीज Redmi Note 8 को लांच कर दिया है। पिछले साल पेश किया Note 7 Pro अभी भी अपने प्राइस सेगमेंट में काफी बेहतरीन विकल्प बना हुआ है। तो इसके अपग्रेड वर्जन Note 8 Pro से भी काफी उम्मीद लगाई गयी है। तो चलिए Redmi Note 8 Pro के फीचरों से पहले एक नज़र डालते है इसकी कीमत पर:

यह भी पढ़िए: साल 2019 में उपलब्ध 64MP वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 की कीमत और उपलब्धता

  • Redmi Note 8 Pro के 6GB+64GB एडिशन को 1399 युआन (लगभग 14,200 रुपए), 6GB+128GB वरिएन्त को 1,599 युआन (लगभग 16,000 रुपए) तथा इसके टॉप मॉडल (8GB+128GB) को 1,799 युआन (लगभग 18,000 रुपए) की कीमत पर लांच किया गया है।
  • Redmi Note 8 को 999 युआन (लगभग 10,000 रुपए) की कीमत पर 4GB+64GB वरिएन्त में पेश किया है।
  • इनके अलावा इवेंट में 179 युआन यानि 1,800 रुपए की कीमत का एक्सटर्नल गेम कंट्रोलर भी पेश किया गया है।

Redmi Note 8 Pro के फीचर

Note 8 Pro में आपको सामने की तरफ 6.53-इंच की FHD+ IPS LCD डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर आपको MeditaTek Helio G90T का इस्तेमाल करने के साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज तक का ऑप्शन भी मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए फ़ोन में पहली बार आपको वर्टीकल डायरेक्शन में 64MP Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर, 8MP के अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2MP मैक्रो सेंसर और 2MP के डेप्थ सेंसर वाला क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है। सामने की तरफ टीयर ड्राप नौच में 20MP का सेल्फी सेंसर भी दिया है।

सॉफ्टवेयर की बात करे तो इसमें एंड्राइड पाई आधारित MIUI 10 मिलता है जो आने वाले समय में MIUI11 में भी अपग्रेड हो सकता है। इसके अलावा 4500mAh की बड़ी बैटरी 18W चार्जिंग सपोर्ट, USB टाइप-C पोर्ट, ड्यूल 4G VoLTE, 3.5mm ऑडियो जैक भी शामिल किये गये है।

Redmi Note 8 के फीचर

अपने प्रो वरिएन्त की तुलना में आपको यहाँ स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट, 48MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ में 13MP फ्रंट कैमरा, 4,000mAh की बैटरी के अलावा लगभग सभी स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही है इसलिए दोनों की स्पेसिफिकेशन टेबल पर नज़र डालकर अंतर देखते है:

मॉडल Redmi Note 8 Pro Redmi Note 8
डिस्प्ले 6.53-इंच 2340×1080, 91.4% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 6.3-inch 2340×1080, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो, 90% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई आधारित MIUI 10 एंड्राइड पाई आधारित MIUI 10
फ्रंट कैमरा 20MP 13MP
रियर कैमरा 64MP+ 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस+ 2MP मैक्रोलेंस+ 2MP डेप्थ सेंसर 48MP + 8MP (120-डिग्री उल्त्र-वाइड लेंस)+ 2MP मैक्रो लेंस+ 2MP डेप्थ कैमरा
प्रोसेसर MediaTek Helio G90T Snapdragon 665
रैम / स्टोरेज 6GB/8GB+ 128GB 4GB+64GB
बैटरी 4500mAh, 18W फ़ास्ट चार्जर 4500mAh, 18W फ़ास्ट चार्जर

Related Articles

ImageVivo T5 Pro रिव्यू: 9020mAh बैटरी और 5000 निट्स स्क्रीन, फिर भी एक कमी खटकती है

vivo की T-सीरीज़ अब तक परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के बीच संतुलन बनाने के लिए जानी जाती रही है। पिछले साल का T4 Pro उसी फॉर्मूले का मज़बूत उदाहरण था, जो Snapdragon 7 Gen 4, 50MP 3x पेरिस्कोप ज़ूम और 6,500mAh बैटरी के साथ, अपनी कीमत पर बेहद संतुलित फोन साबित हुआ। vivo T5 Pro …

ImageRedmi Note 8 Pro, Note 8, Mi Air Purifier 2C और MIUI 11 हुए आज इंडिया में लांच

चीन में अगस्त महीने में लांच किये जाने के बाद से ही Note 8 सीरीज को इंडिया मार्किट में लांच किये जाने को लेकर काफी चर्चा थी और आज लेटेस्ट नोट सीरीज को MIUI 11 के साथ लांच कर दिया गया है। फोन में आपको 64MP क्वैड कैमरा सेटअप के अलावा MediaTek Helio G90T चिस्पेट …

ImageRedmi 7 और Redmi Note 7 Pro हुए चीन में आज लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi ने अपने Redmi सब-ब्रांड के तहत Redmi Note 7 Pro को अपने घर मतलब चीन में आज लांच कर दिया है। Redmi ने नोट सीरीज के साथ अपने पुराने पैटर्न के चलते Redmi 7 स्मार्टफोन को भी लांच किया है जिसकी कीमत Redmi Note 7 से कम रखी गयी है। तो चलिए नज़र डालते …

Image200MP कैमरा काफी है? Redmi Note 15 Pro की कीमत पर बहस

कई हफ्तों के टीज़र और स्टैंडर्ड Note 15 के बाद आखिरकार Redmi ने भारत में Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों फोन अपर मिड-रेंज सेगमेंट में आते हैं, जहां पहले से ही कड़ी टक्कर है। लॉन्च के साथ ही कैमरा और डिस्प्ले को लेकर तारीफ हो …

ImageInfinix GT 50 Pro लॉन्च: ट्रिगर बटन और RGB डिज़ाइन वाला गेमिंग फोन, 6500mAh बैटरी के साथ कीमत चौंकाएगी

Infinix ने अपना नया Infinix GT 50 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो खास तौर पर गेमिंग यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अगर आप अपने फोन में सिर्फ कैमरा और बैटरी नहीं, बल्कि कंसोल जैसा गेमिंग एक्सपीरियंस, ट्रिगर बटन और यूनिक डिज़ाइन चाहते हैं, तो यह फोन आपकी लिस्ट में …

Discuss

Be the first to leave a comment.