भारत में जल्दी ही लॉन्च होने जा रहा है Samsung Galaxy F54; लीक हुए स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में Samsung ने अपने Samsung Galaxy M54 स्मार्टफोन को बाहरी देशों में लॉन्च किया था और कंपनी की भारतीय ऑफिशियल साइट पर इसके जैसे ही स्पेसिफिकेशनों के साथ एक फ़ोन देखा गया है। ये स्मार्टफोन भारत में जल्दी ही Samsung Galaxy F54 के नाम के साथ आ सकता है। इसे SGS Fimko सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया है, जहां से इसके कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आये हैं।

इस स्मार्टफोन को Samsung की वेबसाइट पर SM-E546B/DS मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इसी मॉडल नंबर के साथ इसे SGS Fimko सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट किया गया और ये Galaxy M54 का भी मॉडल नंबर। भारत में इस स्मार्टफोन को कंपनी जल्दी लॉन्च कर सकती है, क्योंकि आधिकारिक वेबसाइट पर इसका सपोर्ट पेज भी लाइव हो चुका है।

इस सर्टिफिकेशन के दौरान फ़ोन के कुछ फ़ीचर भी सामने आये हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि इसमें आपको 5830mAh की रेटेड बैटरी मिलेगी, जिसे 6000mAh टिपिकल बैटरी के तौर पर ही बताया जायेगा। इस फ़ोन के साथ 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट आएगा। इस सर्टिफिकेशन में चार्जिंग की जानकारी (9V DC; 2,77A) भी मौजूद है।

ये चार्जिंग सपोर्ट और बैटरी डिटेल Galaxy M54 जैसी ही है। हालांकि कंपनी इस नए F-सीरीज़ में थोड़े बदलाव कर सकती है, लेकिन आसार यही हैं कि ये नया Galaxy F54 फ़ोन मिडिल ईस्ट में लॉन्च हुए Galaxy M54 का ही रिब्रांडेड वर्ज़न हो।

अगर ऐसा होता है, तो Galaxy F54 में 6.7-इंच की AMOLED+ डिस्प्ले, फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन के साथ नज़र आएगी। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी होगा और स्क्रीन में 32MP का पंच-होल सेल्फी सेंसर मिल सकता है।

फ़ोन में Exynos 1380 चिपसेट आने के आसार हैं, और साथ में 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो, Galaxy M54 की तरह, Galaxy F54 में भी Android 13 के साथ One UI 5.1 यूज़र इंटरफ़ेस आने के आसार हैं। इस स्मार्टफोन में 108MP प्राइमरी कैमरा सहित ट्रिपल रियर सेंसर मिल सकते हैं।

अभी लाइव पेज और सर्टिफिकेशन साइटों द्वारा फ़ोन की यही जानकारी सामने आयी है, बाकी कंपनी जल्दी ही इसके लॉन्च की घोषणा भी कर सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

ImageSamsung Galaxy M32 5G का ऑफिशियल वेबसाइट पर सपोर्ट पेज लाइव, जल्दी भारत में हो सकता है लॉन्च

समसंग जल्दी ही अपना नया किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy M32 5G भारत में लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन को कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन के साथ Geekbench पर भी देखा जा चुका है। और अब इसका सपोर्ट पेज कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर नज़र आया। हालांकि अब इसे डिलीट कर दिया गया है। लेकिन लग रहा है …

ImageSamsung Galaxy A11 हो सकता है ट्रिपल कैमरा और 4,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच

साल 2020 की शुरुआत में ही सैमसंग ने Galaxy Note 10 Lite और S10 Lite को लांच करके इंडियन मार्किट को लेकर साफ़ कर दिया है की इस साल कंपनी प्राइस और स्पेसिफिकेशन कॉम्बिनेशन पर काफी ज्यादा ध्यान देने वाली है।Samsung इस साल अपनी Galaxy A सीरीज़ के अंदर कई नए फोन्स पेश करने …

ImageSamsung Galaxy A37 और A57 की कीमत लीक, लॉन्च से पहले ही महंगे पड़े ये नए फोन?

Samsung 25 मार्च 2026 को भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इनकी संभावित कीमतें लीक हो गई हैं। यह जानकारी टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा X (Twitter) पर शेयर किए गए रिटेलर मेमो से सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये कीमतें सिर्फ …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

Discuss

Be the first to leave a comment.