₹9,000 से कम में मिलेंगे 50MP कैमरा और दमदार बैटरी, Samsung के नए फोनों ने बढ़ाई Realme, Redmi की टेंशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने भारत में अपनी नई बजट स्मार्टफोन सीरीज़ लॉन्च की है, जिसमें Galaxy A07 4G, Galaxy F07 4G और Galaxy M07 4G शामिल हैं। तीनों फोन डिज़ाइन और हार्डवेयर के मामले में काफी हद तक एक जैसे हैं। हालांकि इनेक रंगों के विकल्प और प्लेटफॉर्म एक्सक्लूसिविटी इनमें थोड़ा अंतर रखते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि सभी मॉडलों की कीमत 9,000 रुपये से कम रखी गई है। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus 15 की ग्लोबल लॉन्च डेट लीक – इंडिया में इस दिन देगा दस्तक

Samsung Galaxy A07, F07, M07 की कीमत और उपलब्धता

  • Galaxy A07 4G : ₹8,999 (4GB+64GB), ग्रीन, ब्लैक और लाइट वॉयलेट कलर में
  • Galaxy F07 4G : ₹7,699 (4GB+64GB), सिर्फ ग्रीन कलर में
  • Galaxy M07 4G : ₹7,699 (लॉन्च ऑफर में Amazon पर ₹6,999), सिर्फ ब्लैक कलर में

ग्राहक इन्हें Samsung India ई-स्टोर, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy A07

Galaxy A07 में 6.7-इंच का PLS LCD HD+ डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। ये फोन सिर्फ 7.6mm का है और इसे IP54 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। बैक पैनल में Glass Fiber Reinforced Polymer का इस्तेमाल किया गया है जिससे ये मज़बूत और हल्का भी है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G99 चिपसेट है, साथ में Mali-G57 GPU और HyperEngine 2.0 Lite है। इनके साथ आप रोज़ के साधारण काम और हल्के गेम जैसी चीज़ें कर पाएंगे।

कैमरे में 50MP ऑटोफोकस प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीँ सामने, 8MP फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा इसमें Samsung Knox Vault, Auto Blocker, इनबिल्ट थेफ़्ट प्रोटेक्शन और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे सुरक्षा फीचर भी मौजूद हैं।

ये पढ़ें: Nothing OS 4.0 Open Beta: अब मिला यूज़र्स को नया तड़का

Samsung Galaxy F07

F07 का डिज़ाइन और डिस्प्ले लगभग A07 जैसा ही है। इसमें भी 6.7-इंच का HD+ पैनल, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। ये फोन भी IP54 रेटिंग के साथ धुल और हल्की छींटों से सुरक्षित है। इसका बैक पैनल भी Glass Fiber Reinforced Polymer से बना है, जो प्रीमियम फील देता है।

इसमें भी वही चिपसेट, GPU और HyperEngine 2.0 Lite सपोर्ट मिलता है। कैमरा सेटअप भी यहां वही है। F07 में भी Knox Vault, Auto Blocker, theft protection, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

Samsung Galaxy M07

Galaxy M07 भी 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका स्लिम प्रोफाइल (7.6mm) और IP54 रेटिंग इसे टिकाऊ और स्टाइलिश बनाती है। बैक पैनल मटेरियल और डिजाइन बाकी दोनों मॉडलों जैसा ही है।

स्पेक्स की बात करें तो इसमें भी Helio G99 चिपसेट और Mali-G57 GPU दिए गए हैं। कैमरा सेटअप भी यहां A07 और F07 जैसा ही है। सिक्योरिटी और अन्य फीचर्स जैसे Knox Vault, side-mounted fingerprint sensor, Bluetooth 5.3 और 3.5mm जैक इसमें भी मौजूद हैं।

यानि Galaxy A07 कलर और प्रीमियम बिल्ड के लिए सही है, F07 बैलेंस्ड ऑप्शन है, और Galaxy M07 सबसे किफायती मॉडल है जिसमें वही सारे फीचर्स सबसे कम दाम पर मिलते हैं।

इन तीनों स्मार्टफोनों में इन फीचरों के साथ 5000mAh की बैटरी भी है, जो 25W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAI Summit 2026: दिल्ली में जुटे Google-OpenAI के दिग्गज, PM मोदी ने शुरू किया AI का सबसे बड़ा समिट

दुनिया की सबसे बड़ी AI दिग्गज कंपनियाँ इस वक्त दिल्ली में हैं। Google, OpenAI, DeepMind और दुनिया के 100 से ज़्यादा देशों के प्रतिनिधि भारत मंडपम में जुटे हैं और इसका कारण है, India AI Impact Summit 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस पाँच दिवसीय मेगा टेक समिट का उद्घाटन करेंगे, जहाँ तय होगा कि …

Image8,000mAh बैटरी वाला 5G फोन लॉन्च, ₹30,000 से कम में 144Hz कर्व्ड स्क्रीन

जहां ज्यादातर स्मार्टफोन पतले डिजाइन और हाई-एंड कैमरा पर फोकस कर रहे हैं, वहीं Tecno ने अपनी नई पेशकश में सबसे बड़ा दांव बैटरी पर लगाया है। Tecno Pova Curve 2 5G में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, और खास बात यह है कि इसके बावजूद फोन सिर्फ 7.42mm पतला है। ₹30,000 से …

Image8,000 से भी कम में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ ये फोन

Motorola ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Moto G06 Power लॉन्च कर दिया है। इस नए Motorola बजट फोन की कीमत 8,000 रुपये से भी कम है, लेकिन फीचर्स देखकर यकीन करना मुश्किल है। कंपनी ने इस फोन में काफी कम दाम में 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर दिए हैं। …

Image200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च, जानें दोनों फोनों में क्या है फर्क

Realme ने भारत में अपनी नई Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। कंपनी ने इस बार इन फोनों को अपर मिड-रेंज सेगमेंट में रखा है। इन दोनों स्मार्टफोनों के कैमरा, बैटरी और मज़बूती पर खास फोकस किया गया है। अच्छी बात यह …

Image₹7,499 में Lava का नया फोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 90Hz स्क्रीन के साथ

कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 लॉन्च कर दिया है। ₹7,499 की कीमत पर आया यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट को टारगेट करता है और Redmi, Realme व Infinix जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देता है। खास …

Discuss

Be the first to leave a comment.