Samsung Galaxy A17 लॉन्च से पहले ही रिटेलर वेबसाइट पर हो गया लिस्ट, कीमत और फीचर्स आएं सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung जल्द ही अपना एक और मिड रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A17 लॉन्च करने वाला है, जिसे Galaxy A16 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जाएगा। इस फोन को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं। हालांकि, फोन का क्रेज इतना ज्यादा है, कि इसे अभी से कई रिटेलर्स द्वारा वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, जिससे Samsung Galaxy A17 की कीमत और फीचर्स के बारे में पता चलता है। आगे इन सभी चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: ये होगी भारत की पहली एक्टिव कूलिंग फैन वाली स्मार्टफोन सिरीज़, 11 तारीख को देगी बाजार में दस्तक

Samsung Galaxy A17 की कीमत

हाल ही में इस फोन को यूरोपियन रिटेलर Epto पर देखा गया है, जहां इसके 4G (8GB RAM + 256GB) वेरिएंट को ब्लैक, ब्ल्यू, और ग्रे कलर ऑप्शन के साथ EUR 289 (लगभग 29,000 रुपए) की कीमत पर लिस्ट किया गया है। वहीं इसका 5G (8GB RAM + 256GB) वेरिएंट ब्लैक, ग्रे, और लाइट ब्ल्यू कलर ऑप्शन के साथ EUR 319 (लगभग 32,000 रुपए) की कीमत पर लिस्ट किया गया है।

Samsung Galaxy A17

वहीं फ्रेंच रिटेलर द्वारा Boulanger द्वारा इसके Galaxy A17 5G (4GB RAM + 128GB) वेरिएंट को GBP 229 (लगभग 26,000 रुपए) की कीमत पर लिस्ट किया गया है। अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार ये भारत में 23,000 रुपए की शुरुआती कीमत पर पेश किया जा सकता है। इस लिस्टिंग से समझ आता है, कि फोन को जल्द ही वैश्विक बाजार में पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy A17 फीचर्स ( अपेक्षित)

रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन 5nm Exynos 1330 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। इसमें माइक्रो SD कार्ड से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें IP54 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है।

बैक पैनल पर 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 2MP मैक्रो लेंस का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन 5,000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

ये पढ़ें: Whatsapp का अनोखा फीचर, बिना अकाउंट और ऐप के होगी चैटिंग, ऐसे करेगा काम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

ImageGoogle Pixel 10a का पूरा लुक लीक, लॉन्च से पहले ही खुल गए सारे राज़

Google का अगला मिड-रेंज स्मार्टफोन Pixel 10a लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गया है। 18 फरवरी को होने वाले आधिकारिक लॉन्च से ठीक पहले इसके हाई-रेज़ोल्यूशन रेंडर्स लीक हो गए हैं, जिनसे फोन का पूरा डिज़ाइन और कलर ऑप्शन्स सामने आ चुके हैं। Pixel 9a के सक्सेसर के तौर पर आने वाला यह …

Imagevivo का बड़ा धमाका – लॉन्च हुए V70 और V70 Elite, 6500mAh बैटरी और ZEISS कैमरे से लैस, जानें कीमत

मिड-रेंज सेगमेंट में अब मुकाबला और तेज़ हो गया है, जब vivo ने भारत में अपने नए V70 और V70 Elite लॉन्च कर दिए हैं। इसमें 5000 निट्स तक की ब्राइटनेस, 6500mAh बैटरी और ZEISS ब्रांडेड 50MP टेलीफोटो कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत ₹45,999 से शुरू होती है। आइये इसके बारे में विस्तार …

ImageGeekbench पर दिखा Poco X8 Pro, 7,560mAh बैटरी और 100W चार्जिंग से मचाएगा हलचल

लॉन्च से पहले ही Poco X8 Pro ने ऑनलाइन एंट्री मार दी है। इस फोन के फीचर जैसे – 7,560mAh की विशाल बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और Android 16 के साथ ये फोन लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है। फोन Geekbench पर स्पॉट हुआ है और सामने आए आंकड़े इशारा करते हैं कि मिड-रेंज …

ImageSamsung Galaxy S25 FE: लॉन्च से पहले ही स्पेक्स और कीमत लीक, जानें क्यों सब कर रहे हैं इंतज़ार

Samsung अपनी Fan Edition सीरीज़ में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 FE जल्द ही लॉन्च करने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये फोन सितंबर के अंत तक लॉन्च हो सकता है। अभी तक कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन एक ऑनलाइन लिस्टिंग द्वारा इस फोन के सारे स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.