Samsung Galaxy A51 5G और Galaxy A71 5G हुए Exynos 980 चिपसेट और 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच: जाने फीचर और प्राइस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy A51 5G और Galaxy A71 5G को आज लांच कर दिया गया है। दोनों ही फ़ोनों को पिछले कुछ दिनों में पेश किये गये Galaxy A51 और A71 का अपग्रेड वरिएन्त कहा जा सकता है जिसमे 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन आपको एंड्राइड 10 सॉफ्टवेयर, पंच-होल डिस्प्ले और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ मिलते है। तो चलिए दोनों ही फ़ोनों के फीचरों पर नज़र डालते है:

Samsung Galaxy A71 5G और Galaxy A51 5G की कीमत और उपलब्धता

जहाँ तक Galaxy A71 5G की बात करे तो डिवाइस को Prism Cube Black, Prism Cube Sliver, Prism Cube Blue कलर में पेश किया गया है वही पर A51 5G को Prism Cube Black, Prism Cube White, और Prism Cube Pink कलर में मिलेगा। अभी के लिए दोनों ही फ़ोनों की कीमत की कोई जानकरी सामने नहीं आई है।

Samsung Galaxy A71 5G के फीचर

Galaxy A71 5G में सामने की तरफ आपको 6.7-इंच की FHD+ sAMOLED इनफिनिटी-O डिस्प्ले दी गयी है। फोन में 2.2Ghz ओक्टा-कोर Exynos 980 चिपसेट के साथ 6GB/8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करे तो यहाँ पीछे की तरफ 64MP प्राइमरी सेंसर, 5MP डेप्थ सेंसर, 5MP मैक्रो लेंस और 12MP का वाइड एंगल लेंस वाला क्वैड कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। सामने की तरफ पंच होल कट-आउट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है। डिवाइस आपको एंड्राइड 10 आधारित Samsung One UI 2.0 पर रन करती हुई मिलती है।

अन्य स्पेसिफिकेशन में यहाँ पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, Dolby Atmos का सपोर्ट, USB टाइप-C जैसे फीचर तो मिलते ही है साथ में 4,500mAh की बड़ी बैटरी 25W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ दी गयी है।

Samsung Galaxy A51 5G के फीचर

Galaxy A51 5G में सामने की तरफ आपको 6.5-इंच की FHD+ sAMOLED इनफिनिटी-O डिस्प्ले दी गयी है। फोन में 2.2Ghz ओक्टा-कोर Exynos 980 चिपसेट के साथ 6GB/8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करे तो यहाँ पीछे की तरफ 48MP प्राइमरी सेंसर, 5MP डेप्थ सेंसर, 5MP मैक्रो लेंस और 12MP का वाइड एंगल लेंस वाला क्वैड कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। सामने की तरफ पंच होल कट-आउट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है। डिवाइस आपको एंड्राइड 10 आधारित Samsung One UI 2.0 पर रन करती हुई मिलती है।

अन्य स्पेसिफिकेशन में यहाँ पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, Dolby Atmos का सपोर्ट, USB टाइप-C जैसे फीचर तो मिलते ही है साथ में 4,500mAh की बड़ी बैटरी 15W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ दी गयी है।

Related Articles

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

ImageSamsung Galaxy A71 और Galaxy A51 हुए पंच-होल डिस्प्ले, क्वैड कैमरा सेटअप और एंड्राइड 10 के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 को आज लांच कर दिया गया है। दोनों ही फ़ोनों को सैमसंग की नेक्स्ट जेन यानि की Galaxy 2020 सीरीज के का हिस्सा कहा जा सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन आपको एंड्राइड 10 सॉफ्टवेयर, पंच-होल डिस्प्ले और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ मिलते है। इस से पहले पंच होल …

ImageSamsung Galaxy A71 हुआ स्नैपड्रैगन 730 और 64MP क्वैड कैमरा के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A71 आज आधिकारिक रूप से इंडियन मार्किट में लांच किया गया है। मुख्य रूप से यह फोन Galaxy A51 का ही एक अपग्रेड वर्जन है जिसमे बेहतर कैमरा और बेहतर चिपसेट दिया गया है तो चलिए फोन के फीचरों पर नज़र डालते है। Samsung Galaxy A71 और Galaxy A51 की कीमत और उपलब्धता …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

Discuss

Be the first to leave a comment.