Samsung के नए Galaxy A57 और A37 लॉन्च से पहले लीक! डिजाइन और फीचर्स देख हो जाएंगी हैरान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के आने वाले Galaxy A-series फोन लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। कंपनी ने भले ही अभी नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन टीज़र और लीक से साफ संकेत मिल रहे हैं कि Galaxy A57 और Galaxy A37 भारत में 25 मार्च को शाम 5:30 बजे लॉन्च हो सकते हैं।

लॉन्च से पहले ही इन दोनों स्मार्टफोनों की डिज़ाइन और कलर ऑप्शन्स सामने आ चुके हैं, जिससे यह समझ आता है कि Samsung इस बार मिड-रेंज में डिज़ाइन और प्रीमियम फील पर ज़्यादा ज़ोर दे रहा है।

ये पढ़ें: Motorola Edge 70 Fusion रिव्यू: ऑल राउंडर फोन, जो बेसिक कामों में करता है कमाल

डिज़ाइन: इस बार क्या बदला है?

लीक्स के अनुसार, Galaxy A57 और A37 में Samsung का नया Key Island 2.0 डिज़ाइन मिलेगा। दोनों फोन फ्लैट डिस्प्ले और सेंटर पंच-होल कैमरा के साथ आएंगे।

पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप वर्टिकल लेआउट में होगा, जबकि LED फ्लैश कैमरा मॉड्यूल के बाहर दिया गया है, जो इसे थोड़ा अलग लुक देता है।

कलर ऑप्शन्स भी इस बार काफी फ्रेश दिख रहे हैं। Galaxy A57 Gray, Icy Blue, Lilac और Black में आ सकता है, जबकि Galaxy A37 Charcoal, Graygreen और Lavender में देखने को मिल सकता है।

परफॉरमेंस और फीचर्स

Samsung इस बार भी Exynos चिपसेट पर ही भरोसा करता दिख रहा है।

  • Galaxy A57 में Exynos 1680 मिलने की उम्मीद है
  • Galaxy A37 में Exynos 1480 दिया जा सकता है

कैमरा की बात करें तो दोनों फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा, IP68 रेटिंग भी मिल सकती है, जो इस सेगमेंट में कम ही देखने को मिलती है।

डिस्प्ले में Galaxy A57 6.6-इंच और Galaxy A37 6.7-इंच Full HD+ AMOLED पैनल के साथ आ सकते हैं।

ये पढ़ें: POCO X8 Pro Max Hands-On: 9000mAh बैटरी और दमदार परफॉरमेंस का कॉम्बो

लॉन्च और उपलब्धता

Samsung ने आधिकारिक तौर पर 25 मार्च की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। अगर आप इस फोन में दिलचस्पी रखते हैं, तो Samsung India की वेबसाइट पर “Notify Me” ऑप्शन के जरिए अपडेट्स पा सकते हैं।

क्या ये फोन वाकई खास हो सकते हैं?

Samsung की Galaxy A-series हमेशा से मिड-रेंज में मजबूत रही है, लेकिन इस बार कंपनी डिजाइन, डिस्प्ले और durability (IP रेटिंग) पर ज्यादा फोकस करती दिख रही है।

अगर ये फीचर्स सही साबित होते हैं, तो Galaxy A57 और A37 उन यूज़र्स के लिए अच्छे ऑप्शन बन सकते हैं जो एक भरोसेमंद ब्रांड के साथ balanced और प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं—बिना फ्लैगशिप कीमत चुकाए।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

ImageSamsung Galaxy A37 और A57 की कीमत लीक, लॉन्च से पहले ही महंगे पड़े ये नए फोन?

Samsung 25 मार्च 2026 को भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इनकी संभावित कीमतें लीक हो गई हैं। यह जानकारी टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा X (Twitter) पर शेयर किए गए रिटेलर मेमो से सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये कीमतें सिर्फ …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

ImageGalaxy A37 और A57 भारत में लॉन्च, फीचर्स ठीक-ठाक लेकिन कीमत ने सबको चौंकाया

Samsung ने आधिकारिक तौर पर भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च कर दिए हैं, और इनकी कीमतें वही हैं जो पहले लीक में सामने आई थीं।Galaxy A37 की कीमत Galaxy A57 की कीमत डिज़ाइन, डिस्प्ले और बिल्ड दोनों फोन्स में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट …

Imageएक्सक्लूसिव: Galaxy A37 और Galaxy A57 के कैमरा स्पेसिफिकेशन सामने आये

Samsung मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ और मज़बूत करने की तैयारी में है, और इसका संकेत Galaxy A37 और Galaxy A57 से जुड़े सॉफ्टवेयर कोड करते हैं, जो हाल ही में लीक हुए हैं। इन दोनों अपकमिंग फोन्स को लेकर पहले से ही काफी एक्साइटमेंट है, लेकिन नए लीक यह बताते हैं कि इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.