Samsung Galaxy A70 हुआ AMOLED इनफिनिटी-U डिस्प्ले, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आज लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सैमसंग ने अपना लेटेस्ट Samsung Galaxy A70 स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा के साथ इंडिया में लांच कर दिया है। इस से पहले A70 को पिछले महीने ही बैंकाक में लांच किया गया था। इंडिया में Galaxy A10, Galaxy A20, Galaxy A30 और Galaxy A50 के बाद इस सीरीज का यह चौथा फोन है। फोन की खासियत है इसका इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इनफिनिटी-U डिस्प्ले। तो चलिए नज़र डालते है सैमसंग की इस लेटेस्ट डिवाइस पर:

यह भी पढ़िए: Google Pixel 3a और Pixel 3a XL होंगे 7 मई को लांच

Samsung Galaxy A70 की कीमत

Samsung Galaxy A70 Launched

Samsung Galaxy A70 को वाइट, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ 28,990 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। प्री-आर्डर के लिए यह डिवाइस 20 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच उपलब्ध रहेगी। जो यूजर A70 को प्री-बुक करेंगे उनको 3,799 रुपए कीमत वाले Samsung U Flex सिर्फ 999 रुपए में मिलेंगे।

Galaxy A70 ऑनलाइन (Flipkart, Samsung e-shop) और ऑफलाइन दोनों ही प्लेटफार्म पर बिक्री के 1 मई से उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy A70 के फीचर

सैमसंग के Galaxy A70 में आपको सामने की तरफ 6.7-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली AMOLED डिस्प्ले दी गयी है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 मिलता है। प्रोसेसर के रूप में ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ आपको 6GB का ही विकल्प दिया गया है। स्टोरेज के लिए 128GB बिल्ट-इन तथा 512GB तक के माइक्रोSD कार्ड का सपोर्ट उपलब्ध है।

यह भी पढ़िए: Samsung का पहला एंड्राइड गो स्मार्टफोन A2 Core हुआ लांच

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ आपको 32MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 5MP के डेप्थ सेंसर और 8MP के अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। विडियो कॉल और सेल्फी के लिए सामने की तरफ 32MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

सॉफ्टवेयर की बात करे तो यहाँ एंड्राइड पाई आधिरत Samsung One UI दी गयी है। इसके अलावा आपको यहाँ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, ड्यूल 4G VoLTE, ड्यूल बैंड WiFi, ब्लूटूथ 5, GPS + GLONASS, USB टाइप-C पोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी भी मिलती है जो 25W की सुपर फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy A70 के स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Samsung Galaxy A70
डिस्प्ले 6.7-इंच FHD+ इनफिनिटी-U sAMOLED डिस्प्ले, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट, एड्रेनो 612
रैम 6GB
इंटरनल स्टोरेज 128, 512GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई आधारित Samsung One UI
रियर कैमरा

32MP प्राइमरी सेंसर + 5MP डेप्थ सेंसर + 8MP अल्ट्रा वाइड सेंसर

सेल्फी कैमरा 32MP
बैटरी 4,500mAh
अन्य इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर ,ड्यूल-सिम, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.1, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS+GLONASS
कीमत 28,990 रुपए

Related Articles

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

ImageSamsung Galaxy A60 और Galaxy A40s हुए ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ चीन में लांच: जाने स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने आज इंडिया में अपने Galaxy A70 को 28,990 रुपए की कीमत में लांच किया था जो ट्रिपल रियर कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर युक्त है। ठीक इसी के बाद कंपनी ने आज पिछले महीने लांच किये गये A70 और A80 के अलावा चीन में A60 और A40s को भी लांच कर दिया है। …

ImageSamsung Galaxy A70s रिव्यु: 64MP कैमरा सेगमेंट में सैमसंग की आकर्षक एंट्री?

सैमसंग अपनी मिड-रेंज A-सीरीज को कैमरा अपग्रेड या सॉफ्टवेयर अपग्रेड के साथ मार्किट में पेश कर रही है। Galaxy A50 को A50s और Galaxy A70 को कंपनी ने हाल ही में Galaxy A70s के तौर पर लांच किया है। कंपनी के द्वारा पेश A-सीरीज ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्लेटफार्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। …

ImageGalaxy Z Fold8 और Fold8 Ultra साथ दिखे, Samsung इस बार बदल सकता है Fold लाइनअप

Samsung के आने वाले Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Fold8 Ultra की डमी यूनिट्स की नई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। इन तस्वीरों से पहली बार Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल फोनों का real-world comparison देखने को मिला है। तस्वीरें कोरियाई फोरम पर शेयर की गईं और बाद में भरोसेमंद टिप्स्टर Ice Universe ने भी …

ImageSamsung Galaxy S26 Series लॉन्च: 7 साल अपडेट, नई चिप और दमदार डिस्प्ले के साथ एंट्री

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपनी नई Galaxy S26 सीरीज़ पेश कर दी है। Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus के ज़रिए कंपनी ने साफ संकेत दिया है कि वह 2026 में भी प्रीमियम Android सेगमेंट में अपनी पकड़ ढीली नहीं पड़ने देगी। इस बार अपग्रेड सिर्फ परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं है, बल्कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.