Geekbench पर दिखी Samsung Galaxy C55 5G की लिस्टिंग, ये हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में Samsung Galaxy C55 5G को Geekbench लिस्टिंग वेबसाइट पर देखा गया है, जिसमें इसके मॉडल नंबर SM-C5560 और संभावित स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गयी हैं, जिसमें Snapdragon 7 series chipset और Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम शामिल हैं। खबरों के अनुसार ये फ़ोन जल्द ही बाज़ार में लॉन्च हो सकता है, लेकिन पूर्ण रूप से इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आयी हैं। इसके पहले ये फ़ोन Google Play कंसोल पर दिखाई दिया था, जिसमें इसका मॉडल नंबर m55xq था। वायरल खबरों के अनुसार कंपनी C55 5G को F55 और गैलेक्सी M55 के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश कर सकती हैं।

Samsung Galaxy C55 5G listing seen on Geekbench

Samsung Galaxy C55 5G स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी

कंपनी द्वारा इसके स्पेसिफिकेशन्स की कोई जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन Geekbench लिस्टिंग के अनुसार C55 5G में Taro मदरबोर्ड का इस्तमाल किया गया है। ये फ़ोन ट्राई-क्लस्टर आर्किटेक्चर पर काम करेगा, जिसमें क्लस्टर 1 में 4 कोर है जो 1.86GHz स्पीड पर रन करेगा, क्लस्टर 2 में 3 कोर है जो 2.40Ghz स्पीड पर रन करेगा और क्लस्टर 3 में 1 कोर है, जो 2.36GHz स्पीड पर रन करेगा।

इनके अतिरिक्त अनुमान लगाया जा सकता हैं, कि फ़ोन में 6.67- इंच 1.5k resolution वाला AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता हैं, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। बेहतर पर्फोमन्स के लिए फ़ोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 Chipset का इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त 12GB तक RAM और 256GB तक की स्टोरेज दी जा सकती हैं। पिछले हिस्से में 50MP+8MP+2MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। अच्छे बाटरी बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती हैं। ग्राफ़िक्स के लिए इस फ़ोन में Adreno (TM) 644 GPU दिया जा सकता है। ये फ़ोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

ImageRedmi 11A और POCO X5 5G को मिला IMDA, SIRIM सर्टिफिकेशन

Xiaomi जल्द ही मार्किट में अपने नए मोबाइल फोन Redmi 11A को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। अभी कुछ ही समय पहले इस फोन के मॉडल नंबर को TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। Redmi 11A, पिछले साल लॉन्च हुए बजट फ़ोन Redmi 10A का सक्सेसर है। अभी हाल ही में Redmi …

ImageRealme 11 सीरीज़ के फ़ोन BIS पर आये नज़र, भारत में जल्दी ही लॉन्च की उम्मीद

Realme 10 सीरीज़ का लॉन्च पिछले साल दिसंबर में ही हुआ है और आज Realme 11 सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards (BIS)) वेबसाइट पर नज़र आये हैं। Realme 2023 के शुरुआत से ही काफी ज़्यादा तेज़ी से काम कर रही है। भारत में कंपनी ने Realme C55 और …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

ImageSamsung Galaxy A37 और A57 की कीमत लीक, लॉन्च से पहले ही महंगे पड़े ये नए फोन?

Samsung 25 मार्च 2026 को भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इनकी संभावित कीमतें लीक हो गई हैं। यह जानकारी टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा X (Twitter) पर शेयर किए गए रिटेलर मेमो से सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये कीमतें सिर्फ …

Discuss

Be the first to leave a comment.