Samsung Galaxy F05 और Galaxy M05 BIS लिस्टिंग पर नजर आया; जल्द हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung अपने दो नए फ़ोन Samsung Galaxy F05 और Galaxy M05 लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। पहले भी इनकी खबरें सामने आयी थी और अब हाल ही में इन दोनों स्मार्टफोन्स को BIS की वेबसाइट पर देखा गया है। कंपनी इन दोनों फ़ोन को भारतीय और वैश्विक दोनों बाजार में पेश कर सकती है। आगे Galaxy F05 और Galaxy M05 BIS लिस्टिंग के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: POCO F7 Pro IMEI डेटाबेस लिस्टिंग पर नजर आया; इस साल के आखिर तक लॉन्च हो सकता है

Samsung Galaxy F05 और Galaxy M05 BIS लिस्टिंग की जानकारी

इन दोनों स्मार्टफोन्स को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-E055F/DS और SM-M055F/DS के साथ देखा गया है। फ़ोन के मॉडल नंबर के आखिर में DS का मतलब हो सकता है, कि कंपनी इन्हें ड्यूल सिम सपोर्ट के सतहपश करेगी।

इसके पहले इन दोनों स्मार्टफोन्स को Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था जहां पर इन दोनों फ़ोन्स में 2.4GHz और 5GHz Wi-Fi सपोर्ट की जानकारी मिली थी। BIS लिसिटंग से उम्मीद की जा सकती है, कि कंपनी इन स्मार्टफोन्स को इस साल के आखिर तक लॉन्च कर सकती है। हालांकि इनसे सम्बंधित अभी कोई भी अन्य जानकारी सामने नहीं आयी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार ये दोनों बजट फ्रेंडली फ़ोन हो सकते हैं और इनकी कीमत भी लगभग 10,000 रूपए से 12,000 हज़ार रूपए हो सकती है, क्योंकि इन्हें Galaxy F04 और M04 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जायेगा, जिनकी कीमत लॉन्च के समय 7,499 रूपए और 8,499 रूपए थी। इन दोनों स्मार्टफोन्स को पिछले साल लॉन्च किया गया था।

कंपनी अपने दुसरे फ़ोन Samsung Galaxy A06 पर भी काम कर रही है, जो जल्द लॉन्च होने वाला है, इस फ़ोन को भी कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस फ़ोन में MediaTek Helio G85 SoC दिया जा सकता है, और फ़ोन Android 14 पर रन हो सकता है। इस फ़ोन में 15W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

ये पढ़े: Realme 13 Pro सीरीज़ Snapdragon 7s Gen 2 के साथ लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image₹1 लाख वाला 75-इंच TV अब ₹65K में? Xiaomi का नया QLED लॉन्च

75-इंच QLED टीवी आमतौर पर ₹1 लाख या उससे ज़्यादा की कीमत में देखने को मिलते हैं। ऐसे में Xiaomi ने भारत में अपना नया Xiaomi QLED TV X Pro 75 ₹69,999 की कीमत पर लॉन्च किया है, जो ऑफर के बाद ₹64,999 तक जा सकता है। यह लॉन्च सीधे बड़े-स्क्रीन सेगमेंट को टारगेट करता …

ImageWi-Fi Alliance की वेबसाइट पर दिखें Samsung Galaxy F05 और M05; जल्द हो सकते हैं लॉन्च

हाल ही में Samsung ने अपने दो फोल्डेबल फ़ोन लॉन्च किये हैं, और अब कंपनी अपनी 05 सीरीज में दो नए फ़ोन पेश करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में Galaxy F05 और M05 को Wi-Fi Alliance की वेबसाइट पर देखा गया है, खबरों के अनुसार दोनों फ़ोन इस साल के आखिर तक लॉन्च …

ImageBIS वेबसाइट पर दर्ज हुआ Samsung Galaxy A54 5G स्मार्टफोन, जल्द ही भारत में हो सकता है लॉन्च

Samsung जल्द ही कई स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी में है। 1 फरवरी को Samsung अपनी फ्लैगशिप सीरीज़ S23 को लॉन्च कर सकता है, जबकि मिड-रेंज A-सीरीज़ इसके तुरंत बाद लॉन्च हो सकती है। पिछले साल के पैटर्न को देखते हुए यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि Samsung अपनी A-सीरीज़ को मार्च के …

ImageOnePlus Nord 6 जल्द हो सकता है लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर दिखा नया फोन

OnePlus का अगला मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 6, जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में ये फोन UAE की TDRA वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे इसके बाद इसकी चर्चा तेज़ हुई और इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले हैं। इससे पहले OnePlus Nord 6 को मलेशिया की SIRIM साइट पर …

ImageSamsung Galaxy M55s Geekbench लिस्टिंग पर नजर आया; जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Samsung अपनी Galaxy M सीरीज में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M55s शामिल करने वाला है, इस फ़ोन को साल के आखिर तक पेश किया जा सकता है। लॉन्च से पहले ही फ़ोन की कई खबरें सामने आने लगी है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार इस फ़ोन को Geekbench लिस्टिंग में देखा गया है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.