Samsung Galaxy F55 5G इस महीने होगा लॉन्च, इस कीमत पर दे रहा है धमाकेदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy F55 5G के इस महीने की शुरुआत में लॉन्च होने की खबरें सुर्खियों में है, इसकी पुष्टि कंपनी द्वारा ही की गयी है। Galaxy F55 को मिड रेंज कीमतों पर पेश किया जा सकता है। इसके पहले भी Galaxy F सीरीज की जानकारी इंटरनेट पर लीक हुई थी। इस फ़ोन की डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स लगभग C55 5G की तरह हो सकते हैं। Galaxy F55 में Snapdragon 7 Gen 1 SoC का उपयोग किये जाने की उम्मीद है, इसके अतिरिक्त फ़ोन में 45W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। ये फ़ोन 3 वैरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

ये पढ़े: OnePlus Nord 4 और OnePlus Nord CE 4 Lite जल्द हो सकते हैं लॉन्च; चिपसेट की जानकारी हुई लीक

Samsung Galaxy F55 5G कीमत की जानकारी

इसकी जानकारी एक्स यूजर (@yabhishekhd) ने अपनी पोस्ट में साझा की है, साझा की गयी जानकारी के अनुसार ये फ़ोन तीन स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किये जाने की उम्मीद है, जिसमें 8GB RAM + 128GB storage वाले वैरिएंट की कीमत Rs. 26,999, 8GB RAM + 256GB storage वाले वैरिएंट की कीमत Rs. 29,999, और 12GB RAM + 256GB storage वाले वैरिएंट की कीमत Rs. 32,999 बताई गयी हैं। फ़िलहाल इसकी पुष्टि कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर नहीं की गयी है।

Samsung ने इससे सम्बंधित घोषणा करते हुए ये भी बताया है, कि Galaxy F55 5G को दो रंगो में पेश किया जायेगा और फ़ोन के पिछले हिस्से में वीगन लेदर फिनिश दी गयी है। फ़ोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और Samsung.com जैसे कुछ चुनिंदा ऑनलाइन रिटेल स्टोर पर किये जाने की पुष्टि की गयी है।

ये पढ़े: Snapdragon 680 SoC के साथ Oppo A60 लॉन्च: कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy F55 5G स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी

कंपनी ने इससे सम्बंधित कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन खबरों के अनुसार इस फ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन लगभग Galaxy C55 की तरह ही हो सकते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फ़ोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-inch full-HD+ Super AMOLED Plus डिस्प्ले मिल सकता है। फ़ोन Snapdragon 7 Gen 1 SoC द्वारा संचालित हो सकता है, इसके अतिरिक्त 12GB तक RAM और 256GB तक storage दिए जाने की उम्मीद है। बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फ़ोन 45W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

ImageSamsung Galaxy S23 FE की संभावित कीमत आई सामने, अक्टूबर में लॉन्च की उम्मीद

Samsung के एग्जीक्यूटिव ने Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान Samsung Galaxy S23 FE 5G को लॉन्च करने का इशारा किया था। तब से इस फ्लैगशिप डिवाइस को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अब इसके वैश्विक बाज़ार में अक्टूबर में लॉन्च होने की उम्मीद लगाई जा रही है। बीते दिनों इस फोन …

Image9 दिसंबर को भारत में लॉन्च हो रहा है Samsung Galaxy M04, बजट फ्रैंडली होगा फोन

Samsung Galaxy M04 जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रहा है। फ़ोन Amazon पर भी लिस्ट हो चुका है और Amazon के टीज़र पोस्टर में इसका डिज़ाइन और कीमतों का भी एक हिंट शेयर किया गया है। Amazon Listing के माध्यम से इसकी लॉन्च डेट का भी खुलासा हुआ है, जिसके अनुसार फोन को …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G लॉन्च: ₹13K में 6 साल अपडेट वाला फोन, लेकिन क्या ये सही डील deal है?

₹15,000 से कम में फोन खरीदते समय आमतौर पर आपको एक समझौता करना पड़ता है। या तो बैटरी बेहतर मिलेगी, या परफॉर्मेंस, या फिर सॉफ्टवेयर सपोर्ट। Samsung इस बार Galaxy M17e 5G के साथ थोड़ा अलग दांव खेलता दिख रहा है। कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र …

Discuss

Be the first to leave a comment.