Samsung का सबसे पतला F-सीरीज़ फोन इस महीने होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचरों से जुड़ी पूरी डिटेल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung जल्दी ही भारत में Galaxy F56 को लॉन्च करने वाला है और ये कंपनी का सबसे पतला F-सीरीज़ का फोन होगा, जो मात्र 7.2mm मोटा होगा। इस फोन की कई मुख्य जानकारियां लॉन्च से पहले ही सामने आ गयीं हैं, जिन्हें हम एक्सक्लुसिवली यहां आपको बताने जा रहे हैं। Samsung Galaxy F56 “Slimmest F Ever!” टैगलाइन के साथ आने वाला है और इसकी कीमतों का खुलासा भी लॉन्च से पहले ही हो गया है।

Samsung Galaxy F56 स्पेसिफिकेशन

Representational image

Samsung Galaxy F56 में 6.7-इंच की 1080p सुपर AMOLED+ डिस्प्ले, 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी और इस पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ की सुरक्षा भी होगी। में में अंदर Samsung का Exynos 1480 चिपसेट, 8GB RAM के साथ आपको मिलेगा, और 128GB व 256GB, दो स्टोरेज विकल्प होंगे।  

F56 में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप ही आने वाला है, जिसमें 50 MP प्राइमरी सेंसर, 8 MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 MP का मैक्रो कैमरा शामिल होगा। वहीँ सेल्फी के लिए आगे की तरफ 12MP का कैमरा फिट किया गया है। इसकी 5000 mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी इसके मुख्य फ़ीचरों में शामिल हैं।

Samsung Galaxy F56 की कीमतें और लॉन्च टाइमलाइन

Representational image

टिपस्टर अभिषेक यादव ने इस फोन की कीमतों की जानकारी भी अपने ट्विटर (अब X) अकाउंट पर लीक कर दी है, जिसके अनुसार Galaxy F56 के 8+128GB मॉडल की कीमत ₹27,999 और 8+256GB वैरिएंट की कीमत ₹30,999 रूपए होगी। इस प्राइस टैग के साथ ये फोन आने वाले POCO F7, iQOO Neo 10, और OnePlus Nord 5 को टक्कर देगा।  

लॉन्च के समय की बात करें तो, इसकी कोई निश्चित तिथि अभी नहीं आयी है, लेकिन ये फोन इस महीने के अंत तक भारतीय बाज़ार में दस्तक दे सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus N6 8,000mAh दमदार बैटरी के साथ लॉन्च – एक बार चार्ज पर चलेगा कई दिन, जानिए कीमत

OnePlus ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है, जिसका नाम OnePlus N6 है। Nord CE6 Lite (रिव्यू) के नीचे के सेगमेंट में आया यह नया N-सीरीज़ डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ, मज़बूती से जुड़े फ़ीचर्स और जाना-पहचाना OxygenOS अनुभव अपेक्षाकृत किफ़ायती कीमत पर लेकर आया है। OnePlus N6 को हरे (Fresh Mint) और …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

Imageक्या ये फोन होगा बजट में ‘बैटरी किंग’? Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, देखें पूरी डिटेल

Realme ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है, और इस बार पूरी कहानी इसकी दमदार बैटरी के इर्द-गिर्द घूमती है। फोन में 8000mAh की बड़ी “Titan” बैटरी, 6.8-इंच 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है। अगर …

Discuss

Be the first to leave a comment.