Samsung Galaxy M31 हुआ 64MP क्वैड कैमरा सेटअप और 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने इस साल A-सीरीज और इंडिया-ओनली M-सीरीज के साथ मार्किट में काफी बेहतर तरीके से आकर्षक ऑप्शन उपलब्ध करवाए है और इसी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने आज अपनी M-सीरीज में Galaxy M31 को लांच कर दिया है जिसकी खासियत है इसकी 6,000mAh की बैटरी और 64MP कैमरा सेटअप। तो चलिए नजर डालते है इसके फीचरों पर:

यह भी पढ़िए: साल 2019 में उपलब्ध ड्यूल-डिस्प्ले वाले बेहतरीन स्मार्टफोन

Samsung Galaxy M31 की कीमत और उपलब्धता

Galaxy M31 को आप 5 मार्च से Amazon.india और Samsung Shop से खरीद सकते है। Galaxy M31 को 2 स्टोरेज वरिएन्त में पेश किया है तो 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वरिएन्त को 14,999 रुपए तथा 15,999 रुपए की कीमत में 6GB+128GB वरिएन्त को लांच किया है जो Ocean Blue और Space कलर में उपलब्ध होंगे।

Samsung Galaxy M31 के फीचर

Samsung Galaxy M31 साफ़ तौर पर Galaxy M30s का ही अपग्रेड वरिएन्त है जिसको कुछ महीने पहले ही लांच किया गया है। सैमसंग ने यहाँ पर Exynos 9611 चिपसेट का इस्तेमाल किया है जो हाल ही में लांच किये गये Galaxy A30s और Galaxy A50s में भी देखने को मिलती है। फोन में आपको 6GB रैम तथा 64GB/128GB स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया है।

सामने की तरफ आपको FHD+ AMOLED डिस्प्ले 6.4-इंच साइज़ के साथ 420-निट्स की मैक्सिमम ब्राइटनेस के साथ दी गयी है। साथ ही यहाँ Widewine L1 सर्टिफिकेशन भी दिया गया है यानि आप HD कंटेंट स्ट्रीमिंग कर सकते है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ आपको 64MP के प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल, 5MP का डेप्थ सेंसर और 5MP का मैक्रो सेंसर भी मिलता है। सामने की तरफ 32MP का SonyIMX616 सेंसर आपको सेल्फी और विडियो कॉल के लिए दिया है।

Galaxy M31 में प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। आपको 512GB तक की एक्सटर्नल स्टोरेज सपोर्ट के साथ एंड्राइड 10 आधारित One UI 2.0 सॉफ्टवेयर भी मिलता है। फोन में आपको 6,000mAh की बड़ी बैटरी 15W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है जो लगभग 2 दिन का बैकअप देने में सक्षम है।

Samsung Galaxy M31 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Samsung Galaxy M31
डिस्प्ले 6.4-inch, Full HD+, AMOLED, इनफिनिटी-U (notch)
चिपसेट 2.3 GHz Octa-core Exynos 9611 (10nm) chipset,  Mali G72 MP3 GPU
रैम 4GB/6GB LPDDR4X
स्टोरेज 64/128GB, UFS 2.1 storage, EXPANDABLE
बैटरी 6000mAh, 15W फ़ास्ट चार्जर
माप और वजन 8.9mm मोटाई; 188 grams
फ्रंट कैमरा 16MP
रियर कैमरा 64MP प्राइमरी +8MP वाइड-एंगल +5MP डेप्थ सेंसर + 5MP मैक्रो
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित OneUI 2.0
इंडियन प्राइस
  • 14,999 रुपए – 6GB + 64GB
  • 15,999 रुपए – 6GB + 128GB

Related Articles

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

ImageSamsung Galaxy M31s हुआ 64MP क्वैड कैमरा और 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने आज अपनी किफायती कीमत वाली M-सीरीज के तहत Galaxy M31s को लांच कर दिया है। M31s में आपको 64MP कक्वैड कैमरा सेटअप, Exynos 9611, aur 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है। यह डिवाइस मार्किट में साफ़ तौर पर Redmi Note 9 Pro Max और Realme 6 Pro पट टक्कर देने के लिए …

ImageSamsung Galaxy M31s इंडिया में 30 जुलाई को 6,000mAh बैटरी के साथ होगा लांच, जाने इसकी खासियत

Samsung एक बार फिर अपनी किफायती M-सीरीज एक तहत नए स्मार्टफोन को लांच करने के लिए तैयार है। कंपनी 30 जुलाई को इंडिया में Galaxy M31s को लांच करने वाली है। यह डिवाइस M30 का अपग्रेड वर्जन होगा जो मिड-रेंज प्राइस टैग के साथ पेश किया जायेगा। साउथ कोर्रियाई कंपनी ने Amazon India पर डिवाइस का …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

Discuss

Be the first to leave a comment.