Samsung Galaxy M31 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट: Exynos 9611 चिपसेट के साथ हो सकता है जल्द लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सैमसंग (Samsung) अपनी गैलेक्सी M सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। यह स्मार्टफोन Galaxy M31 हो सकता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन को Geekbench बेंचमार्किंग वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-M315F दिया गया है।

लिस्टिंग के अनुसार यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन हो सकता है तो चलिए नज़र डालते है इस से जुडी कुछ जानकरी पर:

यह भी पढ़िए: Realme X2 Pro रिव्यु: फ्लैगशिप सेगमेंट में “रियल” एंट्री

Samsung Galaxy M31 से जुडी जानकरी

बेंचमार्क लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन Android 10 और 6GB रैम के साथ आएगा। सैमसंग के Galaxy M31 स्मार्टफोन ने सिंगल कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में 348 और 1,214 प्वाइंट्स का स्कोर किया है।

Alleged Samsung Galaxy M31 passes through Geekbench with an Exynos 9611 SoC

रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी M31 स्मार्टफोन कंपनी के खुद के Exynos 9611 प्रोसेसर पर चलेगा। पहले इसके स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ पेश होने की अटकले भी लगे जा रही थी लेकिन लिस्टिंग से इसका चिपसेट साफ़ हो गया है।

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि Samsung Galaxy M31 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। उम्मीद यही है की स्मार्टफोन के बैक में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा।

Galaxy M30s का होगा अपग्रेड मॉडल?

Samsung Galaxy M31 कंपनी की गैलेक्सी-M सीरीज का नया फोन होगा। इससे पहले गैलेक्सी M-सीरीज के तहत Galaxy M30, M20, M10 और M40 स्मार्टफोनों के अलावा इनके ‘s’ वरिएत्न भी मार्किट में आ चुके हैं।

सैमसंग के ये Galaxy M30 और M30s स्मार्टफोन क्रमशः 11,499 रुपये और 13,999 रुपये में मिल रहे हैं। सैमसंग Galaxy M30s में 6,000 mAh की दमदार बैटरी दी गई है।

Galaxy M30s में 6.4 इंच का फुल HD+ sAMOLED इंफीनिटी यू डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन Exynos 9611 प्रोसेसर पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6GB तक की रैम और 128GB तक का बिल्ट-इन स्टोरेज दिया गया है।

Samsung Galaxy M30s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस स्मार्टफोन के बैक में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, फोन के बैक में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Related Articles

Image10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बात

स्मार्टफोन बाज़ार में इन दिनों एक अजीब होड़ चल रही है, और वो है बैटरी के नंबर की। कुछ साल पहले तक 5,000mAh बैटरी को ही “बड़ी बैटरी” माना जाता था। लेकिन अब Realme P4 Power जैसे फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ आ चुके हैं, और 9,000mAh से 8,000mAh तो जैसे नया नॉर्मल बनते …

ImageSamsung Galaxy A 2020 का लांच इवेंट हुआ टीज़: हो सकता है Galaxy A51

पिछले काफी दिनों से मार्किट में खबरें चल रही थी की सैमसंग अपनी अगली Galaxy A-सीरीज डिवाइस पर काम कर रहा है। डिवाइस को इसी महीने लांच की जाने की उम्मीद इसलिए भी काफी बढ़ गयी थी क्योकि रिपोर्ट्स के अनुसार फोन की मास-प्रोडक्शन शुरू की जा चुकी है। आज ही सैमसंग के आधिकारिक अकाउंट …

ImageSamsung Galaxy F41 हुआ Geekbench पर लिस्ट, हो सकता है Exynos 9611 के साथ लांच

Samsung Galaxy F41 रिपोर्ट्स के अनुसार कम्पनी की अपकमिंग F सीरीज का पहला स्मार्टफोन हो सकता है। यह स्मार्टफोन SM-F41F मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है और उम्मीद है की यह डिवाइस सितम्बर के आखरी सप्ताह या अक्टूबर के पहले हफ्ते में लांच किया जा सकता है। SM-F415F मॉडल नंबर से जुडी …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

ImageGalaxy Z Fold8 और Fold8 Ultra साथ दिखे, Samsung इस बार बदल सकता है Fold लाइनअप

Samsung के आने वाले Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Fold8 Ultra की डमी यूनिट्स की नई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। इन तस्वीरों से पहली बार Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल फोनों का real-world comparison देखने को मिला है। तस्वीरें कोरियाई फोरम पर शेयर की गईं और बाद में भरोसेमंद टिप्स्टर Ice Universe ने भी …

Discuss

Be the first to leave a comment.