Samsung Galaxy M32 5G का ऑफिशियल वेबसाइट पर सपोर्ट पेज लाइव, जल्दी भारत में हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

समसंग जल्दी ही अपना नया किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy M32 5G भारत में लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन को कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन के साथ Geekbench पर भी देखा जा चुका है। और अब इसका सपोर्ट पेज कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर नज़र आया। हालांकि अब इसे डिलीट कर दिया गया है। लेकिन लग रहा है कि ये किफ़ायती स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ जल्दी ही भारत में दस्तक देगा। आइये विस्तार से इस पर चर्चा करते हैं।

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy Buds 2 के सभी स्पेसिफिकेशन लीक हुए

Galaxy M32 5G को SM-M326B/DS मॉडल नंबर के साथ देखा गया था और भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा भी इसे प्रामाणिकता मिल चुकी है। इसका सपोर्ट पेज आज Samsung की वेबसाइट पर नज़र आया, जो SM-M326B/DS नाम से दिख रहा था। और इसी से अंदेशा लगाया जा रहा है कि लॉन्च डेट बेहद क़रीब है। हालांकि सपोर्ट पेज पर इसकी स्पेसिफिकेशन को लेकर ज़्यादा जानकारी नहीं थी।

अगर फ़ीचरों की बात करें, तो Galaxy M32 5G को Geekbench पर MediaTek Dimensity 720 चिप के साथ देखा गया था और उस लिस्टिंग के अनुसार इसमें 6GB RAM आ सकती है। हालांकि इसके अन्य स्टोरेज विकल्प आने की भी उम्मीद है, जिनके बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 3, Galaxy Z Flip 3, और Galaxy Buds 2 की कीमतें लीक हुईं

इस स्मार्टफोन को लेकर जो अफवाहें लोगों के बीच तूल पकड़ रही हैं, उनके अनुसार Galaxy M32 5G में 6.5 इंच की HD+ Infinity-V डिस्प्ले, क्वाड रियर कैमरा (48MP मुख्य कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 5MP मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर) और 15W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी आ सकती है। अंदाज़ा है कि ये 17,999 रूपए की कीमत के साथ बाज़ार में आ सकता है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

ImageSamsung Galaxy S21 FE का सपोर्ट पेज हुआ लाइव; अक्टूबर में इन फ़ीचरों के साथ लॉन्च होने की सम्भावना

Samsung का स्मार्टफोन Galaxy S21 FE काफी लम्बे समय से सुर्ख़ियों में बना हुआ है। पहले इस स्मार्टफोन की अफवाहें जुलाई में आनी शुरू हुईं, फिर इसके 11 अगस्त को हुए Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च की चर्चा। लेकिन कंपनी ने इसे उस समय फोल्डेबल फोनों के साथ लॉन्च नहीं किया। आज फिर इस स्मार्टफोन …

Image2023 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

भारत में सरकार द्वारा पिछले साल 5G ऑक्शन (नीलामी) पूरे होने के बाद अब धीरे धीरे Jio, Airtel व Vi पूरे देश में 5G रोलआउट कर रहे हैं। सभी मेट्रो शहरों के साथ और भी बहुत से शहरों में 5G आ चुका है और इस साल के अंत तक ये भारत के कोने-कोने में पहुँच …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G लॉन्च: ₹13K में 6 साल अपडेट वाला फोन, लेकिन क्या ये सही डील deal है?

₹15,000 से कम में फोन खरीदते समय आमतौर पर आपको एक समझौता करना पड़ता है। या तो बैटरी बेहतर मिलेगी, या परफॉर्मेंस, या फिर सॉफ्टवेयर सपोर्ट। Samsung इस बार Galaxy M17e 5G के साथ थोड़ा अलग दांव खेलता दिख रहा है। कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

Discuss

Be the first to leave a comment.