Samsung Galaxy M34 5G भारत में जल्द हो सकता लॉन्च, सपोर्ट पेज हुआ लाइव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के चाहने वाले यूजर्स के लिए नए 5जी स्मार्टफोन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कंपनी जल्द ही भारतीय यूजर्स के लिए अपनी M शृंखला के नए मोबाइल Samsung Galaxy M34 5G को लॉन्च कर सकती है।

अब इस फोन का सपोर्ट पेज भारतीय वेबसाइट पर लाइव हो चुका है। इससे पता चलता कि यह स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाज़ार में उतारा जा सकता है। हालांकि, अभी फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ये पढ़ेंः Redmi Pad 2 के स्पेसिफिकेशन लीक, स्नैपड्रैगन 680 SoC के साथ ₹20,000 से कम होगी कीमत!

Techoutlook की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन को इसी मॉडल नंबर के साथ ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) से स्वीकृति मिलने की खबर है, जो सैमसंग इंडिया के सपोर्ट पेज पर देखा गया है। Samsung Galaxy M34 5G को मॉडल नंबर SM-M346B/DS के साथ वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

इससे उम्मीद लगाई जा सकती है कि फोन की लॉन्चिंग डेट जल्द घोषित की जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि Samsung Galaxy M34 5G के फीचर्स मार्च-2023 में लॉन्च किए जा चुके A34 5G की तरह ही होंगे।

A34 से मिलते जुलते होंगे M34 के फीचर्स

पूरी संभावना जताई जा रही है कि Samsung Galaxy M34 5G के फीचर्स A34 5G से मिलते-जुलते होंगे। बता दें कि A34 में 6.6 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें Dimensity 1080 प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

ये पढ़ेंः Jio Cinema को टक्कर देने के लिए Amazon ने लॉन्च किया Prime Lite, Prime से भी सस्ता और लाभदायक

Samsung Galaxy A34 5G में 5000mAh की बैटरी दी जाती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह MediaTek Dimensity 1080 SoC के साथ रन करता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जो 48-megapixel के प्राइमरी कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है। अन्य दो कैमरों में 8-megapixel का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5-megapixel का माइक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में एक 13-megapixel का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Related Articles

ImageAmazon Prime Day 2026 की डेट आई सामने, इस बार पहले शुरू होगी सेल, Prime मेम्बरशिप पर भी छूट

Amazon ने भारत में Prime Day 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है, और इस बार ये सेल अपने 10वें एडिशन के साथ आ रही है। मेम्बर्स-ओनली ये सेल 4 जुलाई की रात 12 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई की रात 11:59 बजे तक, यानी पूरे 72 घंटे चलेगी। खास बात ये है …

ImageSamsung Galaxy M32 5G का ऑफिशियल वेबसाइट पर सपोर्ट पेज लाइव, जल्दी भारत में हो सकता है लॉन्च

समसंग जल्दी ही अपना नया किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy M32 5G भारत में लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन को कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन के साथ Geekbench पर भी देखा जा चुका है। और अब इसका सपोर्ट पेज कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर नज़र आया। हालांकि अब इसे डिलीट कर दिया गया है। लेकिन लग रहा है …

ImageSamsung Galaxy A51 5G होगा जल्द ही लांच: सपोर्ट पेज हुआ लाइव

हाल ही के समय में सैमसंग ने अपनी मिड-रेंज लाइनअप पर काफी ध्यान दिया है और इसी के चलते कुछ दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही की कंपनी एक मिड-रेंज 5G डिवाइस पर भी काम कर रहा है। इसके बाद आज सैमसंग की आधिकारिक साईट पर Galaxy A51 का सपोर्ट पेज लाइव हो गया …

ImageSamsung का नया Monster फोन भारत आ रहा है: Galaxy M47 5G का टीज़र Amazon पर लाइव, जानें खास बातें

Samsung Galaxy M47 5G भारत में जल्द दस्तक देने वाला है, और कंपनी ने इसकी पहली झलक Amazon पर दिखा दी है। टीज़र पेज पर M-सीरीज़ का वही जाना-पहचाना “Next Level Monster” टैगलाइन लौट आया है, यानी कंपनी का अगला बजट 5G फोन अब बस कुछ ही दिन दूर है। सबसे पहले नज़र जाती है …

ImageOnePlus N सीरीज़ इस समय भारत में हो सकती है लॉन्च, Amazon पर टीज़र पेज लाइव

जैसे हमने आपको पहले अपनी एक्सक्लूसिव स्टोरी में बता दिया था, अब OnePlus ने भी अब साफ़ इशारा कर दिया है कि उसकी N Series भारत आ रही है। कंपनी ने Amazon India पर एक टीज़र पेज लाइव किया है, जिस पर लिखा है – “Stay tuned. Something NEW is coming soon”, और साथ में …

Discuss

Be the first to leave a comment.