Samsung Galaxy M51 होगा स्नैपड्रैगन 730 और 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ जल्द लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy M51 जल्द ही इंडिया में लांच होने वाला है और आज Amazon की लिस्टिंग से भी डिवाइस की कुछ फीचर भी सामने आ गये है। साईट पर सामने आये टीज़र में फोन को “Meanest Monster Ever” टैगलाइन के साथ दिखाया गया है। उम्मीद लगाई जा रही है की पिछले मॉडल की तुलना में आपको यहाँ कुछ बेहतर सुधार देखने को मिलेंगे।

Samsung Galaxy M51 से जुडी जानकारी

अमेज़न पर टीज़ किये जाने से पहले Galaxy M51 गूगल प्ले स्टोर पर पहले भी लिस्र्ट किया जा चूका है।

जैसा की आप देख सकते है लिस्ट किये गये Galaxy M51 मॉडल में स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफ़िक्स के लिए यहाँ Adreno 618 GPU दिया गया है। फोन को 8GB रैम वरिएत्न के साथ पेश किया जा सकता है। सॉफ्टवेयर के तौर पर तो एंड्राइड 10 One UI 2.5 स्किन मिलेगी।

सामने की तरफ आपको FHD+ रेज़ोलुशन पंच होल डिस्प्ले 420ppi पिक्सेल डेंसिटी के साथ देखने को मिल सकती है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में sAMOLED पैनल का इस्तेमाल हो सकता है लेकिन रिफ्रेश रेट सिर्फ 60Hz सपोर्टेड होगा।

लीक हुई इमेज में पीछे की तरफ क्वैड कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 5MP का डेप्थ सेंसर और 5MP का मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है।

सबसे ख़ास चीज़, फोन में आपको 7,000mAh की बड़ी बैटरी 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जाएगी जो कंपनी के अनुसार आपको 2 दिन का बैकअप देने में सक्षम होगी। इसके अलावा डिवाइस में USB टाइप C पोर्ट और NFC जैसे कनेक्टिविटी विकाप भी दिए गये है।

Samsung Galaxy M51 की आपेक्षित कीमत

अगर अफवाहों को सच माने तो Samsung Galaxy M51 मार्किट में 25 हज़ार से 30 हज़ार के प्राइस सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। सैमसंग की यह डिवाइस अमेज़न इंडिया पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। Amazon  Samsung Galaxy M51 के पेज पर क्लिक करके आप डिवाइस के लांच से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Related Articles

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

ImageSamsung Galaxy M51 होगा सितम्बर के दूसरे हफ्ते में लांच : रिपोर्ट

सैमसंग लगता है अगले महीने Galaxy M51 को इंडियन मार्किट में लांच किया जा सकता है। सोर्स की Smartprix से की गयी बातचीत के अनुसार कंपनी सितम्बर महीने के दूसरे हफ्ते में डिवाइस को लांच कर सकता है। अभी के लिए सटीक तारीख की जानकारी तो हम शेयर नहीं कर सकते है क्योकि कोरोना के …

ImageSamsung Galaxy M51 रिव्यु: परफेक्ट “सैमसंग” डिवाइस अंडर 30,000?

Samsung अपनी M सीरीज को लेकर काफी किफायती कीमत वाली डिवाइसों को पेश करता है जो ख़ास तौर पर युवा वर्ग को ध्यान में रख कर लांच की गयी थी लेकिन अब यह सीरीज A सीरीज को भी कड़ी टक्कर देती है। हाल ही में पेश किया गया Galaxy M51 इसी क्रम में पेश किये …

Imageएक्सक्लूसिव: Samsung Galaxy S26 FE, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G जल्द आने वाले हैं

Samsung अपने अगले मिड-रेंज और “Fan Edition” फोन की नई सीरीज़ की तैयारी पहले से ही कर रहा है। हमने GSMA डेटाबेस में कुछ नई एक्सक्लूसिव लिस्टिंग्स देखी हैं, जो तीन अनघोषित डिवाइस के अस्तित्व की पुष्टि करती हैं: Galaxy S26 FE, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G। हालांकि इन फोनों की आधिकारिक …

ImageSamsung Galaxy S26 Series लॉन्च: 7 साल अपडेट, नई चिप और दमदार डिस्प्ले के साथ एंट्री

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपनी नई Galaxy S26 सीरीज़ पेश कर दी है। Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus के ज़रिए कंपनी ने साफ संकेत दिया है कि वह 2026 में भी प्रीमियम Android सेगमेंट में अपनी पकड़ ढीली नहीं पड़ने देगी। इस बार अपग्रेड सिर्फ परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं है, बल्कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.