लीक हुई Samsung Galaxy S23 की प्रमोशनल तस्वीरें सामने आई यह खबरें, जानिए यहाँ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

The Samsung Galaxy S23 अगले साल की 1 फरवरी को लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले ही ब्रांड की प्रमोशनल तस्वीरें हमारे सामने आ गयी हैं। लीक तस्वीरों में Samsung Galaxy S23 के संबंध में कुछ अधिक जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन इनमें Samsung Galaxy S23 Ultra के कलर और डिज़ाइन की काफी जानकारी मिलती है। Samsung Galaxy S23 सीरीज़ में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC होने की संभावना है।

यह भी पढ़े :- Apple का बजट फ्रेंडली फोन iPhone SE 4 का लॉन्च हो सकता है रद्द ? जानिए क्या है वो कारण

Samsung Galaxy S23 कलर और डिज़ाइन

Samsung हर बार की तरह अपने फ्लैगशिप लाइनअप Samsung Galaxy S23 को कुछ विशेष रंगों में लॉन्च करेगा। लीक तस्वीरों के अनुसार Samsung Galaxy S23 प्लस का सिगनेचर कलर पिंक होगा और Samsung Galaxy S23 का सिगनेचर कलर ग्रीन होगा। इन रंगों के अलावा ये सभी फ़ोन, अन्य रंगो में भी उपलब्ध होंगे, हालाँकि, अभी बाकी रंगों के नाम सामने नहीं आए हैं।

Samsung Galaxy S23 स्पेसिफिकेशन

सीरीज़ के सबसे प्रीमियम फ़ोन Samsung Galaxy S23 Ultra को TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया था, जहां से इसके मुख्य फ़ीचर सामने आये हैं। इस फ़ोन में 6.8 इंच की QHD+ डिस्प्ले (3,088×1,440 पिक्सल) मिल सकती है। फ़ोन में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ 8GB/12GB रैम और 256GB/512GB/1TB तक के स्टोरेज विकल्प लॉन्च किये जा सकते हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में चार रियर कैमरे मिलने के आसार हैं, जिनमें मुख्य कैमरा 200MP रेज़ॉल्यूशन के साथ आएगा। इसके अलावा 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 10MP का टेलीफ़ोटो लेंस (3x ज़ूम के साथ) और 10MP टेलीफ़ोटो लैंस (10X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ) यहां देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा आपको Galaxy S23 लाइन-अप में बेस मॉडल Galaxy S23 और Galaxy S23 Plus भी मिलेंगे, लेकिन फिलहाल इनसे जुड़ी कोई भी ख़बर आना अभी बाकी है। 

यह भी पढ़े :- जनवरी में लॉन्च हो सकती है Samsung Galaxy F14 सीरीज़

Related Articles

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

Imageस्पेस ज़ूम और नाइट मोड फीचर्स से लेस होगा Samsung Galaxy S23 Ultra समर्टफोन, लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेक्स

Samsung अपनी Galaxy S23 फ़्लैगशिप सीरीज़ के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। कंपनी 1 फरवरी को Galaxy अनपैक्ड इवेंट में स्मार्टफोन का अनावरण करेगी। कंपनी इस सीरीज़ के तहत तीन स्मार्टफोन, Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra पेश करेगी। लॉन्च से पहले फोन के संबंध में कई लीक्स हमारे सामने आती रही …

Imageअब कुछ भी नहीं रहा छुपा ! लॉन्च से पहले ही Galaxy S23, S23+ के सभी स्पेसिफिकेशन सामने आये

पिछले काफी समय से Samsung की Galaxy S23 सीरीज़ के कई लीक आ चुके हैं, जिनमें हमें फोनों के डिज़ाइन, और स्पेसिफिकेशन देखने को मिले। आज फिर लॉन्च से लगभग 2 हफ्ते पहले, एक विश्वसनीय सोर्स से नयी लीक आयी है जिसमें Samsung Galaxy S23, S23+ के पूरे स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। इनमें से …

ImageSamsung Galaxy A37 और A57 की कीमत लीक, लॉन्च से पहले ही महंगे पड़े ये नए फोन?

Samsung 25 मार्च 2026 को भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इनकी संभावित कीमतें लीक हो गई हैं। यह जानकारी टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा X (Twitter) पर शेयर किए गए रिटेलर मेमो से सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये कीमतें सिर्फ …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ा लीक: क्या इस बार बिना क्रीज़ वाला फोल्डेबल देखने को मिलेगा?

Samsung के अगले फोल्डेबल फोनों को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं, और अब Galaxy Z Fold 8 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है, यानि पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 की तरह ही इसकी टाइमलाइन देखने …

Discuss

Be the first to leave a comment.