Samsung Galaxy S23 सीरीज़ की लॉन्च डेट इस प्रचलित टिपस्टर ने की लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy S23 सीरीज़ की अफवाहें ज़ोरों पर हैं। रोज़ इन स्मार्टफोनों को लेकर कोई नयी खबर आती है और आज फिर एक प्रचलित टिपस्टर ने इनकी लॉन्च डेट को लेकर नया एलान किया है। यूँ तो Samsung हर बार अपनी इस फ्लैगशिप सीरीज़ को फरवरी में ही Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च करता है, लेकिन इस बार एक रिपोर्ट आयी थी कि इनके लॉन्च में देरी हो सकती है। मगर अब एक नयी रिपोर्ट के अनुसार Samsung नयी Galaxy S23 सीरीज़ को 1 फरवरी, 2023 को ही लॉन्च कर सकती है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A04 सीरीज़ भारत में लॉन्च; 10,000 से भी कम में उपलब्ध होंगे ये फ़ोन

इस साल यानि 2022 में भी Samsung के Unpacked event में 9 फरवरी 2022 को Galaxy S22 सीरीज़ को पेश किया गया था। लेकिन इस बार टिपस्टर Ice Universe के अनुसार ये इवेंट 1 फरवरी को ही हो सकता है। उन्होंने यहां पहले एक ट्वीट में इस इवेंट का नाम दिया है और उसी को रिट्वीट करते हुए 1 फरवरी की डेट लिखी है। इतना ही नहीं, उनके इस ट्वीट पर कई प्रचलित टिपस्टर जैसे OnLeaks, Max Jambor इत्यादि ने भी GIF इमेज के साथ इस पर रिप्लाई करते हुए, इसे सही बताया है। आप नीचे क्लिक करके ये ट्वीट और इसके रिप्लाई देख सकते हैं।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: Samsung Galaxy S23+ की पहली झलक है ऐसी

S23 सीरीज़ के मॉडलों के डिज़ाइन तो हम आपको अपनी एक्सक्लूसिव तस्वीरों में दिखा ही चुके हैं। साथ ही ये भी लगभग कन्फर्म ही है, कि ये सीरीज़ Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ आएगी, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.36GHz है। इसके अलावा इनमें हाई-एन्ड वैरिएंट में आपको 200MP का कैमरा भी मिल सकता है। इसके अलावा इन तीनों स्मार्टफोनों Galaxy S23 Ultra, Galaxy S23+ और Galaxy S23 में Android 13 आधारित OneUI 5.0 इंटरफ़ेस नज़र आएगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

Imageइस कारण से Samsung Galaxy S23 सीरीज़ के लॉन्च में हो सकती है देरी

Samsung Galaxy S23 सीरीज़ का इंतज़ार सभी को है। साल के सबसे महत्वपूर्ण स्मार्टफोन लॉन्च में से ये एक है, लेकिन सामने आयी नयी रिपोर्ट ये दावा करती है कि इस बार 2023 में Samsung की इस स्मार्टफोन सीरीज़ के लॉन्च में देरी हो सकती है। हालांकि Galaxy S23 Ultra भी काफी समय से चर्चा …

ImageSamsung Galaxy S22 सीरीज़ की कीमतें और फ़ीचर लॉन्च से पहले सामने आयीं, क्या इस कीमत पर आप खरीदेंगे ये प्रीमियम फ़ोन

Samsung ने हाल ही में पुष्टि की है कि इस साल Galaxy Unpacked Event फरवरी में होने वाला है। कंपनी ने इवेंट की तारीख़ और इसमें लॉन्च होने वाले डिवाइसों के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन ज़ाहिर है कि हर साल की तरह, इस साल भी Galaxy S-सीरीज़ यानि Samsung Galaxy S22 सीरीज़ …

ImageSamsung Galaxy Unpacked की तारीख लीक, इस दिन होगा S26 सीरीज़ लॉन्च?

Samsung के अगले Galaxy Unpacked इवेंट की तारीख को लेकर एक नया लीक सामने आया है। मशहूर टिप्स्टर Evan Blass के मुताबिक, Samsung का अगला Unpacked इवेंट 25 फरवरी 2026 को आयोजित किया जा सकता है। Blass ने एक ऐसी इमेज शेयर की है, जो देखने में ऑफिशियल इनविटेशन जैसी लगती है, जिससे इवेंट की …

ImageSamsung का बड़ा प्लान! Galaxy Z Fold8 Wide का डिज़ाइन लीक, अब iPhone Fold को सीधी टक्कर

Samsung इस साल एक दूसरा बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, और यह मॉडल काफी अलग होने वाला है। Galaxy Z Fold8 Wide अब CAD रेंडर में सामने आया है, जिन्हें Android Headlines ने OnLeaks के साथ मिलकर शेयर किया है। यह मॉडल एक चौड़े फॉर्म फैक्टर के साथ तैयार किया …

Discuss

Be the first to leave a comment.