भारत में शुरू हुई Galaxy S23 सीरीज़ की प्री-बुकिंग, मिलेंगे धमाकेदार ऑफर जानिए यहाँ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

लम्बे इंतज़ार के बाद Samsung ने अपनी Samsung Galaxy S23 फ्लैगशिप सीरीज़ की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ को अपने आगामी Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान लॉन्च करेगी, जो 1 फरवरी, 2023 को होने वाला है। Samsung अपनी इस फ्लैगशिप सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी, जिसमें Samsung Galaxy S23, Samsung Galaxy S23 Plus, और Samsung Galaxy S23 Ultra शामिल हैं। सीरीज़ के लॉन्च में अब थोड़ा ही समय बचा हुआ है, इसलिए Samsung ने भारत में इच्छुक ग्राहकों के लिए Samsung Galaxy S23 सीरीज़ की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें आपको कई ऑफर्स मिलेंगे।

यह भी देखे :-इस कीमत पर लॉन्च होगी Vivo X90 सीरीज़, लॉन्च से पहले लीक हुआ प्राइस

Samsung Galaxy S23 प्री बुकिंग ऑफर्स

इच्छुक ग्राहक, Samsung की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट (www.samsung.com) के माध्यम से Samsung Galaxy S23 सीरीज़ के स्मार्टफोन को प्री-बुक कर सकते हैं। कंपनी फोन को प्री बुक करने वाले कस्टमर्स को 5000 रूपए तक के ई-वाउचर दे रही है। स्मार्टफोन को बुक करने के लिए उपभोग्ताओ को 1,999 रुपये की टोकन राशि का भुगतान करना होगा। कंपनी की वेबसाइट के अलावा, ग्राहक Samsung Galaxy S23 सीरीज को प्री-बुक करने के लिए सर्टिफाइड Samsung आउटलेट्स पर भी जा सकते हैं।

प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को इस डिवाइस की अर्ली डिलीवरी के अलावा, गैलेक्सी स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव कलर्स में प्राप्त होगा। यही नहीं, ग्राहकों को कंपनी की तरफ से 2 हजार रुपये का एक वेलकम वाउचर भी दिया जाएगा।

Samsung Galaxy S23 Ultra स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

Samsung Galaxy S23 Ultra में आपको 6.8-इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी जा सकती है। आगामी स्मार्टफोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 16GB रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिलने की सम्भावना है। फोटोग्राफ़ी के लिए ब्रांड न्यू स्मार्टफोन में 200MP का मेन कैमरा, 10MP का टेलीफोटो कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy S23 Ultra फोन में आपको की 5000mAh की बैटरी के साथ 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ फोन एंड्राइड 13-बेस्ड OneUI 5.0 पर काम करेगा।

यह भी पढ़े :-लॉन्च से पहले Redmi Note 12 Turbo की लीक हुई स्पेसिफिकेशन

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

ImageSamsung Galaxy S23 सीरीज़ की लॉन्च डेट इस प्रचलित टिपस्टर ने की लीक

Samsung Galaxy S23 सीरीज़ की अफवाहें ज़ोरों पर हैं। रोज़ इन स्मार्टफोनों को लेकर कोई नयी खबर आती है और आज फिर एक प्रचलित टिपस्टर ने इनकी लॉन्च डेट को लेकर नया एलान किया है। यूँ तो Samsung हर बार अपनी इस फ्लैगशिप सीरीज़ को फरवरी में ही Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च करता है, …

Imageस्पेस ज़ूम और नाइट मोड फीचर्स से लेस होगा Samsung Galaxy S23 Ultra समर्टफोन, लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेक्स

Samsung अपनी Galaxy S23 फ़्लैगशिप सीरीज़ के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। कंपनी 1 फरवरी को Galaxy अनपैक्ड इवेंट में स्मार्टफोन का अनावरण करेगी। कंपनी इस सीरीज़ के तहत तीन स्मार्टफोन, Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra पेश करेगी। लॉन्च से पहले फोन के संबंध में कई लीक्स हमारे सामने आती रही …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

ImageGoogle Pixel 11 सीरीज़ भारत में लॉन्च, मिलेंगे Tensor G6 चिप और नई HiLight लाइट जैसे फीचर्स

एक नज़र में: Google ने भारत में Pixel 11 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। तीनों फोन Google के इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोरों से ऑर्डर किए जा सकते हैं, और इनकी रिटेल सेल 20 अगस्त से शुरू होगी। करीब ₹90,000 की शुरुआती …

Discuss

Be the first to leave a comment.