Samsung Galaxy S24 FE Geekbench लिस्टिंग पर आया नजर, जल्द होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung काफी समय से अपना नया फ़ोन Samsung Galaxy S24 FE को लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। इंटरनेट पर इस फ़ोन के बारे में कई लीक्स भी सामने आये हैं। हाल ही में फ़ोन को Geekbench वेबसाइट पर देखा गया है, इसके पहले फ़ोन के डिज़ाइन, कलर्स, और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आ गयी थी। आगे Samsung Galaxy S24 FE Geekbench लिस्टिंग के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: 6,000 रूपए से कम कीमत पर लॉन्च हुआ ये शानदार स्मार्टफोन; मिलेंगे धमाकेदार फीचर्स

Samsung Galaxy S24 FE Geekbench लिस्टिंग की जानकारी

हाल ही में इस फ़ोन को Geekbench लिस्टिंग पर मॉडल नंबर SM-S721N के साथ देखा गया है, यहाँ मॉडल नंबर के आखिर में N का मतलब साउथ कोरिया से हो सकता है। लिस्टिंग के अनुसार फ़ोन Exynos 2400 SoC के साथ लॉन्च हो सकता है, हालाँकि फ़ोन में Exynos 2400e चिपसेट होने की जानकारी भी सामने आयी है। लिस्टिंग के अनुसार चिपसेट की क्लॉक स्पीड 3.11GHz है, जबकि Exynos 2400 की क्लॉक स्पीड 3.2GHz है। फ़ोन ने सिंगल कोर टेस्टिंग में 1,625 पॉइंट्स और मल्टी कोर टेस्टिंग में 5,698 पॉइंट्स का स्कोर हासिल किया है।

इसके अतिरिक्त इसमें 8GB RAM ऑप्शन मिलने वाला है। फ़ोन Android 14 पर रन होगा और ग्राफ़िक्स के लिए इसमें Samsung Xclipse 940 GPU दिया जा सकता है।

Galaxy S24 FE स्पेसिफिकेशन्स

फ़िलहाल कंपनी द्वारा इसके स्पेसिफिकेशन्स से सम्बंधित कोई जानकारी साझा नहीं की गयी है, लेकिन खबरों के अनुसार इस फोन में 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन के बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी कैमरा, 12MP मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 8MP टेलीफ़ोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 10MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फ़ोन 4,565mAh बैटरी के साथ आ सकता है।  

ये पढ़े: Vivo T3 Pro 5G रेंडर्स आये सामने; जल्द होगा भारत में लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageSamsung Galaxy M55s Geekbench लिस्टिंग पर नजर आया; जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Samsung अपनी Galaxy M सीरीज में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M55s शामिल करने वाला है, इस फ़ोन को साल के आखिर तक पेश किया जा सकता है। लॉन्च से पहले ही फ़ोन की कई खबरें सामने आने लगी है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार इस फ़ोन को Geekbench लिस्टिंग में देखा गया है। …

ImageSamsung Galaxy S24 FE Exynos 2400 के साथ Geekbench पर दिखा; जल्द लॉन्च होने की उम्मीद

Samsung Galaxy S24 FE को लेकर कई खबरें लीक हुई, लेकिन इसके लॉन्च की निर्धारित तारीख अभी तक सामने नहीं आयी है। हालांकि हाल ही में इस फ़ोन को Geekbench की वेबसाइट पर देखा गया है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि कंपनी इस फ़ोन को जल्द ही लांच कर सकती है। आगे Galaxy S24 …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Imageसस्ता वाला मॉडल भी अब S26 के दाम पर… Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S26 FE

Samsung की FE सीरीज़ की खासियत अब तक यही रही है कि वो अन्य S सीरीज़ के फोनों के मुकाबले में सस्ते फोन लेकर आयी है, जिसमें फ्लैगशिप वाली स्क्रीन और कैमरा तो हर साल मिलते रहे हैं, लेकिन दाम असली S मॉडल से हमेशा काफी नीचे रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। …

Discuss

Be the first to leave a comment.