Samsung Galaxy S25 FE: लॉन्च से पहले ही स्पेक्स और कीमत लीक, जानें क्यों सब कर रहे हैं इंतज़ार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung अपनी Fan Edition सीरीज़ में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 FE जल्द ही लॉन्च करने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये फोन सितंबर के अंत तक लॉन्च हो सकता है। अभी तक कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन एक ऑनलाइन लिस्टिंग द्वारा इस फोन के सारे स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं।

ये पढ़ें: ₹15,000 से कम में मिल रहे हैं सबसे बड़े बैटरी वाले धाकड़ 5G स्मार्टफोन

Samsung Galaxy S25 FE Specifications

Galaxy S25 FE में Exynos 2400 प्रोसेसर होगा, जो इसे बाकी S25 सीरीज़ से अलग बनाता है क्योंकि उन सभी में Qualcomm 8 Elite चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इसमें आपको 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी। ये स्क्रीन Gorilla Glass Victus Plus से सुरक्षित हो सकती है।

इसके अलावा सामने आयी रिपोर्ट ये भी बताती है कि इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद हैं। यहां आपको 50MP का प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ, 12MP अल्ट्रावाइड और 8MP टेलीफोटो लेंस शामिल होंगे। वहीँ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध होने की खबरें हैं।

फोन में ultrasonic in-display fingerprint scanner, 4,900mAh बैटरी और 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ, 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी आने की खबरें हैं। साथ ही Galaxy AI और Google Gemini जैसी AI features भी इस डिवाइस का हिस्सा होंगे। ।

Samsung Galaxy S25 FE Price और Variants

लीक हुई लिस्टिंग के अनुसार, इस फोन की शुरुआती कीमत लगभग 789.99 यूरो (करीब ₹81,000) हो सकती है। ये फोन Navy Blue कलर में लिस्ट हुआ है, हालांकि इसके रंगों के और भी विकल्प ज़रूर नज़र आएंगे।

ये पढ़ें: 2025 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन – Best Smartphones 2025

Samsung vs Apple

Samsung ने हाल ही में अपने विज्ञापन में Apple Intelligence पर भी हल्का मज़ाक किया था। उस विज्ञापन में Galaxy AI features को ज़्यादा एडवांस्ड बताया गया। वहीं, Apple अभी भी Siri और AI integration से जूझ रहा है। तो देखना ये है कि ये नया Samsung Galaxy S25 FE, Apple के iPhone 16e से कितना बेहतर और सस्ता होने वाला है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

ImageSamsung Galaxy A37 और A57 की कीमत लीक, लॉन्च से पहले ही महंगे पड़े ये नए फोन?

Samsung 25 मार्च 2026 को भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इनकी संभावित कीमतें लीक हो गई हैं। यह जानकारी टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा X (Twitter) पर शेयर किए गए रिटेलर मेमो से सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये कीमतें सिर्फ …

ImageSamsung के नए Galaxy A57 और A37 लॉन्च से पहले लीक! डिजाइन और फीचर्स देख हो जाएंगी हैरान

Samsung के आने वाले Galaxy A-series फोन लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। कंपनी ने भले ही अभी नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन टीज़र और लीक से साफ संकेत मिल रहे हैं कि Galaxy A57 और Galaxy A37 भारत में 25 मार्च को शाम 5:30 बजे लॉन्च हो सकते हैं। लॉन्च …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

Imageएक्सक्लूसिव: Samsung Galaxy S26 FE, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G जल्द आने वाले हैं

Samsung अपने अगले मिड-रेंज और “Fan Edition” फोन की नई सीरीज़ की तैयारी पहले से ही कर रहा है। हमने GSMA डेटाबेस में कुछ नई एक्सक्लूसिव लिस्टिंग्स देखी हैं, जो तीन अनघोषित डिवाइस के अस्तित्व की पुष्टि करती हैं: Galaxy S26 FE, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G। हालांकि इन फोनों की आधिकारिक …

Discuss

Be the first to leave a comment.