त्योहारों से पहले स्मार्टफोन मार्केट गर्म हो चुका है। पहले iPhone 17 सीरीज़, फिर Oppo F31 सीरीज़ और अब Samsung ने भी अपना नया Fan Edition Galaxy S25 FE भारत में लॉन्च कर दिया है। ये फोन Samsung Galaxy S25 सीरीज़ का किफायती वर्ज़न कहा जा सकता है। वहीँ Apple भी पहले ही साल की शुरुआत में iPhone 16e को उतार चुका है। दिलचस्प बात ये है कि दोनों की शुरुआती कीमत लगभग एक जैसी है। ऐसे में ग्राहकों में ये कन्फ्यूजन बढ़ना लाज़मी है कि ₹60 हज़ार के बजट में आखिर कौन सा किफायती फ्लैगशिप खरीदा जाए? आइए दोनों फोनों की सीधी तुलना करके, इस मुश्किल को थोड़ा आसान करते हैं।
ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 FE Vs S24 FE: नया Fan Edition कितना बेहतर?
Samsung Galaxy S25 FE vs iPhone 16e: डिज़ाइन और बिल्ड क्वॉलिटी

Samsung Galaxy S25 FE एक दमदार और प्रीमियम डिज़ाइन के साथ आता है। इसमें Armour Aluminium फ्रेम दिया गया है और सामने Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन मिलता है। इसकी मोटाई 7.4mm है और वज़न मात्र 190 ग्राम, जिनके साथ ये बहुत पतला नहीं है, लेकिन हाथ में पकड़ने पर इसका वज़न संतुलित लगता है और पकड़ आरामदायक होती है। साथ ही, IP68 रेटिंग फोन को धूल और पानी से बचाती है।
दूसरी तरफ iPhone 16e अपने aerospace-grade aluminium और ग्लास बैक के साथ एक क्लासिक iPhone लुक पेश करता है। Ceramic Shield प्रोटेक्शन इसकी मजबूती बढ़ाता है। 7.8mm मोटाई और सिर्फ 167 ग्राम वज़न इसे Galaxy S25 FE से हल्का भी बनाते हैं।
Samsung Galaxy S25 FE vs iPhone 16e: डिस्प्ले

Galaxy S25 FE में 6.7-इंच का Dynamic AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है। स्क्रीन बड़ी, स्मूद और ब्राइट है, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का मज़ा दोगुना हो जाता है।
वहीँ iPhone 16e में 6.1-इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गयी है। ये True Tone और HDR सपोर्ट करती है, लेकिन इसका रिफ्रेश रेट 60Hz तक सीमित है और ब्राइटनेस भी 1,200 निट्स तक है।
ये पढ़ें: iPhone Air vs Galaxy S25 Edge: सबसे स्लिम iPhone या ज्यादा पावरफुल Samsung?
Samsung Galaxy S25 FE vs iPhone 16e: परफॉरमेंस
Samsung Galaxy S25 FE को पावर देता है Exynos 2400 प्रोसेसर और Xclipse 940 GPU। इसके अलावा फोन को Android 16 पर आधारित One UI 8 के साथ पेश किया गया है।
वहीं iPhone 16e Apple के A18 Bionic चिप पर चलता है, जिसमें 6-कोर CPU और 16-कोर Neural Engine मौजूद है। iOS 18 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलता है, और इसे जल्दी ही नया iOS 26 अपडेट भी मिलेगा। लेकिन Samsung जहां 7 सालों के अपडेट का दावा करता है, उतना Apple नहीं करता।
Samsung Galaxy S25 FE vs iPhone 16e: कैमरा

Samsung Galaxy S25 FE में रियर पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP प्राइमरी, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 8MP टेलीफोटो (3x optical zoom) लेंस शामिल हैं। फ्रंट पर 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
वहीँ इस किफायती iPhone 16e में एक 48MP Fusion कैमरा मिलता है, जो 2x टेलीफोटो मोड भी सपोर्ट करता है। हालांकि Photonic Engine और Dolby Vision HDR जैसी खूबियां हैं, जिनसे तस्वीरें थोड़ी और बेहतर हो सकती हैं। लेकिन इस कीमत पर आपको सेकेंडरी कैमरों की कमी ज़रूरी खलेगी। वहीँ फ्रंट पर 12MP TrueDepth कैमरा मिलता है, जो फेस आईडी और पोर्ट्रेट्स दोनों में शानदार काम करता है।
Samsung Galaxy S25 FE vs iPhone 16e: बैटरी और चार्जिंग
Galaxy S25 FE में 4,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा Wireless PowerShare का फीचर भी मिलता है, जिससे आप दूसरी डिवाइस चार्ज कर सकते हैं।
iPhone 16e की बैटरी साइज़ Apple ने डिस्क्लोज़ नहीं की, लेकिन कंपनी का दावा है कि यह 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग और 7.5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है।


Samsung Galaxy S25 FE vs iPhone 16e: स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन | Samsung Galaxy S25 FE | Apple iPhone 16e |
---|---|---|
डिस्प्ले | 6.7-इंच FHD+ AMOLED, 120Hz, 1,900 nits | 6.1-इंच Super Retina XDR OLED, 60Hz, 1,200 nits |
प्रोसेसर | Exynos 2400, Xclipse 940 GPU | Apple A18 Bionic, 16-core Neural Engine |
रैम | 8GB | 8GB |
स्टोरेज | 128GB / 256GB / 512GB | 128GB / 256GB / 512GB |
रियर कैमरा | 50MP + 12MP + 8MP | 48MP Fusion Camera |
फ्रंट कैमरा | 12MP | 12MP TrueDepth |
बैटरी | 4,900mAh, 45W + 15W wireless | ~26h video playback, 18W + 7.5W wireless |
वज़न | 190g | 167g |
IP रेटिंग | IP68 | IP68 |
कीमतें
- Samsung Galaxy S25 FE:
128GB – ₹59,999
256GB – ₹65,999
512GB – ₹77,999 - Apple iPhone 16e:
128GB – ₹59,900
256GB – ₹69,900
512GB – ₹89,900
अगर आप Apple ecosystem का हिस्सा बनना चाहते हैं और हल्का, कॉम्पैक्ट फोन पसंद करते हैं तो iPhone 16e आपके लिए सही रहेगा। लेकिन अगर आपको बड़ी और स्मूद डिस्प्ले, लम्बा बैटरी बैकअप, फास्ट चार्जिंग और बेहतर कैमरा चाहिए तो Galaxy S25 FE एक प्रैक्टिकल और value-for-money ऑप्शन है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।