Samsung Galaxy S25 FE Vs S24 FE: नया Fan Edition कितना बेहतर?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सैमसंग ने अपना नया Fan Edition स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 FE पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे पिछले साल के मॉडल Galaxy S24 FE का अपग्रेड बताते हुए लॉन्च किया है। नए फोन में ज़्यादा ब्राइट AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, तेज़ चार्जिंग और दमदार परफॉर्मेंस जैसी खूबियाँ दी गई हैं। क्या इन सभी फीचरों के साथ आपको इसे खरीदना चाहिए? ये पुराने मॉडल से कितना अलग और बेहतर है? आइये इन सवालों के जवाब इस तुलना (Samsung Galaxy S25 FE Vs S24 FE) में जानने की कोशिश करते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus 15 में मिलेगा ये सबसे बड़ा कैमरा व डिज़ाइन अपग्रेड, जिसके सामने iPhone 16 भी हो जाएगा फीका

Galaxy S25 FE vs Galaxy S24 FE: क्या है नया और अलग?

Samsung Galaxy S25 FE, S24 FE के मुकाबले में ज़्यादा हल्का और पतला है। इसकी मोटाई सिर्फ 7.4mm और वज़न 190 ग्राम है। जबकि S24 FE का वज़न 205 ग्राम और मोटाई 8mm है। इसमें Armour Aluminium फ्रेम और Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन भी दिया गया है, जिसके साथ ये ज़्यादा मज़बूत भी है।

Galaxy S25 FE में Exynos 2400 चिप मिलती है, जो S24 FE के थोड़े कम क्लॉक स्पीड के साथ आने वाले Exynos 2400e से कहीं बेहतर है। साथ ही ये Galaxy AI features जैसे Circle to Search, Instant Slow-Mo और Generative Edit को भी सपोर्ट करता है।

कंपनी ने यहां रियर कैमरा सेटअप में बदलाव नहीं किया है। इसमें भी वही 50MP + 12MP + 8MP का कैमरा सेटअप है। लेकिन नया फोन ProVisual Engine और 8K 30fps video recording को सपोर्ट करता है। वहीँ फ्रंट कैमरा अब 12MP ऑटोफोकस वाला है, जो पुराने 10MP सेंसर से बेहतर होगा।

S25 FE में 4,900 mAh बैटरी और 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है। लेकिन पिछले साल S24 FE को 4,700 mAh बैटरी और सिर्फ 25W चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया था।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च: 7 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट, 120Hz AMOLED 2X डिस्प्ले जैसे धमाकेदार फीचर्स

Samsung Galaxy S25 FE Vs S24 FE: क्या है समान?

  • दोनों फोनों में 6.7-इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले, फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है।
  • IP68 रेटिंग और वायरलेस चार्जिंग (15W) सपोर्ट भी दोनों ही मॉडलों में मौजूद हैं।
  • दोनों Android और Samsung One UI पर चलते हैं, हालांकि S25 FE नया Android 16 और One UI 8 के साथ आया है।

Samsung Galaxy S25 FE की कीमत

Samsung Galaxy S25 FE चार रंगों Icy Blue, Jet Black, Navy और White में आया है। इसे आप तीन स्टोरेज वेरिएंट में खरीद पाएंगे:

  • 512GB मॉडल (सिर्फ यूरोप में) – 929 यूरो (लगभग USD 1018 / ₹95,320)
  • 128GB मॉडल – USD 649.99 (लगभग ₹57,290) / 649 GBP / 749 यूरो
  • 256GB मॉडल – USD 709.99 (लगभग ₹62,575) / 699 GBP / 699 यूरो

वहीँ इस समय Galaxy S24 FE भारत में Amazon पर 34,499 रुपए की शुरूआती कीमत में मिल रहा है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageBest camera phone under 25000 (25,000 से कम में बेहतरीन कैमरा फोन)

जहां पहले केवल फ्लैगशिप फोनों से ही अच्छी फोटोग्राफी की उम्मीद की जाती थी। वहीँ अब बदलती टेक्नोलॉजी और पर्तिस्पर्धा के कारण हर ब्रैंड मिड-रेंज में अपने फोनों में कैमरा क्वॉलिटी को बेहतर करने का पूरी प्रयास करता है। अगर आप 25,000 रुपये तक के बजट में भी एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसकी …

ImageSamsung Galaxy S25 FE Leak: जल्द आ सकता है नया Fan Edition

Samsung इस साल अपनी Galaxy S25 सीरीज़ में चार फोन लॉन्च करने के बाद, पांचवां फोन लाने की तैयारी में है। खबरें आ रहीं हैं कि कंपनी Samsung Galaxy S25 FE को भी जल्दी लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में आए Galaxy S25 FE leaked renders से इस Fan Edition फोन की झलक …

ImageSamsung Galaxy S25 FE लॉन्च: 7 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट, 120Hz AMOLED 2X डिस्प्ले जैसे धमाकेदार फीचर, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung ने अपना नया Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। आज यानि 4 सितम्बर को ही इसे भारत में भी पेश किया गया। ये फोन S25 सीरीज़ का लेटेस्ट Fan Edition है और अपने प्रीमियम फीचर्स के कारण काफी समय से चर्चा में है। कंपनी ने इसे एक पावरफुल Exynos 2400 …

ImageSamsung Galaxy S25 FE जल्द होगा लॉन्च Exynos 2400 और 4,900mAh बैटरी के साथ, लेकिन एक फीचर सबको चौंका सकता है

Samsung जल्द ही अपनी Fan Edition सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन – Galaxy S25 FE शामिल कर सकता है। हालाँकि लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने अब तक कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस फोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये फोन Galaxy S24 FE के …

ImageSamsung Galaxy S25 FE: लॉन्च से पहले ही स्पेक्स और कीमत लीक, जानें क्यों सब कर रहे हैं इंतज़ार

Samsung अपनी Fan Edition सीरीज़ में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 FE जल्द ही लॉन्च करने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये फोन सितंबर के अंत तक लॉन्च हो सकता है। अभी तक कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन एक ऑनलाइन लिस्टिंग द्वारा इस फोन के सारे स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.