Samsung Galaxy S25 सीरीज: MediaTek नहीं Snapdragon चिपसेट के साथ आएंगे फ़ोन, खास फीचर्स लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगले साल जनवरी में Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप Samsung Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले इससे समबन्धित कई लीक्स भी सामने आ चुके हैं, जिनमें फोन के डिज़ाइन और चिपसेट की जानकारी शामिल हैं। पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार सीरीज Exynos 2500 चिपसेट द्वारा संचालित होगी, उसके बाद के लीक्स से पता चला कि Exynos 2500 चिपसेट की जगह MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकती है, लेकिन हाल ही में लीक हुई जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy S25 सीरीज के सभी मॉडल्स Snapdragon चिपसेट द्वारा संचालित हो सकते हैं, हालाँकि इसमें Galaxy S25 FE को शामिल नहीं किया गया है। आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Reliance ने पेश किये नए Jio ISD प्लान्स, 39 रूपए की शुरुआती कीमत से 21 देशों में बात कर पाएंगे

Samsung Galaxy S25 सीरीज Snapdragon चिपसेट द्वारा संचालित होगी

इसकी जानकारी @Jukanlosreve नाम से X पर उपलब्ध एक टिपस्टर द्वारा साझा की गयी है। जानकारी के अनुसार इस सीरीज में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट नहीं, बल्कि Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट को शामिल किया जा सकता है, हाल ही में हुई Samsung और MediaTek की मीटिंग के अनुसार अंदाजा लगाया जा सकता है, कि Exynos 2500 की जगह Galaxy S25 FE मॉडल में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट को शामिल किया जायेगा, क्योंकि कंपनी के अनुसार Exynos 2500 चिपसेट समय पर तैयार नहीं हो पायेगा।

Samsung Galaxy S25 5G स्पेसिफिकेशन्स

अन्य लीक्स द्वारा फ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आयी हैं। जानकारी के अनुसार इसमें 6.3 इंच का Super Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, और Galaxy S25 प्लस में इस डिस्प्ले का साइज 6.8 इंच हो सकता है, इसके अतिरिक्त अल्ट्रा मॉडल में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। ये फ़ोन्स 2600 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ पेश किये जा सकते हैं।

Galaxy S25 Ultra के बैक पैनल पर 200MP प्राइमरी कैमरा और 50MP टेलीफ़ोटो कैमरा दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। बात करें बैटरी की, तो Galaxy S25 5G और S25 Plus 4,900mAh की बैटरी दी जा सकती है, जबकि इसके अल्ट्रा वैरिएंट में 5000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

ये पढ़ें: Flipkart Big Shopping Utsav sale में इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा धांसू डिस्काउंट, सेल खत्म होने से पहले उठाएं लाभ

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRealme P4 Lite 5G लॉन्च: अब बेहद सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगी

भारत में बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट लगातार दिलचस्प होता जा रहा है, और इसी कड़ी में Realme ने अपना नया फोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि इसका 4G वर्जन पिछले महीने ही पेश किया गया था, और अब कंपनी ने इसे 5G के साथ अपग्रेड कर दिया …

ImageSamsung Galaxy S25 सीरीज में नहीं होगा Exynos प्रोसेसर; चिपसेट की जानकारी लीक

Galaxy S24 की सफलता के बाद कंपनी अगले साल के शुरूआती महीनों में अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Samsung Galaxy S25 को लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज से सम्बंधित कई खबरें इंटरनेट पर वायरल होने लगी है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आयी है, जिसके अनुसार कंपनी इस सीरीज में Exynos प्रोसेसर का इस्तेमाल …

ImageSamsung Galaxy S25 Plus बैटरी और चिपसेट की जानकारी हुई लीक

Samsung काफी समय से अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S25 को लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। फ़िलहाल लॉन्च की तारीख सामने नहीं आयी है, पर कंपनी जल्द ही इस सीरीज को भारत में लॉन्च कर सकती है। हाल ही में Galaxy S25 Ultra के रेंडर्स सामने आये थे, और अब सीरीज के …

ImageSamsung के नए Galaxy A57 और A37 लॉन्च से पहले लीक! डिजाइन और फीचर्स देख हो जाएंगी हैरान

Samsung के आने वाले Galaxy A-series फोन लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। कंपनी ने भले ही अभी नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन टीज़र और लीक से साफ संकेत मिल रहे हैं कि Galaxy A57 और Galaxy A37 भारत में 25 मार्च को शाम 5:30 बजे लॉन्च हो सकते हैं। लॉन्च …

ImageSamsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और S Pen के साथ iPhone को सीधी टक्कर

Samsung ने Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra भी पेश कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी Ultra मॉडल पूरी सीरीज़ का केंद्र है और इस बार कंपनी ने कैमरा में 100X Space Zoom जैसे फीचर, कस्टम चिपसेट और S Pen अनुभव पर खास ध्यान दिया है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.