फिर नहीं मिलेगा इतना सस्ता! Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में ₹70,000 तक की गिरावट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy S25 Ultra एक बेहद बेहतरीन फ्लैगशिप फोन है, जो इस साल के शुरुआत में ही लॉन्च हुआ है और अगर आप इस फोन को खरीदने का विचार बना रहे हैं, लेकिन कीमतें आपके आड़े रही हैं, तो यही सबसे अच्छा मौका है। कंपनी ने अपने इस प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर लिमिटेड टाइम के लिए भारी छूट पेश की है। जनवरी 2025 में लॉन्च हुआ Galaxy S25 Ultra, कस्टम Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर, 200MP प्राइमरी कैमरा और Galaxy AI के एडवांस फीचरों से लैस है। और अब इस पर पर कंपनी पूरे ₹12,000 तक की सीधी छूट दे रही है। इसके अलावा आप इसे बैंक ऑफरों के साथ और सस्ते में पा सकते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus 15 नया नाम और नया चिपसेट, लेकिन क्या इन बदलावों में कुछ कमियां भी शामिल?

Samsung Galaxy S25 Ultra की नई कीमत

भारत में Galaxy S25 Ultra के बेस वेरिएंट (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) की कीमत पहले ₹1,29,999 थी और अब ये गिरकर ₹1,17,999 आ पहुंची है। यही नहीं, जो लोग इसका 512GB वेरिएंट चाहते हैं, उनके लिए इसकी कीमत ₹1,29,999 है, जबकि इसकी असल कीमत अब तक ₹1,41,999 थी।

Samsung Galaxy S25 Ultra Review with Pros and Cons - Smartprix.com

एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदें 60,000 से भी कम में मिलेगा

Samsung India की वेबसाइट पर Galaxy S25 Ultra को खरीदते समय आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज में दे सकते हैं और यहां आपको ₹75,000 तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है, हालांकि ये आपके फोन के कंडीशन पर निर्भर करता है।

उदाहरण के तौर पर, अगर आप कोई Galaxy S24 सीरीज़ का अच्छा फोन अच्छी कंडीशन में एक्सचेंज करते हैं, तो आपको ₹50,000 तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इस डील के बाद Galaxy S25 Ultra की कीमत ₹60,000 के आसपास रह जाती है, जो एक फ्लैगशिप फोन के लिए बेहद आकर्षक है।

ये पढ़ें: iPhone 16 पर अब तक की सबसे तगड़ी डील! Flipkart पर ₹45,000 तक की बचत का मौका

EMI और अन्य ऑफर्स भी हैं शानदार

Samsung यहां नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रहा है, जिसकी शुरुआत ₹9,833.24 प्रति माह से होती है। इतना ही नहीं, अगर आप Galaxy Watch Ultra या Galaxy Buds 3 सीरीज़ को इसके साथ खरीदते हैं, तो आपको ₹18,000 तक का मल्टी-बाय बेनिफिट भी मिल सकता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra अपने AI फीचरों, दमदार कैमरा और पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। लेकिन अब जो कीमत मिल रही है, वो इस फोन को और भी आकर्षक बनाती है। अगर आप एक प्रीमियम एंड्रॉइड फोन लेना चाहते हैं, तो ये मौका हाथ से न जाने दें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

ImageGalaxy S26 की चर्चा के बीच धड़ाम से गिरी Samsung Galaxy S25 की कीमत, अब इतने में मिलेगा प्रीमियम फोन

Samsung Galaxy S26 को लेकर इंटरनेट पर ज़बरदस्त हलचल मची हुई है। इसी चर्चा के बीच कंपनी ने अपने पिछले साल के फ्लैगशिप Samsung Galaxy S25 की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। यानि अगर आप लंबे समय से Samsung का कोई प्रीमियम फोन खरीदना चाहते थे, तो यह मौका हाथ से नहीं जाने …

ImageGalaxy A37 और A57 भारत में लॉन्च, फीचर्स ठीक-ठाक लेकिन कीमत ने सबको चौंकाया

Samsung ने आधिकारिक तौर पर भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च कर दिए हैं, और इनकी कीमतें वही हैं जो पहले लीक में सामने आई थीं।Galaxy A37 की कीमत Galaxy A57 की कीमत डिज़ाइन, डिस्प्ले और बिल्ड दोनों फोन्स में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

ImagePixel 9a की कीमत ₹10,000 घटी, Amazon पर और सस्ता मिल रहा है

Google ने Pixel 10a की लॉन्चिंग से पहले, Pixel 9a को भारत में ₹10,000 तक सस्ता कर दिया है। इसके साथ Amazon पर बैंक छूट और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और नीचे जा सकती है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह कटौती सीधे खरीदारों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.