Samsung Galaxy Tab A7 Lite हुआ बड़ी डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

साउथ कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग की ओर से एक नया मिडरेंज टैबलेट Galaxy Tab A7 Lite और प्रीमियम टेबलेट Galaxy S7 FE लॉन्च कर दिया गया है। दोनों ही टेबलेट में आपको बड़ी डिस्प्ले के साथ बड़ी बैटरी देखने को मिलती है। तो चलिए टेबलेट के फीचर और कीमत पर नज़र डालते है:

Samsung Galaxy Tab A7 Lite और Galaxy Tab S7 FE की कीमत और उपलब्धता

Galaxy Tab A7 Lite को Dark Grey, Silver कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वेबसाइट पर Galaxy A7 को WiFi और LTE दोनों वैरिएंट में लिस्ट किया है जिनकी कीमत क्रमश: 11,999 रुपए तथा 14,999 रुपए रखी गयी है।

Tab S7 FE को Mystic Black, Mystic Silver, Mystic Green और Mystic Pink कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वेबसाइट पर Galaxy S7 FE को दो वैरिएंट में लिस्ट किया है जिनकी कीमत क्रमश: 46,999 रुपए तथा 50,999 रुपए रखी गयी है।

Samsung Galaxy Tab A7 Lite के फीचर

सामने की तरफ यहाँ पर आपको 8.7-इंच TFT डिस्प्ले के साथ 2MP का सेल्फी कैमरा भी देखने को मिलता है। इसके साथ डबल-टैप फीचर भी दिया है। पीछे की तरफ आपको 8MP का प्राइमरी शूटर मिलता है। कैमरा एप्लीकेशन में आपको AI एन्हांसमेंट्स का सपोर्ट भी दिया है।

टैबलेट में ऑक्टा-कोर चिपसेट MediaTek Helio P22T है। इसके अलावा टैब में 3GB/4GB की रैम और 32GB/64GB की स्टोरेज ऑप्शन मौजूद है। वहीं, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से टैब की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी टैब में 3.5mm हैडफोन जैक और क्वैड स्पीकर दिए गये है। वहीं, Galaxy Tab A7 Lite एंड्राइड 11 के साथ One UI पर कार्य करता है। सैमसंग का दावा है कि टेबलेट की 5,100mAh की बैटरी 8 घंटे तक इंटरनेट ब्राउजिंग टाइम, 10 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक देती है। चार्जिंग के लिए यहाँ पर 15W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

Related Articles

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

ImageSamsung Galaxy Tab A7 हुआ बड़ी डिस्प्ले और 7,040mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

साउथ कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग की ओर से एक नया मिडरेंज टैबलेट Galaxy Tab A7 लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने टैबलेट को 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। टेबलेट में आपको बड़ी डिस्प्ले के साथ बड़ी बैटरी देखने को मिलती है। तो चलिए टेबलेट के फीचर और कीमत पर नज़र …

ImageSamsung Galaxy Tab S6 Lite हुआ 10.4-इंच डिस्प्ले और 7,040mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy Tab S6 Lite को लेकर काफी समय खबरें सामने आ रही हैं। पिछले दिनों ये डिवाइस एक ऑनलाइन वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया था और इंडोनेशिया में लांच होने के बाद आज Tab 6 lite को लांच कर दिया है। टैब में आपको बड़ी डिस्प्ले के साथ स्टाइलस भी मिलता है। तो चलिए …

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

Discuss

Be the first to leave a comment.