Samsung Galaxy Tab A7 हुआ बड़ी डिस्प्ले और 7,040mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

साउथ कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग की ओर से एक नया मिडरेंज टैबलेट Galaxy Tab A7 लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने टैबलेट को 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। टेबलेट में आपको बड़ी डिस्प्ले के साथ बड़ी बैटरी देखने को मिलती है। तो चलिए टेबलेट के फीचर और कीमत पर नज़र डालते है:

Samsung Galaxy Tab A7 की कीमत और उपलब्धता

Galaxy Tab A7 को Dark Grey, Silver और Gold कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वेबसाइट पर Galaxy A7 को WiFi और LTE दोनों वरिएत्न में लिस्ट किया है जिनकी कीमत क्रमश: 17,999 रुपए तथा 21,999 रुपए रखी गयी है।

Samsung Galaxy Tab A7 के फीचर

सामने की तरफ यहाँ पर आपको 10.4-इंच TFT डिस्प्ले के साथ 5MP का सेल्फी कैमरा भी देखने को मिलता है। इसके साथ डबल-टैप फीचर भी दिया है। पीछे की तरफ आपको 8MP का प्राइमरी शूटर मिलता है। कैमरा एप्लीकेशन में आपको AI एन्हांसमेंट्स का सपोर्ट भी दिया है।

टैबलेट में ऑक्टा-कोर चिपसेट और स्नैपड्रैगन 662 है। इसके अलावा टैब में 3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज ऑप्शन मौजूद है। वहीं, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से टैब की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी टैब में 3.5mm हैडफोन जैक और क्वैड स्पीकर दिए गये है। वहीं, Galaxy Tab A7 एंड्राइड 10 के साथ One UI 2.0 पर कार्य करता है। सैमसंग का दावा है कि टेबलेट की 7,040mAh की बैटरी 12 घंटे तक इंटरनेट ब्राउजिंग टाइम, 13 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक और एक बार चार्ज करने पर 149 घंटे तक ऑडियो प्लेबैक देती है।

मॉडल Samsung Galaxy Tab A7
डिस्प्ले 10.5-इंच, TFT, 1200 x 2000
चिपसेट ओक्टा -कोर स्नैपड्रैगन 9611
रैम 3GB
स्टोरेज 32GB, 1TB तक बढ़ा सकते है
कैमरा 8MP
फ्रंट कैमरा 5MP
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधिरत OneUI 2.0
बैटरी 7040mAh
अन्य 4G LTE (ऑप्शनल), WiFi 802.11 ac (2.4GHz/5GHz) MIMO, Wi-Fi डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5, GPS + GLONASS, Beidou, Galileo

Related Articles

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

ImageSamsung Galaxy Tab S6 Lite हुआ 10.4-इंच डिस्प्ले और 7,040mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy Tab S6 Lite को लेकर काफी समय खबरें सामने आ रही हैं। पिछले दिनों ये डिवाइस एक ऑनलाइन वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया था और इंडोनेशिया में लांच होने के बाद आज Tab 6 lite को लांच कर दिया है। टैब में आपको बड़ी डिस्प्ले के साथ स्टाइलस भी मिलता है। तो चलिए …

ImageSamsung ने लांच किया स्टाइलस के साथ Galaxy Tab S6 Lite: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy Tab S6 Lite को लेकर काफी समय खबरें सामने आ रही हैं। पिछले दिनों ये डिवाइस एक ऑनलाइन वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया था। लेकिन आज कंपनी ने बिना किसी लांच इवेंट के टैब को इंडोनेशिया की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवा दिया है जिसमे आपको बड़ी डिस्प्ले के साथ …

ImageSamsung Galaxy Tab A7 Lite हुआ बड़ी डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

साउथ कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग की ओर से एक नया मिडरेंज टैबलेट Galaxy Tab A7 Lite और प्रीमियम टेबलेट Galaxy S7 FE लॉन्च कर दिया गया है। दोनों ही टेबलेट में आपको बड़ी डिस्प्ले के साथ बड़ी बैटरी देखने को मिलती है। तो चलिए टेबलेट के फीचर और कीमत पर नज़र डालते है: Samsung …

ImageSamsung Galaxy S26 Series लॉन्च: 7 साल अपडेट, नई चिप और दमदार डिस्प्ले के साथ एंट्री

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपनी नई Galaxy S26 सीरीज़ पेश कर दी है। Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus के ज़रिए कंपनी ने साफ संकेत दिया है कि वह 2026 में भी प्रीमियम Android सेगमेंट में अपनी पकड़ ढीली नहीं पड़ने देगी। इस बार अपग्रेड सिर्फ परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं है, बल्कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.