Samsung Galaxy Tab S6 स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट, ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और S-पेन के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले कुछ सालों में एंड्राइड स्मार्टफोनों की जिस तरह स्क्रीन साइज़ में बदलाव हुआ है उसको देखते हुए टैबलेट थोडा नज़रअंदाज़ हो आते है। लेकिन सैमसंग ने अपने Galaxy Tab S6 को काफी बेहतरीन स्पेसिफिकेशन के साथ Apple iPad Air Pro को लांच कर दिया है। इस लेटेस्ट टैबलेट में आपको स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट, इस साल के सबसे लेटेस्ट और फास्टेस्ट चिपसेट में से एक, दी गयी है। इसके साथ ही यहाँ पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, और S-पेन भी देखने को मिलता है।

Samsung Galaxy Tab S6 की कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy Tab S6 launched

Samsung Galaxy Tab S6 को Mountain Gray, Cloud Blue और Rose Blush कलर के साथ पेश किया है। यह टैब अगस्त महीने के अंत तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगा।

इस टैब को कीमत 699 यूरो के साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के ऑप्शन में WiFi सपोर्ट के साथ पेश किया है जबकि LTE वरिएन्त को 779 यूरो के साथ उपलब्ध करवाया है। लेकिन अगर आप WiFi वरिएन्त चाहते है तो यहाँ 799 यूरो में ही 8GB रैम ऑप्शन भी 256GB के साथ लांच किया है।

इसके अलावा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ LTE वरिएन्त 859 यूरो की कीमत में मिलता है।

Samsung Galaxy Tab S6 के फीचर

Samsung Galaxy Tab S6 launched

सामने की तरफ यहाँ पर आपको 10.5-इंच WQXGA sAMOLED डिस्प्ले के साथ 8MP का सेल्फी कैमरा भी देखने को मिलता है। डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके साथ डबल-टैप फीचर भी दिया है।

यह भी पढ़िए:

पीछे की तरफ आपको 5MP के 123-डिग्री अल्ट्रा-वाइड सेंसर के साथ 13MP का प्राइमरी शूटर मिलता है। इसके अलावा आपको AI एन्हांसमेंट्स का सपोर्ट भी मिलता है।

Samsung Galaxy Tab S6 launched

ऑडियो के लिए AKG और Dolby Atmos के साथ क्वैड-स्पीकर दिए गये है। आप S-पेन का इस्तेमाल करके रिमोट-कण्ट्रोल आधिरत एयर -एक्शन करके सेल्फी और विडियो क्लिक करने के साथ मल्टीमीडिया कंटेंट को भी कण्ट्रोल कर सकते है। S-पेन में .35mAh सेल वाली वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है जिसको लेकर सैमसंग ने कहा की यह आपको 10 घंटे का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।

टैबलेट में आपको Samsung Dex भी दिया है जो इसको PC की तरह इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है। टेबलेट S6 में आपको नया बुक-कवर की-बोर्ड मिलता है जिसमे डेडिकेटेड Dex की भी दी गयी है। साथ में आपको S-पेन होल्डर, फ्री-एंगल स्टैंड, टच -पैड एयर फंक्शन की भी दी गयी है।

Samsung Galaxy Tab S6 launched

इस नए टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दी स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, गेम बूस्टर सपोर्ट। इसके अलावा इसमें आपको 8GB रैम, 256GB स्टोरेज और 7,040mAh बैटरी के साथ फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

Samsung Galaxy Tab S6 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Samsung Galaxy Tab S6
डिस्प्ले 10.5-इंच, AMOLED, 16:10 WQXGA (1600 x 2560)
चिपसेट 7nm प्रोसेस आधिरत 2.84GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855
रैम 6GB/8GB
स्टोरेज 128GB/256GB, 1TB तक बढ़ा सकते है
कैमरा 13MP + 5MP 123-डिग्री अल्ट्रा-वाइड
फ्रंट कैमरा 8MP
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई आधिरत OneUI
बैटरी 7040mAh, 18W फ़ास्ट चार्जिंग
अन्य ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, 4G LTE (ऑप्शनल), WiFi 802.11 ac (2.4GHz/5GHz) MIMO, Wi-Fi डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5, GPS + GLONASS, Beidou, Galileo, USB टाइप-C, POGO पिन

 

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageSamsung Galaxy Quantum 2 5G हुआ स्नैपड्रैगन 855+ और AMOLED डिस्प्ले के साथ लांच, जाने कीमत और फीचर

जैसा की कुछ दिन पहले ख़बरें सामने आ रही थी सैमसंग ने अपने Galaxy Quantum 2 5G को साउथ कोरिया में लांच कर दिया है। फोन में आपको स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। सैमसंग अपनी किफायती 5G डिवाइस के साथ किफायती कीमत में अपनी पकड मजबूत कर रहा है। तो चलिए नजर …

ImageSamsung Galaxt M42 5G हुआ इंडिया में स्नैपड्रैगन 750 चिपसेट के साथ लांच, जाने कीमत और फीचर

सैमसंग ने आज इंडियन मार्किट में अपनी M-सीरीज के तहत Galaxy M42 5G को लांच किया है। फोन में आपको किफायती कीमत में 48MP कैमरा, 5G कनेक्टिविटी और बड़ी बैटरी जैसे फीचर मिलते है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर नजर डालते है: Samsung Galaxy M42 5G की कीमत और उपलब्धता सैमसंग की यह डिवाइस …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

ImageSamsung Galaxy Z Flip8 हैंड्स-ऑन रिव्यू: पतला, हल्का और ज़्यादा पॉलिश्ड Flip

Samsung ने अपने जुलाई वाले Galaxy Unpacked इवेंट में, जो इस बार लंदन में हुआ, Galaxy Z Flip8 को Galaxy Z Fold8 और नए Galaxy Z Fold8 Ultra के साथ पेश किया। इस पूरे लॉन्च में सबसे ज़्यादा सुर्खियां नए सिरे से डिज़ाइन किए गए Fold8 लाइनअप ने बटोरीं। ऐसे में Z Flip8 की भूमिका …

Discuss

Be the first to leave a comment.