Samsung Galaxy Unpacked Event: साल के पहले बड़े लॉन्च को कैसे देख सकते हैं लाइव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy Unpacked Event साल के महत्वपूर्ण लॉन्च में से एक है, जिसमें Galaxy S-सीरीज़ फोनों को पेश किया जाता है। इसके लॉन्च का इंतज़ार सभी को रहता है और इस बार कंपनी अपने इस इवेंट को 17 जनवरी, 2024 को होस्ट करने वाली है। इस इवेंट में नए Galaxy S24 लाइन-अप के अलावा Galaxy AI तकनीक भी काफी महत्वपूर्ण होगी, जिसका अभी से इंटरनेट पर काफी चरचा है। इसके अलावा भी कंपनी कुछ और प्रोडक्ट इस इवेंट में पेश कर सकती है। इस महत्वप्पोरन लॉन्च इवेंट जो आप ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम भी कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि Samsung Galaxy Unpacked Event 2024 को आप कब और कहाँ लाइव देख पाएंगे।

ये पढ़ें: जनवरी 2024 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Phones in January 2024

Galaxy Unpacked Event 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे करें ?

कंपनी ने ये इवेंट विश्व स्तर पर रखा है। इस इवेंट को यू.एस. कैलिफ़ोर्निया में आयोजित किया जाएगा। इस पूरे इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के आधिकारिक Youtube चैनल के साथ साथ इनके facebook और X (Twitter) अकाउंट पर भी देखी जा सकती है। ये इवेंट 17 जनवरी 2024 को रात 11.30 बजे से शुरू होगा। इसके अलावा सैमसंग न्यूज़रूम भारत पर भी इस इवेंट की लाइव फीड चलती रहेगी।

Galaxy Unpacked Event में कौन से प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

इस इवेंट में हर बार की तरह कंपनी अपने फैंस के लिए नयी Galaxy S24 सीरीज़ पेश करेगी, जिसमें तीन स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24 Plus और Samsung Galaxy S24 नज़र आएंगे। इसके अलावा कंपनी अपनी नयी AI तकनीक Galaxy AI को भी इस इवेंट में दुनिया के सामने लाएगी और यही इस इवेंट की सबसे प्रमुख चीज़ भी है। AI टेक्नोलॉजी के साथ इन सभी फोनों की परफॉरमेंस और बेहतर हो सकती है। इस इवेंट के बाद Galaxy AI और ये तीनों स्मार्टफोन ग्लोबल लॉन्च के ठीक बाद, भारत में भी उपलब्ध कराए जायेंगे।

ये पढ़ें: Realme की नयी नंबर सीरीज़ भारत में इस दिन होगी लॉन्च

Samsung Galaxy S24 सीरीज़ में मिलेगा क्या अपग्रेड

इनमें सबसे अपग्रेड होगा, नया Qualcomm फ्लैगशिप चिपसेट। ये सभी फ़ोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ आ सकते हैं। हालांकि कुछ बाज़ारों में कंपनी इन्हें Exynos 2400 के साथ भी पेश करेगी। इसके अलावा डिज़ाइन में भी थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।

स्पेसिफिकेशनों की बात करें तो, लीक हुई खबरों के अनुसार, Galaxy S24 में 8GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज आएगी। इसके बेस मॉडल की कीमत भी लीक हुई है। रिपोर्ट कहती हैं कि ये फ़ोन भारत में 72,990 रुपए की शुरूआती कीमत पर आ सकता है। वहीँ Galaxy S24 Plus मॉडल को कंपनी 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज और 512GB स्टोरेज में पेश कर सकती है और इसकी शुरूआती कीमत यहां 82,990 रुपए होने के आसार हैं। वहीँ इसका 512GB मॉडल 92,990 रुपए में आ सकता है।

इसके अलावा इस सीरीज़ के Ultra मॉडल में 1TB तक की स्टोरेज और 16GB तक की रैम मिलने की सम्भावना है। इस फ़ोन के बेस वैरिएंट की कीमत 1,19,990 रुपए हो सकती है, वहीँ 1TB वैरिएंट की कीमत 1,32,990 रुपए होने के आसार हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePixel 10a vs Pixel 9a: क्या सच में अपग्रेड करें या बस नाम बदला है?

Pixel 10a भारत में लॉन्च हो चुका है, लेकिन इसके फीचरों के सामने आने के बाद, अब असली सवाल यह है कि अगर आपके पास पहले से Pixel 9a है, तो क्या यह सच में नया फोन है या Pixel 10a, 9a के मुकाबले में खरीदना समझदारी है? इसकी कीमत ₹49,999 ही है, प्रोसेसर भी …

ImageSamsung Galaxy S24 सीरीज़ इस दिन होगी लॉन्च

Samsung ने कई अफवाहों के बाद, आखिरकार अपनी नयी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 सीरीज़ के लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी 17 जनवरी 2024 को Samsung Galaxy S24 सीरीज़ लॉन्च करने वाली है। इस साल का ये सबसे पहले बड़ा इवेंट होने वाला है, जो अपने प्रीडिसेस्सर के मुकाबले लगभग 1 महीने जल्दी लॉन्च …

Imageजनवरी 2024 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Phones in January 2024

2023 समाप्ति की तरफ है और जल्दी ही हम 2024 में प्रवेश करने वाले हैं। ये साल Apple की iPhone 15 सीरीज़ के बाद भारत में थोड़ा ठंडा ही रहा, लेकिन 2024 की शुरुआत ही काफी नए प्रीमियम फोनों के साथ होने वाली है। जनवरी 2024 में जहां CES में नयी तकनीकें देखने को मिलेंगी, …

ImageGalaxy S26 का प्री-रिज़र्व शुरू, ₹50,000 तक जीत सकते हैं आप

Galaxy S26 सीरीज़ का इंतज़ार कर रहे Samsung यूज़र्स के लिए बड़ी अपडेट है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने भारत में Galaxy S26 प्री-रिज़र्व शुरू कर दिया है। यानी 25 फरवरी के Galaxy Unpacked इवेंट से पहले ही आप अपनी जगह पक्की कर सकते हैं — वो भी सिर्फ ₹999 में। Samsung ने आधिकारिक …

ImageGalaxy S26 सीरीज़ 25 फरवरी को लॉन्च, Ultra मॉडल में बड़े बदलाव के संकेत

Samsung ने आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है कि उसका अगला बड़ा इवेंट Galaxy Unpacked 2026 अब 25 फरवरी 2026 को आयोजित होगा। यह इवेंट कैलिफोर्निया के सैन जोस में होगा और इसे भारत समेत दुनिया भर में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। भारतीय समयानुसार यह इवेंट रात 11:30 बजे शुरू होगा। इसी बीच, लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.