भारत में लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Fold 4 और Flip 4; यूरो और डॉलर के मुकाबले भारतीय कीमतों में बड़ा अंतर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने 10 अगस्त को Galaxy Unpacked event में Samsung Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 को लॉन्च किया और आज ये दोनों स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार में दाखिल हुए हैं। युरोपियन और अमेरिका के बाज़ारों के मुकाबले यहां इन स्मार्टफोनों की कीमतें थोड़ी ज़्यादा हैं, हालांकि पिछले साल के Galaxy Z सीरीज़ के मुकाबले इनमें बहुत ज़्यादा अंतर नहीं है। भारत में Galaxy Z Flip 4 की कीमत 89,999 रूपए और Galaxy Z Fold 4 की कीमत 1,54,999 रूपए से शुरू होती है और इनकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

ये पढ़ें: जानें पुराने Galaxy Fold के मुकाबले कितना अलग है नया Galaxy Z Fold 4

Samsung Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 की कीमतें

ये दोनों फोल्डेबल स्मार्टफोन तीन-तीन स्टोरेज विकल्पों में सामने आये हैं। इनमें Z Flip 4 बैंगनी (Bora Purple), ग्रे (Graphite) और गुलाबी-सुनहरे (Pink Gold) रंगों में उपलब्ध है। वहीँ Galaxy Z Fold 4 ग्रे-ग्रीन (Graygreen), भूरे (Beige) और काले (Phantom Black) रंगों में उपलब्ध है।

Galaxy Z Flip 4

  • 8+128GB – 89,999 रूपए।
  • 8+256GB – 94,999 रूपए।
  • 8+256GB (Bespoke Edition) – 97,999 रूपए।

Galaxy Z Fold 4

  • 12+256GB – 1,54,999 रूपए।
  • 12+512GB – 1,64,999 रूपए।
  • 12+1TB – 1,84,999 रूपए।
Galaxy Z Fold 4

इन दोनों स्मार्टफोनों को बड़े ई-कॉमर्स चैनल जैसे Amazon, Flipkart व ऑफलाइन स्टोरों पर आप आज से ही प्री-बुक कर सकते हैं। लेकिन इनके हाई-एन्ड वैरिएंट Fold 4 1TB स्टोरेज विकल्प और Flip 4 Bespoke edition को केवल Samsung Live और Samsung स्टोरों पर ही बुक किया जा सकता है।

लॉन्च ऑफर

  • HDFC क्रेडिट / डेबिट कार्डों द्वारा Fold 4 खरीदने पर 8,000 रूपए का और Flip 4 खरीदने पर 7,000 रूपए का कैशबैक ऑफर भी है।
  • अगर आप Z Fold 4 को प्री-बुक करते हैं, तो Galaxy Watch 4 Classic 46mm को मात्र 2,999 रूपए में खरीद पाएंगे, जबकि इसकी असल कीमत 34,999 रूपए है।
  • Galaxy Z Flip 4 को प्री-बुक करने पर, Galaxy Watch 4 Classic 42mm को मात्र 2,999 रूपए में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी असल कीमत 31,999 रूपए है।
  • प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को 1 साल की Samsung Care Plus की मेम्बरशिप जिसकी कीमत 11,999 रूपए है, मात्र 6,000 में मिलेगी।
  • इन डिवाइसों पर 24 महीने तक का नो कॉस्ट EMI ऑफर भी है।
  • जो लोग इन दोनों स्मार्टफोनों को Samsung Live के दौरान 17 अगस्त रात 12 बजे से पहले बुक करते हैं, उन्हें 5,199 रूपए का वायरलेस चार्जर मुफ्त मिलेगा। जल्दी कीजिये, केवल कुछ घंटे ही बाकी हैं।
  • इसके अलावा 17 अगस्त रात 12 बजे से पहले Galaxy Z Flip 4 Bespoke Edition प्री-बुक करने वालों को 2,000 रूपए का स्लिम क्लियर कवर भी मुफ्त में मिलेगा।
Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageInstagram Instants कैसे इस्तेमाल करें? जानें इससे फोटो भेजने और बंद करने का पूरा तरीका

अगर आपके Instagram इनबॉक्स में अचानक कोई नई फोटो, स्टैक जैसी चीज़ दिख रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए Instagram Instants नाम का नया फीचर शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो बिना ज़्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर करना चाहते हैं। खास बात यह …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 3, Galaxy Z Flip 3, और Galaxy Buds 2 की कीमतें लीक हुईं

[4.8.2021, अपडेट]: Samsung अगले सप्ताह Galaxy Z Fold 3, Z Flip 3 को लॉन्च करने वाला है। इनकी युरोपियन कीमत पहले ही लीक हो चुकी है, जिसकी खबर आप नीचे पढ़ सकते हैं। आज भारत में इनकी क्या कीमत होगी, ये भी सामने आ गया है। विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो भारत में Samsung Galaxy Z Flip …

ImageSamsung Galaxy Fold 4 और Flip 4 लॉन्च; जानें इन प्रीमियम फोनों के फ़ीचर और कीमतें

Samsung ने आज Galaxy Unpacked event में Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 को लॉन्च किया। इन प्रीमियम स्मार्टफोनों को Qualcomm के लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ विश्व भर में पेश किया गया है। अच्छ बात ये है कि इन स्मार्टफोनों में आपको फीचरों में तो अच्छे अपग्रेड मिलेंगे, …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ा लीक: क्या इस बार बिना क्रीज़ वाला फोल्डेबल देखने को मिलेगा?

Samsung के अगले फोल्डेबल फोनों को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं, और अब Galaxy Z Fold 8 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है, यानि पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 की तरह ही इसकी टाइमलाइन देखने …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

Discuss

Be the first to leave a comment.