लॉन्च इवेंट से कुछ घंटों पहले Samsung Galaxy Z Fold 5 और Samsung Galaxy Z Flip 5 की कीमत लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के Galaxy Unpacked event में बस अब कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। सारी तैयारियां हो चुकी हैं। कंपनी लॉन्च इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 5, Samsung Galaxy Z Flip 5, Samsung Galaxy Watch 6 सीरीज़, Samsung Galaxy Buds 3 के साथ Samsung Galaxy Tab S9, Samsung Galaxy Tab S9 Plus और Samsung Galaxy Tab S9 Ultra लॉन्च कर सकती है। हालांकि, जानकारी सामने आ रही है कि Samsung Galaxy Z Fold 5 और Samsung Galaxy Z Flip 5 की कीमत लॉन्च इवेंट से पहले ही लीक हो गई है। साथ ही यह भी बताया गया कि इनके साथ कितना डिस्काउंट मिल सकता है।

ये पढ़ें : OTT पर ये 10 वेब-सीरीज़ सबसे ज़्यादा देखी गयीं, कहीं आपने कोई मिस तो नहीं की

इन दोनों नए फ्लैगशिप फोन की कीमतें Samsung अपने पुराने फोन के बराबर ही रख सकता है। बता दें कि Samsung Galaxy Z Fold 4 को 1,54,999 रुपये से अधिक की कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं, Samsung Galaxy Z Flip 4 की कीमत 94,999 रुपये थी।

टिप्स्टर पारस गुगलानी ने एक नए ट्वीट के अनुसार, Samsung Galaxy Z Fold 5 की कीमत 1,50,000 रुपये से शुरू होगी। इस पर पार्टनर बैंक कार्ड के जरिए 6500 रुपये की छूट दी जा सकती है। वहीं, Samsung Galaxy Z Flip 5 का मूल्य 1,00,000 रुपये से शुरू हो सकता है। इस पर 5,000 रुपये की छूट पार्टनर बैंक के जरिए मिल सकती है।

ये पढ़ें : अपने बजट के अनुसार जानिए कौन-सा हैं बेस्ट कैमरा फोन (Best Camera Phone)

भारत में कंपनी की नई डिवाइस के लिए प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू होगी। Samsung ने इस महीने की शुरुआत में Samsung Galaxy Z Fold 5 और Samsung Galaxy Z Flip 5 के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से प्री-रिज़र्व पोर्टल खोला था। गौरतलब है कि दोनों ही फ्लैगशिप फोन के स्पेसिफिकेशन पहले ही लीक हो चुके हैं। हाल ही में Samsung Galaxy Tab S9 Ultra के मुख्य स्पेसिफिकेशन लॉन्च से एक सप्ताह पहले सामने आ गए थे। उससे पहले Samsung Galaxy Watch 6 के हाई रेजॉल्यूशन रेंडर लीक हो गए थे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageSamsung Exynos 2500: कंपनी ने चुपके से अपना 3nm चिपसेट लॉन्च किया, मिलेगी धांसू परफॉरमेंस

Qualcomm और Mediatek के बाद अब Samsung ने भी अपना 3nm प्रोसेसर लॉन्च कर दिया है, जिसे Samsung Exynos 2500 के नाम से पेश किया गया है। हालांकि ये ऑक्टाकोर नहीं बल्कि, Deca Core चिपसेट है। आगे Samsung Exynos 2500 स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: बिना पता चले किसी का …

ImageGalaxy Unpacked event से पहले ही Samsung Galaxy Tab S9 Ultra के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन लीक

टेक कंपनी Samsung 26 जुलाई को Galaxy Unpacked event आयोजित करने वाली है। इसके लिए अंतिम चरण की तैयारियां जोरों पर हैं। संभावना जताई जा रही है कि कंपनी लॉन्च इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 5, Samsung Galaxy Z Flip 5, Samsung Galaxy Watch 6 सीरीज़, Samsung Galaxy Buds 3 के साथ Samsung Galaxy …

Image26 जुलाई को होगा Samsung Galaxy Unpacked इवेंट, तिथि, समय और स्ट्रीमिंग का खुलासा

कई दिनों से चली आ रहीं तमाम तरह की अफवाहों पर विराम लगाते हुए आखिरकार कंपनी ने अपने बहुप्रतीक्षित आगामी Samsung Galaxy Unpacked इवेंट के बारे में जानकारी दे दी। इसके समय और तिथि की पुष्टि करते हुए बताया गया कि Samsung Galaxy Z Fold 5 लॉन्च इवेंट दक्षिण कोरिया के सियोल में आयोजित किया …

ImageSamsung के ये दो फोल्डेबल फोन जल्द होंगे लॉन्च, तारीख और फीचर्स हुए लीक

Samsung काफी समय से अपने दो नए फोल्डेबल फोन्स Samsung Galaxy Z Fold 7 और Samsung Galaxy Z Flip 7 को लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। इन दोनों फोन्स से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में दोनों फोन की लॉन्च टाईमलाईन और वैन्यू से …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 7: लीक हुए स्पेसिफिकेशन और कीमतें

Samsung के अगले बड़े लॉन्च का इंतज़ार सभी को है, जिसमें हमें नए फोल्डेबल देखने को मिलेंगे। इसमें सबसे खास होगा Galaxy Z Fold 7, जिसमें कुछ दिलचस्प अपग्रेड आ सकते हैं। हालांकि कंपनी ने इसे लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन सामने आ रही लीक खबरों के आधार पर इसके फीचरों की …

Discuss

Be the first to leave a comment.