Samsung Tri Fold इस नाम से होगा लॉन्च, डिस्प्ले के साथ ये जानकारी आयी सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung अपना पहला ट्राई फोल्ड फोन लॉन्च करने वाला है, जिसकी तैयारी में कंपनी काफी समय से लगी हुई है। इस फोन से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में फोन के नाम की जानकारी सामने आयी है। आगे Samsung Tri Fold फोन के नाम और उससे जुड़ी अन्य चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: आज थिएटर रिलीज के 24 घंटों में ही ओटीटी पर धूम मचाएगी ये फिल्म, मिलेगा भरपूर थ्रिल और एक्शन

क्या होगा Samsung Tri Fold फोन का नाम?

हाल ही में डच पब्लिकेशन GalaxyClub द्वारा इससे संबंधित जानकारी साझा की गई है, जिसके अनुसार कंपनी द्वारा साउथ कोरिया में Samsung Tri Fold फोन के नाम का ट्रेडमार्क फाइल किया गया है। पब्लिकेशन की रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसे ‘Galaxy Z Trifold’ के नाम से लॉन्च कर सकती है।

Samsung Tri Fold Trademark Details

इतना ही नहीं, अन्य लीक्स के माध्यम से फोन के अलग अलग नाम सामने आए हैं, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन का नाम “Galaxy G Fold” तो अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार “Galaxy Multifold” हो सकता है। पब्लिकेशन ने अन्य जानकारी साझा करते हुए बताया है, कि डिवाइस इंटरनल कोडनेम Q7M और मॉडल नंबर SM-F968N हो सकता है।

कब होगा लॉन्च?

हाल ही में हुए Galaxy Unpacked Event में कंपनी ने फोन के लॉन्च से संबंधित जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस फोन को साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। फोन में दो हिंज देखने को मिलेंगे और ये दो बार फोल्ड होगा।

लीक्स के अनुसार फोन का डिस्प्ले पूरा अनफोल्ड होने पर 9.96 इंच का हो सकता है, वहीं इसे फोल्ड करने पर हमें 6.54 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। दो बार फोल्ड होने की वजह से कंपनी के अन्य फोल्डेबल फोन्स के मुकाबले इसकी मोटाई ज्यादा हो सकती है।

ये पढ़ें: दूसरों का ट्रैफिक चालान बना कर लोग कमा रहें 50,000 रुपए तक, आप भी ऐसे कर सकते हैं शुरू

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 15R भारत में लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 और 7600mAh बैटरी के साथ जानें क्या होगी कीमत

₹50,000 से कम में Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग? iQOO 15R की भारत में एंट्री ने अप्पर मिड रेंज सेगमेंट में सीधी हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ज़्यादातर ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं, iQOO ने ऐसा स्पेक शीट पेश किया है जो सीधे OnePlus 15 जैसे फोनों …

Imageबड़ी बैटरी और ट्रिपल-फोल्ड डिस्प्ले के साथ इसी दिन लॉन्च होगा Samsung Galaxy Z TriFold

Samsung अब फोल्डेबल फोनों को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी में है। लंबे समय से चर्चाओं में चल रहा Galaxy Z TriFold, जो कंपनी का पहला triple-folding smartphone होगा, अब आखिरकार 5 दिसंबर 2025 तक लॉन्च हो सकता है। ये दवा एक नए लीक में किया गया है। माना जा रहा है कि …

ImageSamsung Tri Fold इस नाम से हो सकता है लॉन्च, जानें लॉन्च के समय और फीचर्स के बारे में

Samsung जल्द ही अपना नया Tri Fold फोन लॉन्च करने वाला है। हाल ही में हुए गैलेक्सी Unpacked Event में कंपनी ने इस फोन को टीज किया था, लेकिन इससे संबंधित ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई थी, और अब एक टिपस्टर द्वारा इस फोन के नाम की जानकारी सामने आई है, आगे Samsung Tri Fold …

ImagePOCO का ये फोन 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ इस महीने लेगा भारत में एंट्री, फीचर्स आएं सामने

इस महीने POCO भारत में अपना दमदार स्मार्टफोन POCO M7 Plus लॉन्च करने वाला है। हाल ही में इसके भारत में लॉन्च होने की टाइमलाइन और फीचर्स से संबंधित जानकारी सामने आयी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसे Redmi 15 5G के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। फोन में 7,000mAh की …

ImageiPhone 17 सिरीज़ इस तारीख को हो रही लॉन्च, कीमत के साथ सामने आयी ये खास जानकारी

आखिरकार अब जल्द ही Apple लवर्स का इंतेज़ार खत्म होने वाला है, क्योंकि जल्द ही कंपनी वैश्विक बाजार में अपनी iPhone 17 सिरीज़ को लॉन्च करने वाली है। सिरीज़ से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में iPhone 17 सिरीज़ लॉन्च की तारीख और सिरीज़ के खास फीचर्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.