Samsung Galaxy Tri-Fold स्मार्टफोन लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी लीक हुई, 2026 में हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung काफी समय से tri-fold पैटर्न पर काम कर रहा है, कुछ समय पहले इसका डिज़ाइन भी सामने आया था। इस फ़ोन में दो हिन्ज के साथ तीन स्क्रीन का उपयोग किया जायेगा। कंपनी इसे कुछ महीने पहले ही लॉन्च हुए Huawei Mate XT Ultimate के प्रतिद्वंदी के रूप में पेश कर सकती है। हाल ही में Samsung Galaxy Tri-Fold स्मार्टफोन लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी सामने आयी है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Honor एक्सटेंडिबल स्लाइडिंग डिस्प्ले पेटेंट CNIPA पर आया नजर, ऐसे करेगा काम

Samsung Galaxy Tri-Fold स्मार्टफोन लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी

इसकी जानकारी DSCC एनालिस्ट Ross Young द्वारा साझा की गयी है। दरअसल, उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स(ट्वीटर) अकाउंट पर Fold 7 डिस्प्ले से सम्बंधित एक पोस्ट साझा की थी जिस पर @WorkaholicDavid ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, कि यदि 2025 में Samsung Galaxy Tri-Fold स्मार्टफोन लॉन्च नहीं होता है, तो वे अपने Fold 5 को Fold 7 में अपग्रेड कर लेंगे। इस पर Ross Young ने कमेंट करते हुए हिंट दी है, कि इसे साल 2026 के शुरूआती महीनों में पेश किया जा सकता है।

अन्य लीक्स के अनुसार इसे Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के लॉन्च के कुछ महीनों बाद पेश किया जा सकता है। फ़ोन का शेप फोल्ड होने पर रेक्टेंगुलर रहेगा, और अनफोल्ड होने पर इसका डिस्प्ले साइज 9 से 10 इंच का हो सकता है। इसके लिए कंपनी ने हाल ही में US के पेटेंट और ट्रेडमार्क ऑफिस से फ्लेक्सिबल डिस्प्ले को पेटेंट करवाया है।

जैसा कि हमनें बताया , रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसे Huawei Mate XT Ultimate के प्रतिद्वंदी के रूप में पेश कर सकती है, जिसके बेस मॉडल की कीमत CNY 19,999 (लगभग 2,35,900 रूपए) है। इस कीमत पर आपको 16GB की RAM और 256GB  की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। हालाँकि, इस फ़ोन को फ़िलहाल चीन में ही लॉन्च किया गया है, और वैश्विक बाजार में ये उपलब्ध नहीं है, लेकिन Samsung अपने Tri-Fold स्मार्टफोन को वैश्विक बाजार में पेश कर सकता है, जिससे कंपनी विश्वभर में इस पैटर्न के डिवाइस के लिए ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है।

ये पढ़ें: Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 में मिलेगा बड़ा डिस्प्ले

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2025: Nothing Phone 3 पर ₹45,000 का डिस्काउंट, लेकिन….

Flipkart Big Billion Days 2025 Sale 23 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इस साल की सबसे बड़ी सेल में स्मार्टफोन खरीदारों को धमाकेदार डिस्काउंट और एक्सक्लूसिव ऑफर्स मिलने वाले हैं। खासकर Nothing के फैंस के लिए ये मौका बेहद खास होने वाला है, क्योंकि कंपनी ने अपने लेटेस्ट Nothing Phone 3 Flipkart sale …

ImageSamsung ट्राई-फोल्ड फोन पर काम कर रहा है, अगले साल तक हो सकता है लॉन्च

Huawei के बाद अब Samsung भी अपने एक नए ट्राई-फोल्ड फोन पर काम कर रहा है। इसके पहले Techno का ट्राई-फोल्ड फोन Tecno Phantom Ultimate 2 ड्यूल हिन्ज के साथ नजर आया था, ये सिर्फ एक प्रोटोटाइप था लेकिन सितम्बर में Huawei Mate XT लॉन्च हुआ, जो दुनिया का सबसे पहला ट्राई-फोल्ड फोन था। आगे Samsung …

ImageSamsung Galaxy M10s के कुछ स्पेसिफिकेशन हुए लीक: फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है

Samsung Galaxy M10s स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के बारे में कई प्रकार की लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। अब लेटेस्ट लीक इस स्मार्टफोन के Android Enterprise लिस्टिंग से सामने आई हैं। इस लीक मेंसैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशंस सामने आई हैं। तो चलिए नजर …

ImageSamsung Tri-Fold फोन लॉन्च टाइमलाइन लीक, 2025 के इस महीने में हो सकता है लॉन्च

Samsung Tri-Fold फोन काफी समय से चर्चाओं में है। इस फोन को इस साल लॉन्च किए जाने की काफी खबरें सामने आए चुकी है, और इसी बीच कंपनी ने अपने असल के पहले Galaxy Unpacked Event की घोषणा भी कर दी है, जो 22 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। सभी लोगों को उम्मीद है, कि …

ImageSamsung Galaxy S25 FE: लॉन्च से पहले ही स्पेक्स और कीमत लीक, जानें क्यों सब कर रहे हैं इंतज़ार

Samsung अपनी Fan Edition सीरीज़ में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 FE जल्द ही लॉन्च करने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये फोन सितंबर के अंत तक लॉन्च हो सकता है। अभी तक कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन एक ऑनलाइन लिस्टिंग द्वारा इस फोन के सारे स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products